logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित महिला का कैशलेस उपचार सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत बांसवाड़ा जिले में एक घायल महिला का सफलतापूर्वक कैशलेस उपचार किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 2026 को सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भीलकुआं इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद स्थित जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में महिला की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस टीम, अनुसंधान अधिकारियों तथा रिलायंस प्रतिनिधि अश्विन सोनी (रोल आउट मैनेजर) सहित संबंधित अधिकारियों ने समन्वय कर पीड़ित महिला को योजना का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के मुताबिक यह राजस्थान का संभवतः पहला मामला माना जा रहा है, जिसमें सड़क दुर्घटना पीड़ित को योजना के तहत त्वरित कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से सड़क दुर्घटनाओं में उपचार के अभाव में होने वाली मौतों में कमी आएगी। योजना की निगरानी एवं संचालन पूर्णतः डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की सूचना से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

8 hrs ago
user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
वागड़ न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
8 hrs ago

प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित महिला का कैशलेस उपचार सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत बांसवाड़ा जिले में एक घायल महिला का सफलतापूर्वक कैशलेस उपचार किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 2026 को सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भीलकुआं इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद स्थित जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में महिला की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री

राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस टीम, अनुसंधान अधिकारियों तथा रिलायंस प्रतिनिधि अश्विन सोनी (रोल आउट मैनेजर) सहित संबंधित अधिकारियों ने समन्वय कर पीड़ित महिला को योजना का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के मुताबिक यह राजस्थान का संभवतः पहला मामला माना जा रहा है, जिसमें सड़क दुर्घटना पीड़ित को योजना के तहत त्वरित कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से सड़क दुर्घटनाओं में उपचार के अभाव में होने वाली मौतों में कमी आएगी। योजना की निगरानी एवं संचालन पूर्णतः डिजिटल प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की सूचना से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले के मानपुर गांव में एक मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब आबकारी विभाग के एक एएसआई (ASI) पर पद के दुरुपयोग और मारपीट के गंभीर आरोप लगे। कलेक्ट्री परिसर में सोमवार को करीब 15 मिनट तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पीड़ित पक्ष ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की शुरुआत रविवार को मानपुर गांव में हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मानपुर निवासी और आबकारी विभाग में कार्यरत ASI कांतिलाल कटारा के परिवार का एक सदस्य दुकान पर 5 किलो सीमेंट लेने पहुंचा था। दुकानदार ने इतनी कम मात्रा में सीमेंट उपलब्ध होने से मना कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। घर में घुसकर मारपीट का आरोप पीड़ित की पत्नी सुशीला कलाल ने बताया कि सोमवार सुबह जब उसके पति हरीशचंद कलाल पूजा कर रहे थे, तभी ASI कांतिलाल कटारा भारी जाब्ते के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि टीम ने घर में घुसकर हरीशचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आई सुशीला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनके पैर में चोट आई और खून निकलने लगा। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर ASI ने वीडियो बना रहे उनके भतीजे का मोबाइल भी छीन लिया। कलेक्ट्री परिसर में हंगामा घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष कानूनी सलाह लेने और रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोर्ट परिसर (कलेक्ट्री) पहुंचा, तो वहां भी हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि ASI कांतिलाल कटारा वहां भी जाब्ता लेकर पहुंच गए और हरीशचंद को सरेआम गाड़ी में बिठाने लगे। परिजनों के चिल्लाने पर राहगीरों और वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 15 मिनट तक कलेक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले में आबकारी अधिकारी भारत मीणा का कहना है कि यह कार्रवाई किसी निजी विवाद के कारण नहीं, बल्कि विभागीय प्रक्रिया के तहत की गई है। उनके अनुसार, हरीशचंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पीड़ित सुशीला कलाल और उनके परिजनों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    डूंगरपुर जिले के मानपुर गांव में एक मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब आबकारी विभाग के एक एएसआई (ASI) पर पद के दुरुपयोग और मारपीट के गंभीर आरोप लगे। कलेक्ट्री परिसर में सोमवार को करीब 15 मिनट तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पीड़ित पक्ष ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामले की शुरुआत रविवार को मानपुर गांव में हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, मानपुर निवासी और आबकारी विभाग में कार्यरत ASI कांतिलाल कटारा के परिवार का एक सदस्य दुकान पर 5 किलो सीमेंट लेने पहुंचा था। दुकानदार ने इतनी कम मात्रा में सीमेंट उपलब्ध होने से मना कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
पीड़ित की पत्नी सुशीला कलाल ने बताया कि सोमवार सुबह जब उसके पति हरीशचंद कलाल पूजा कर रहे थे, तभी ASI कांतिलाल कटारा भारी जाब्ते के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि टीम ने घर में घुसकर हरीशचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आई सुशीला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनके पैर में चोट आई और खून निकलने लगा। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर ASI ने वीडियो बना रहे उनके भतीजे का मोबाइल भी छीन लिया।
कलेक्ट्री परिसर में हंगामा
घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष कानूनी सलाह लेने और रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोर्ट परिसर (कलेक्ट्री) पहुंचा, तो वहां भी हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि ASI कांतिलाल कटारा वहां भी जाब्ता लेकर पहुंच गए और हरीशचंद को सरेआम गाड़ी में बिठाने लगे। परिजनों के चिल्लाने पर राहगीरों और वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 15 मिनट तक कलेक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले में आबकारी अधिकारी भारत मीणा का कहना है कि यह कार्रवाई किसी निजी विवाद के कारण नहीं, बल्कि विभागीय प्रक्रिया के तहत की गई है। उनके अनुसार, हरीशचंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पीड़ित सुशीला कलाल और उनके परिजनों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पुलिस थाना सुहागपुरा और जिला विशेष टीम की कार्यवाही अवैध शराब के 38 कार्टुनो मे भरी अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा व बियर को जब्त कर 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन मे प्रयुक्त जीप महिन्द्रा मेजर 4 एक्स को किया जब्त अवैध जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.25 लाख रूपये पुलिसथानासुहागपुरा (राज) श्रीमान बी.आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक महोदय प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार एवं श्री गजेन्द्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री सुनील कुमार जाखड पुलिस उप अधीक्षक वृत पीपलखूंट के मार्गदर्शन में जिला विशेष टीम प्रतापगढ़ की सूचना पर श्री मनीष वैष्णव पुनि धानाधिकारी थाना सुहागपुरा की टीम मय डीएसटी टीम के द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक जीप की तलाशी के लेने के दौरान जीप में अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा व बियर के कार्टुन रख बिना अनुज्ञा पत्र के अपने कब्जे रख परिवहन करते हुये दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.03.2026 को डीएसटी टीम से पन्नालाल सउनि ने बताया कि गांव रतनपुरीया में शराब से भरी हुई जीप पकडी है वगैरा सूचना पर थानाधिकारी मनीष वैष्णव मय जाप्ता के रतनपुरिया पहुंचे जहां एक महिन्द्रा मेजर 4 एक्स जीप रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 09 युए 2147 जिसके अन्दर दो व्यक्ति बैठे हुए मिले। दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछा तो ड्राईवर सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता गौतम मीणा निवासी हाट सालमगढ़ थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ व खलासी साईड में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पिता किशनलाल मीणा निवासी सीयाखेडी पुलिस थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ का होना बताया तत्पश्चात जीप की तलाशी ली गई तो उसमे 17 कार्टुन किंग फिशर बियर की हो प्रत्येक कार्टुन में 12-12 बोतल हो कुल 204 बियर की बोतल, व एक कार्टुन टुबोर्ग बियर कुल 12 बोतल, 16 कार्टुन किंग फिशर बियर केन के हो प्रत्येक कार्टुन में 24-24 केन हो कुल 384 केन बियर की पायी गयी व 50 पव्वे रॉयल स्टेग विस्की के 20 पव्वे एमसीडी नम्बर वन विस्की के व 71 पव्ये मिरिण्डा केम्पा देशी मदिरा के पाये जाने से प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- 01. राहुल पिता गौतम मीणा उम्र 25 साल निवासी हाट सालमगढ़ थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़। 02. राकेश पिता किशनलाल मीणा उम्र 23 साल निवासी सीयाखेडी पुलिस थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़
    2
    पुलिस थाना सुहागपुरा और जिला विशेष टीम की कार्यवाही अवैध शराब के 38 कार्टुनो मे भरी अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा व बियर को जब्त कर 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन मे प्रयुक्त जीप महिन्द्रा मेजर 4 एक्स को किया जब्त अवैध जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.25 लाख रूपये
पुलिसथानासुहागपुरा (राज)
श्रीमान बी.आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक महोदय प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार एवं श्री गजेन्द्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री सुनील कुमार जाखड पुलिस उप अधीक्षक वृत पीपलखूंट के मार्गदर्शन में जिला विशेष टीम प्रतापगढ़ की सूचना पर श्री मनीष वैष्णव पुनि धानाधिकारी थाना सुहागपुरा की टीम मय डीएसटी टीम के द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक जीप की तलाशी के लेने के दौरान जीप में अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा व बियर के कार्टुन रख बिना अनुज्ञा पत्र के अपने कब्जे रख परिवहन करते हुये दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.03.2026 को डीएसटी टीम से पन्नालाल सउनि ने बताया कि गांव रतनपुरीया में शराब से भरी हुई जीप पकडी है वगैरा सूचना पर थानाधिकारी मनीष वैष्णव मय जाप्ता के रतनपुरिया पहुंचे जहां एक महिन्द्रा मेजर 4 एक्स जीप रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 09 युए 2147 जिसके अन्दर दो व्यक्ति बैठे हुए मिले। दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछा तो ड्राईवर सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता गौतम मीणा निवासी हाट सालमगढ़ थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ व खलासी साईड में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पिता किशनलाल मीणा निवासी सीयाखेडी पुलिस थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ का होना बताया तत्पश्चात जीप की तलाशी ली गई तो उसमे 17 कार्टुन किंग फिशर बियर की हो प्रत्येक कार्टुन में 12-12 बोतल हो कुल 204 बियर की बोतल, व एक कार्टुन टुबोर्ग बियर कुल 12 बोतल, 16 कार्टुन किंग फिशर बियर केन के हो प्रत्येक कार्टुन में 24-24 केन हो कुल 384 केन बियर की पायी गयी व 50 पव्वे रॉयल स्टेग विस्की के 20 पव्वे एमसीडी नम्बर वन विस्की के व 71 पव्ये मिरिण्डा केम्पा देशी मदिरा के पाये जाने से प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
01. राहुल पिता गौतम मीणा उम्र 25 साल निवासी हाट सालमगढ़ थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़। 02. राकेश पिता किशनलाल मीणा उम्र 23 साल निवासी सीयाखेडी पुलिस थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर। जील की कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरो ने शिक्षा के मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए कक्षा कक्ष में इलेक्ट्रिक लाइन तोड़फोड़ करने के साथ ही वायर चोरी कर लिए घटना का पता सोमवार को स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर चला। वही विद्यालय प्रशासन ने चोरी की वारदात को लेकर अब पुलिस में भी रिपोर्ट देकर खुलासे की मांग की है।
    1
    डूंगरपुर। जील की कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरो ने शिक्षा के मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए कक्षा कक्ष में इलेक्ट्रिक लाइन तोड़फोड़ करने के साथ ही वायर चोरी कर लिए घटना का पता सोमवार को स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर चला। वही विद्यालय प्रशासन ने चोरी की वारदात को लेकर अब पुलिस में भी रिपोर्ट देकर खुलासे की मांग की है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ​डूंगरपुर स्थित राजयोग भवन में आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बी.के. बहनों ने अपने अनुभव साझा कर जनसमूह को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता, जापान एवं फिलीपींस की निदेशिका बी.के. रजनी दीदी ने पारिवारिक संबंधों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार में स्नेह और सौहार्द बनाए रखना एक अनूठी कला है। उन्होंने जापान की अनुशासित जीवनशैली का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के लोग दुर्घटना जैसी विपरीत स्थितियों में भी झगड़ने के बजाय शालीनता और शांति का परिचय देते हैं, जो उनके उच्च आंतरिक व्यक्तित्व को दर्शाता है। ​इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजक बी.के. डॉ. सविता दीदी ने वाणी के संयम को सुखद जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि शांति बाहर खोजने की वस्तु नहीं बल्कि राजयोग के नियमित अभ्यास से भीतर विकसित की जाने वाली शक्ति है। उन्होंने आगाह किया कि कड़वी वाणी के घाव कभी नहीं भरते, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। फिलीपींस से आईं बी.के. जेस्सी बहन ने अपनी सत्य की खोज और आध्यात्मिक यात्रा के अनुभव साझा किए। ​कार्यक्रम की शुरुआत में डूंगरपुर केंद्र की संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के गिरीश पानेरी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी, उपरणा और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इन वैश्विक अनुभवों से प्रेरणा ली।
    1
    ​डूंगरपुर स्थित राजयोग भवन में आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बी.के. बहनों ने अपने अनुभव साझा कर जनसमूह को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता, जापान एवं फिलीपींस की निदेशिका बी.के. रजनी दीदी ने पारिवारिक संबंधों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार में स्नेह और सौहार्द बनाए रखना एक अनूठी कला है। उन्होंने जापान की अनुशासित जीवनशैली का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के लोग दुर्घटना जैसी विपरीत स्थितियों में भी झगड़ने के बजाय शालीनता और शांति का परिचय देते हैं, जो उनके उच्च आंतरिक व्यक्तित्व को दर्शाता है।
​इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजक बी.के. डॉ. सविता दीदी ने वाणी के संयम को सुखद जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि शांति बाहर खोजने की वस्तु नहीं बल्कि राजयोग के नियमित अभ्यास से भीतर विकसित की जाने वाली शक्ति है। उन्होंने आगाह किया कि कड़वी वाणी के घाव कभी नहीं भरते, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। फिलीपींस से आईं बी.के. जेस्सी बहन ने अपनी सत्य की खोज और आध्यात्मिक यात्रा के अनुभव साझा किए।
​कार्यक्रम की शुरुआत में डूंगरपुर केंद्र की संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के गिरीश पानेरी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी, उपरणा और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इन वैश्विक अनुभवों से प्रेरणा ली।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ​भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
    1
    ​भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शामगढ़ के रहने वाले मुकर्रम और उनके पुत्र परिवार साथ उज्जैन से शामगढ़ आते समय वाहन दुर्घटना में पिता पुत्र की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई इसकी खबर लगने पर नगर शोक में डूबा, मृतक मुकर्रम शामगढ़ के पत्रकार जावेद हुसैन के छोटे भाई थे मृतक पिता पुत्र को शामगढ़ लाया गया जहां पर उन्हें सुपर्द ए खाक किया गया।
    1
    शामगढ़ के रहने वाले मुकर्रम और उनके पुत्र परिवार साथ उज्जैन से शामगढ़ आते समय वाहन दुर्घटना में पिता पुत्र की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई इसकी खबर लगने पर नगर शोक में डूबा, मृतक मुकर्रम शामगढ़ के पत्रकार जावेद हुसैन के छोटे भाई थे मृतक पिता पुत्र को शामगढ़ लाया गया जहां पर उन्हें सुपर्द ए खाक किया गया।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​मिट्टी की उर्वरता को पुनर्जीवित करने और खेती को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सज्जनगढ़ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सदगुरु वॉटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में सज्जनगढ़ कार्यालय पर 'भूमि सुपोषण कार्यक्रम' का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु किसानों को मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और उन्हें टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर मोड़ना रहा। ​फाउंडेशन द्वारा इस अभियान के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़, कुशलगढ़ एवं गांगड़तलाई क्षेत्रों के कुल 135 गांवों को कवर किया जाएगा। इन गांवों में चरणबद्ध तरीके से भूमि सुपोषण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन होगा। कार्यक्रम के दौरान भारतभाई कुमावत एवं नटवरलाल जी कलाल ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खाद के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे किसान अपनी लागत कम करके भूमि की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। ​इस कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 50 लीडर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रगतिशील किसानों ने न केवल नई कृषि तकनीकों को सीखा, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को इस मुहिम से जोड़ने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश कलाल, खातुभाई पण्डदा, कैंसरसिंह, नानूराम, वीरेंद्र, बापूलाल, धनसिंह कटारा, राकेश कोली, दिलीप पटेल, दिनेश जी, रूपचंद जी मुनिया, शांतिलाल जी, रामजी भाई, मानसिंह भाई एवं मांगीलाल जी डामोर सहित कई अन्य कृषक उपस्थित रहे। ​समापन के अवसर पर सभी उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और भूमि संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। किसानों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए खेती एक लाभप्रद और टिकाऊ व्यवसाय बनी रहेगी।
    1
    ​मिट्टी की उर्वरता को पुनर्जीवित करने और खेती को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सज्जनगढ़ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सदगुरु वॉटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में सज्जनगढ़ कार्यालय पर 'भूमि सुपोषण कार्यक्रम' का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु किसानों को मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और उन्हें टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर मोड़ना रहा।
​फाउंडेशन द्वारा इस अभियान के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़, कुशलगढ़ एवं गांगड़तलाई क्षेत्रों के कुल 135 गांवों को कवर किया जाएगा। इन गांवों में चरणबद्ध तरीके से भूमि सुपोषण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन होगा। कार्यक्रम के दौरान भारतभाई कुमावत एवं नटवरलाल जी कलाल ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खाद के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे किसान अपनी लागत कम करके भूमि की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं।
​इस कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 50 लीडर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रगतिशील किसानों ने न केवल नई कृषि तकनीकों को सीखा, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को इस मुहिम से जोड़ने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश कलाल, खातुभाई पण्डदा, कैंसरसिंह, नानूराम, वीरेंद्र, बापूलाल, धनसिंह कटारा, राकेश कोली, दिलीप पटेल, दिनेश जी, रूपचंद जी मुनिया, शांतिलाल जी, रामजी भाई, मानसिंह भाई एवं मांगीलाल जी डामोर सहित कई अन्य कृषक उपस्थित रहे।
​समापन के अवसर पर सभी उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और भूमि संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। किसानों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए खेती एक लाभप्रद और टिकाऊ व्यवसाय बनी रहेगी।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस ने एक बोलेरो जीप से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने बोलेरो से 42 कार्टन शराब के साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस ने एक बोलेरो जीप से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने बोलेरो से 42 कार्टन शराब के साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रशासन की अनदेखी से गले तक कीचड़ में धंसी गाय ने झेली 10 घंटे की प्रताड़ना, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति पाडवा के अंतर्गत आने वाले भासौर गांव में इंसानियत और अटूट सेवा भावना की एक मिसाल देखने को मिली। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित भोजैला तालाब से अखेपुर तालाब को जोड़ने वाले करीब 60-70 फीट चौड़े बरसाती नाले में एक गाय गले तक कीचड़ में धंस गई थी। लगभग 10 घंटों की जिंदगी और मौत की जंग के बाद गो रक्षा दल और स्थानीय ग्रामीणों के सामूहिक रेस्क्यू ऑपरेशन से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। - ​राहगीर की सूचना पर जुटा गो रक्षा दल घटना की जानकारी तब हुई जब एक राहगीर ने कीचड़ में फंसी बेबस गाय को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना गो रक्षा दल भासौर के सदस्य मुकेश कुमार जोशी को दी। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल की पूरी टीम और गांव के उत्साही युवा मौके पर पहुंच गए। गाय की स्थिति काफी नाजुक थी। वह कीचड़ और दलदल में इस कदर धंसी हुई थी कि सिर्फ उसका सिर ही बाहर दिखाई दे रहा था। युवाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भारी मशक्कत की और लंबी खींचतान के बाद सुरक्षित रूप से गाय का रेस्क्यू किया। - ​प्रशासन की अनदेखी पड़ रही है भारी बताया जा रहा है कि सफाई के अभाव में यह विशाल नाला अब दलदल का रूप ले चुका है। आमजन युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस नाले की भयावह स्थिति का ड्रोन वीडियो बनाकर पंचायत सचिव, प्रशासक और विकास अधिकारी सागवाड़ा को सौंपा था। उन्होंने मांग की थी कि सुरक्षा की दृष्टि से इसके दोनों तरफ 1.5 किलोमीटर तक पक्की रिंग वॉल बनाई जाए, ताकि आए दिन होने वाले ऐसे हादसों को रोका जा सके। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। - ​रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मुकेश कुमार जोशी के साथ गो सेवा दल और ग्रामीण युवाओं की टीम सक्रिय रही। दलदल से गाय को बाहर निकालने में अनिल, जगदीश, राहुल, हेमंत, भरत पंड्या, मनोज, हिमांशु, रमन भाई, देवीलाल, कृष, भरत, अनिल वजेराज और समस्त गो रक्षक दल भासौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार अविलंब नाले के जीर्णोद्धार और रिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाए।
    1
    प्रशासन की अनदेखी से गले तक कीचड़ में धंसी गाय ने झेली 10 घंटे की प्रताड़ना, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति पाडवा के अंतर्गत आने वाले भासौर गांव में इंसानियत और अटूट सेवा भावना की एक मिसाल देखने को मिली। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित भोजैला तालाब से अखेपुर तालाब को जोड़ने वाले करीब 60-70 फीट चौड़े बरसाती नाले में एक गाय गले तक कीचड़ में धंस गई थी। लगभग 10 घंटों की जिंदगी और मौत की जंग के बाद गो रक्षा दल और स्थानीय ग्रामीणों के सामूहिक रेस्क्यू ऑपरेशन से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
- ​राहगीर की सूचना पर जुटा गो रक्षा दल
घटना की जानकारी तब हुई जब एक राहगीर ने कीचड़ में फंसी बेबस गाय को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना गो रक्षा दल भासौर के सदस्य मुकेश कुमार जोशी को दी। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल की पूरी टीम और गांव के उत्साही युवा मौके पर पहुंच गए। गाय की स्थिति काफी नाजुक थी। वह कीचड़ और दलदल में इस कदर धंसी हुई थी कि सिर्फ उसका सिर ही बाहर दिखाई दे रहा था। युवाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भारी मशक्कत की और लंबी खींचतान के बाद सुरक्षित रूप से गाय का रेस्क्यू किया।
- ​प्रशासन की अनदेखी पड़ रही है भारी
बताया जा रहा है कि सफाई के अभाव में यह विशाल नाला अब दलदल का रूप ले चुका है। आमजन युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस नाले की भयावह स्थिति का ड्रोन वीडियो बनाकर पंचायत सचिव, प्रशासक और विकास अधिकारी सागवाड़ा को सौंपा था। उन्होंने मांग की थी कि सुरक्षा की दृष्टि से इसके दोनों तरफ 1.5 किलोमीटर तक पक्की रिंग वॉल बनाई जाए, ताकि आए दिन होने वाले ऐसे हादसों को रोका जा सके। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
- ​रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मुकेश कुमार जोशी के साथ गो सेवा दल और ग्रामीण युवाओं की टीम सक्रिय रही। दलदल से गाय को बाहर निकालने में अनिल, जगदीश, राहुल, हेमंत, भरत पंड्या, मनोज, हिमांशु, रमन भाई, देवीलाल, कृष, भरत, अनिल वजेराज और समस्त गो रक्षक दल भासौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार अविलंब नाले के जीर्णोद्धार और रिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाए।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.