logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर बाइक और ट्रेक्स की भिड़त,बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, पानसेमल थाना क्षेत्र में सेंधवा- खेतिया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।घटना पानसेमल और दौंडवाडा के बीच होना बताया गया है। जिसमें ट्रेक्स वाहन और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।गंभीर घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र लाया गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार का नाम इकराम चोंगड बताया गया है जो महाराष्ट्र के बोरपानी निवासी हे। घायल को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।पूर्व सरपंच मोंटा खेड़कर द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई।वही घटना कैसे हुई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना में ट्रेक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

14 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर बाइक और ट्रेक्स की भिड़त,बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, पानसेमल थाना क्षेत्र में सेंधवा- खेतिया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।घटना पानसेमल और दौंडवाडा के बीच होना बताया गया है। जिसमें ट्रेक्स वाहन और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।गंभीर घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र लाया गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार का नाम इकराम चोंगड बताया गया है जो महाराष्ट्र के बोरपानी निवासी हे। घायल को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।पूर्व सरपंच मोंटा खेड़कर द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई।वही घटना कैसे हुई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना में ट्रेक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी निवासी ठेकेदार की कार को थाना क्षेत्र के ग्राम रेहगुन में कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज की गई तथा मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर थाना बड़वानी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होता हुआ मिला,जिसमें रेहगुन,सजवानी एवं आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू व तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया,जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में पैदल मार्च कर पीए सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार की आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    बड़वानी निवासी ठेकेदार की कार को थाना क्षेत्र के ग्राम रेहगुन में कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज की गई तथा मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर थाना बड़वानी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होता हुआ मिला,जिसमें रेहगुन,सजवानी एवं आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू व तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया,जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में पैदल मार्च कर पीए सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार की आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निवाली बस स्टैंड चौराहे पर"कांता दीदी"की प्रतिमा लगाने की मांग विकलांग आश्रम के पुर्व स्टुडेंट्स ने की निवाली,(बडवानी) 16 मार्च सोमवार श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर के पूर्व छात्र छात्राओं ने निवाली बस स्टैंड चौराहे पर पद्मश्री शुश्री कांता दीदी कि प्रतिमा लगाने कि मांग लेकर नगर परिषद सीएमओ एंव तहसीलदार को ज्ञापन देकर शुश्रीकांता दीदी कि प्रतिमा स्थापित करने कि मांग की है बतादे कि पद्मश्री सुश्रीकांत दीदी बडवानी जिले के आदिवासी क्षेत्र मे बालिका शिक्षा कि अलख जगाई। वही निवाली मे कस्तूरबा आश्रम कि स्थापना कर आदिवासी समाज की बालिकाओ की शिक्षा मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है साथ ही दिव्यांग बालक-बालिका कि शिक्षा हेतु श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट कि स्थापना झाकर निवाली मे कर। दिव्यांगो कि सेवा व उनकी शिक्षा कि व्यवस्था कर अपना पुरा जीवन उनकी सेवा मे समर्पित कर दिया। ऐसी महान समाज सेविका कि मुर्ति कि स्थापना निवाली नगर के बस स्टैंड चौराहे पर करने की मांग आश्रम के पुर्व छात्र-छात्राओ द्वारा गई है।
    2
    निवाली बस स्टैंड चौराहे पर"कांता दीदी"की प्रतिमा लगाने की मांग विकलांग आश्रम के पुर्व स्टुडेंट्स ने की
निवाली,(बडवानी) 16 मार्च सोमवार  श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर के पूर्व छात्र छात्राओं ने  निवाली बस स्टैंड चौराहे पर पद्मश्री शुश्री कांता दीदी कि प्रतिमा लगाने कि मांग लेकर नगर परिषद सीएमओ एंव तहसीलदार को ज्ञापन देकर   शुश्रीकांता दीदी कि प्रतिमा स्थापित करने कि मांग की है बतादे कि पद्मश्री सुश्रीकांत दीदी बडवानी जिले के आदिवासी क्षेत्र मे बालिका शिक्षा कि अलख जगाई। वही निवाली मे कस्तूरबा आश्रम कि स्थापना कर आदिवासी समाज की बालिकाओ की शिक्षा मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है साथ ही दिव्यांग बालक-बालिका कि शिक्षा हेतु श्री कांता विकलांग सेवा ट्रस्ट कि स्थापना झाकर निवाली  मे कर। दिव्यांगो कि सेवा व उनकी शिक्षा कि व्यवस्था कर अपना पुरा जीवन उनकी सेवा मे समर्पित कर दिया।
ऐसी महान समाज सेविका कि मुर्ति कि स्थापना निवाली नगर  के  बस स्टैंड चौराहे पर करने की मांग आश्रम के पुर्व  छात्र-छात्राओ द्वारा गई है।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    16 hrs ago
  • सेंधवा के बिजासन घाट पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत, ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।
    1
    सेंधवा के बिजासन घाट पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत, ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    12 hrs ago
  • बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बड़वानी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
    1
    राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करते थे डकैतीः धार पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का माल जब्त* *धार* धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है। यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी। *विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।* *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।* पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।
    1
    *नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करते थे डकैतीः धार पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का माल जब्त*
*धार*
धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है।
यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी।
*विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह*
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।*
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।*
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क
वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सत्य गुरु प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए सौभाग्य प्राप्त हुआ
    1
    सत्य गुरु प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए सौभाग्य प्राप्त हुआ
    user_Sheylesh mehta Boss
    Sheylesh mehta Boss
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • पानसेमल थाना क्षेत्र में सेंधवा- खेतिया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।घटना पानसेमल और दौंडवाडा के बीच होना बताया गया है। जिसमें ट्रेक्स वाहन और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।गंभीर घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र लाया गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार का नाम इकराम चोंगड बताया गया है जो महाराष्ट्र के बोरपानी निवासी हे। घायल को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।पूर्व सरपंच मोंटा खेड़कर द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई।वही घटना कैसे हुई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना में ट्रेक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
    1
    पानसेमल थाना क्षेत्र में सेंधवा- खेतिया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।घटना पानसेमल और दौंडवाडा के बीच होना बताया गया है। जिसमें ट्रेक्स वाहन और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।गंभीर घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र लाया गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार का नाम इकराम चोंगड  बताया गया है जो महाराष्ट्र के बोरपानी निवासी हे। घायल को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।पूर्व सरपंच मोंटा खेड़कर द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दी गई।वही घटना कैसे हुई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना में ट्रेक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.