*नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करते थे डकैतीः धार पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का माल जब्त* *धार* धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है। यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी। *विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।* *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।* पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।

- *नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करते थे डकैतीः धार पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का माल जब्त* *धार* धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है। यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी। *विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।* *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।* पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।1
- बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहगुन इलाके में एक ठेकेदार की कार रोककर गाली-गलौज करने और पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवकों द्वारा चाकू और तलवार लहराते हुए बनाई गई रील भी वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली थाना पुलिस के बलजीत बिसेन ने बताया कि बड़वानी के ठेकेदार दीपक जोशी किसी काम से कार से पैन संभल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहगुन क्षेत्र में तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मामूली विवाद को लेकर कार पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो भी भेजा, जिसमें रेहगुन, सजवानी और आसपास के आमलियापानी क्षेत्र के कुछ युवक चाकू और तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 20 जवानों की टीम के साथ संबंधित युवकों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को भनक लगने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों से अपील भी की है कि इस तरह की हरकतें या सोशल मीडिया पर आक्रामक रील बनाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले काम न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फरार युवकों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 6 दिन से नहीं पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों को लकड़ी के चूल्हे का सहारा कालीबावड़ी। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले 6 दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई परिवारों को मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कालीबावड़ी से करीब 15 किलोमीटर दूर धामनोद में सगुण इंडियन गैस एजेंसी और धामनोद इंडियन गैस एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है। इन दोनों एजेंसियों से कालीबावड़ी सहित अहेरवास, रामाधामा, दाभड़, करौंदिया, रनदा और प्रतापपुरा दाबिया ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह दिनों से गैस सिलेंडर की गाड़ी गांवों में नहीं आई है। ऐसे में गैस खत्म होने पर उपभोक्ताओं को करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर धामनोद स्थित एजेंसी तक जाना पड़ रहा है, जहां उन्हें लंबी लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि गैस बुकिंग करने वाले नंबर पर लगातार “सर्वर फेल” बताया जा रहा है, जिससे बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ता बार-बार कॉल और मैसेज करने के बाद भी गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर गैस सप्लाई नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई घरों में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं, जिसके कारण मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द गैस की गाड़ी भेजकर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।4
- राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹21,500 नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।1
- सत्य गुरु प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए सौभाग्य प्राप्त हुआ1
- Post by Bhiku Vasuniya1
- सेंधवा के बिजासन घाट पर मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रेलर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत, ट्रेलर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।1
- बड़वानी। शहर में यात्रियों और राहगीरों को सस्ता व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर एटीएम अब बेकार पड़े दिखाई दे रहे हैं। बस स्टैंड, श्रीराम चौक और रणजीत चौक जैसे व्यस्त इलाकों में लगाए गए आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका ने इन मशीनों को इस उद्देश्य से लगाया था कि आम लोगों को मात्र 1 रुपए में एक लीटर ठंडा और साफ पानी मिल सके। लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण ये मशीनें अब काम नहीं कर रहीं और केवल ढांचे के रूप में खड़ी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और मुश्किल हो रही है, क्योंकि यात्रियों को मजबूरी में दुकानों से महंगी पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक शहर में लगाए गए एक आरओ प्लांट पर करीब ढाई से तीन लाख रुपए तक खर्च आता है। इसके बावजूद मशीनों का महीनों तक बंद रहना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। प्याऊ के भरोसे यात्रियों की प्यास बस यूनियन कर्मचारी दुर्गेश दासोंदी ने बताया कि बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यूनियन की ओर से प्रतिदिन प्याऊ में तीन रांझण भरकर रखी जाती हैं, ताकि लोगों को मुफ्त में पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि पास में लगी नगर पालिका की आरओ मशीन पिछले साल गर्मी से ही बंद पड़ी है, लेकिन इसे अब तक शुरू नहीं कराया गया। समाजसेवी अजित जैन ने भी कहा कि गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका से बंद पड़े वाटर एटीएम को जल्द शुरू करने और साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी जगह-जगह पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। दुकानों से खरीदना पड़ रहा पानी बस से सफर करने वाले यात्री जोहार सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर ठंडा पानी देने वाली मशीन बंद होने के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई दुकानों पर बिना सामान खरीदे पानी नहीं दिया जाता, ऐसे में लोगों को 20 रुपए या उससे अधिक में बोतलबंद पानी लेना पड़ता है। अब नई मशीनें लगाने की योजना नई मशीन लगाने की तैयारी नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार शहर में बंद पड़े वाटर एटीएम की समस्या को देखते हुए नई मशीनें लगाने की योजना बनाई गई है। जलप्रदाय प्रभारी मुन्ना लाल चौहान ने बताया कि मेंटेनेंस की कमी के कारण कुछ मशीनें बंद हो गई थीं। अब इंदौर की एक कंपनी के माध्यम से शहर के भीड़भाड़ वाले करीब 8-9 स्थानों पर नई वाटर एटीएम मशीनें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।1