बड़वानी सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइशः ठेकेदार की कार पर पथराव, VIDEO सामने आने पर पुलिस ने दी दबिश बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Nirmala SendhankarBarwani, Madhya Pradesh😤14 hrs ago
- पानसेमल थाना क्षेत्र में सेंधवा- खेतिया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।घटना पानसेमल और दौंडवाडा के बीच होना बताया गया है। जिसमें ट्रेक्स वाहन और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।गंभीर घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र लाया गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार का नाम इकराम चोंगड बताया गया है जो महाराष्ट्र के बोरपानी निवासी हे। घायल को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।पूर्व सरपंच मोंटा खेड़कर द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई।वही घटना कैसे हुई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना में ट्रेक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।1
- सत्य गुरु प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए सौभाग्य प्राप्त हुआ1
- धार में किसान का अनोखा आंदोलन , IDFC बैंक के अंदर ढ़ोल बजाकर किया प्रदर्शन1
- धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्तः 14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 263 पेटी बीयर जब्त की है। जब्त बीयर और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध बीयर की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नगर गेरू मगरी वेयरहाउस के पीछे घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन MP 11G 5852 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से माउंट और किंगफिशर कंपनी की कुल 263 पेटी बीयर बरामद हुई।7 लाख की है है बीयर पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कीमत करीब 7 लाख रुपए और पिकअप वाहन की कीमत भी लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त माल की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया और उसमें रखी बीयर जब्त की गई। बीयर कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।2
- सनावद थाना परिसर में आगमित त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न गणगौर पर्व ईद रामनवमी महावीर जयंती इन त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें सनावद के गणमान्य नागरिक मौजूद थे साथ ही खरगोन एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल बड़वाह एस डी ओ पी अर्चना रावत सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र मिश्रा तहसीलदार सहित पत्रकार गण एवं माता की बड़ी के पंडित लोग उपस्थित रहे2
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मोनालिसा को लेकर एक भावुक मामला सामने आया है। अपनी बेटी की याद में मोनालिसा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं और उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। मोनालिसा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को बहलाकर घर से दूर ले जाया गया और फिर उसकी शादी करवा दी गई। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के पास दो मोबाइल नंबर हैं, लेकिन फिलहाल दोनों ही नंबर बंद आ रहे हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है और वे लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है, ताकि मोनालिसा का पता लगाया जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मामले को लेकर इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है और परिवार अपनी बेटी के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठा है।1
- फ़िल्मी स्टाइल में लूट करने वाले आरोपियों को धार पुलिस ने पकड़ा स्पेशल ऑपरेशन के तहत धार एसपी की टीम को मिली बड़ी सफलता, आईजी अनुराग ने मीडिया से चर्चा मे दी जानकारी1
- एनओसी नहीं मिली तो बैंक में ढोल बजाकर नाचा किसानः धार में 13 लाख का केसीसी कर्ज चुकाया, डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिली थी एनओसी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के चंदवाडा गांव के किसान विजय पाटीदार ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। किसान अपने परिवार के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पहुंचे और बैंक के अंदर ढोल बजाकर डांस किया। इस अनोखे विरोध से बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान रह गए। किसान विजय पाटीदार का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लिया गया करीब 13 लाख रुपए का ऋण डेढ़ महीने पहले ही चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक की ओर से उन्हें अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है। पाटीदार के अनुसार वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे थे। हर बार बैंक कर्मचारी अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल देते थे, जिससे वे काफी परेशान हो चुके थे।ढोल की थाप पर किया विरोध बैंक अधिकारियों की टालमटोल से परेशान होकर किसान ढोल लेकर बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक के अंदर ही ढोल की थाप पर परिवार के साथ डांस करते हुए विरोध जताया। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी यह नजारा देखकर हैरान रह गए। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने किसान विजय पाटीदार से बातचीत की। उन्होंने किसान को समझाते हुए आश्वासन दिया कि शाम तक उन्हें एनओसी दे दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और बैंक से बाहर चले गए। किसान विजय पाटीदार ने कहा कि यदि शाम तक उन्हें एनओसी नहीं मिलती है तो वे बैंक के बाहर धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे। बैंक मैनेजर और किसान विजय पाटीदार के साथ पहुंचे उनके परिवारजनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। इस दौरान परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले ही खराब फसल के कारण किसान आर्थिक परेशानी झेल रहा है और अब एनओसी के लिए उसे रोज बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं किसान विजय पाटीदार भी लगातार मैनेजर से कहते रहे कि उन्हें एनओसी तुरंत दी जाए, क्योंकि बार-बार बैंक आकर परेशान होना पड़ रहा है। बहस के दौरान बैंक में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा। इस दौरान बैंक मैनेजर यह कहते हुए सुनाई दिए कि यह केसीसी (कृषिऋण) से जुड़ा मामला है और एनओसी जारी करने का विभाग अलग होता है, इसलिए प्रक्रिया में समय लग रहा है। उनका कहना था कि एनओसी से संबंधित काम दूसरे विभाग के माध्यम से होता है, इसलिए थोड़ी देरी हो रही है।3
- Post by Bhiku Vasuniya1