logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ हिट: 103 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी। जहानाबाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों की खुशी देखने लायक थी। बरामद किए गए मोबाइल मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों से जुड़े लोगों के थे। कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से पहली बार स्मार्टफोन खरीदा था। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जहानाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का यह तीसरा चरण है। इससे पहले 1 मार्च को 59 और 31 मार्च को 48 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वहीं 1 मई को 103 मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि इस सफलता में डीआईओ टीम और सीआई पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।तकनीकी सहायता से गुम मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में आवेदन दें और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी आसान बनाई जा सके।

6 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
6 hrs ago

जहानाबाद : पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ हिट: 103 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी। जहानाबाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों की खुशी देखने लायक थी। बरामद किए गए मोबाइल मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों से जुड़े लोगों के थे। कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से पहली बार स्मार्टफोन खरीदा था। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जहानाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का यह तीसरा चरण है। इससे पहले 1 मार्च को 59 और 31 मार्च को 48 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वहीं 1 मई को 103 मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि इस सफलता में डीआईओ टीम और सीआई पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।तकनीकी सहायता से गुम मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में आवेदन दें और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी आसान बनाई जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों की खुशी देखने लायक थी। बरामद किए गए मोबाइल मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों से जुड़े लोगों के थे। कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से पहली बार स्मार्टफोन खरीदा था। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जहानाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का यह तीसरा चरण है। इससे पहले 1 मार्च को 59 और 31 मार्च को 48 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वहीं 1 मई को 103 मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि इस सफलता में डीआईओ टीम और सीआई पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।तकनीकी सहायता से गुम मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में आवेदन दें और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी आसान बनाई जा सके।
    1
    जहानाबाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों की खुशी देखने लायक थी। बरामद किए गए मोबाइल मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों से जुड़े लोगों के थे। कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से पहली बार स्मार्टफोन खरीदा था। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जहानाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का यह तीसरा चरण है। इससे पहले 1 मार्च को 59 और 31 मार्च को 48 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वहीं 1 मई को 103 मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि इस सफलता में डीआईओ टीम और सीआई पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।तकनीकी सहायता से गुम मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में आवेदन दें और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी आसान बनाई जा सके।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भटकना न पड़े, इसे देखते हुए बिक्रम नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सात विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। बिक्रम नगर पंचायत की सभापति श्रीमती मनीता कुमारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि "नगर पंचायत के विकास के साथ-साथ आम नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यस्ततम चौराहों पर प्याऊ लगाए गए हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    1
    बिहार में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भटकना न पड़े, इसे देखते हुए बिक्रम नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सात विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। बिक्रम नगर पंचायत की सभापति श्रीमती मनीता कुमारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि "नगर पंचायत के विकास के साथ-साथ आम नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यस्ततम चौराहों पर प्याऊ लगाए गए हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • ममता की साड़ी पर शुभेंदु और मान के पैग पर विधायकों को एतराज, दिन-रात निगरानी कर रही है ममता और सीआरपीएफ स्ट्रांग रूम की, हेमंता राजधर्म का पालन करें-सिंघवी और आगरा में फेंके गए स्मार्ट मीटर... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    ममता की साड़ी पर शुभेंदु और मान के पैग पर विधायकों को एतराज, दिन-रात निगरानी कर रही है ममता और सीआरपीएफ स्ट्रांग रूम की, हेमंता राजधर्म का पालन करें-सिंघवी और आगरा में फेंके गए स्मार्ट मीटर... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    1 hr ago
  • Post by Sudama Kumar chaudhary ji
    1
    Post by Sudama Kumar chaudhary ji
    user_Sudama Kumar chaudhary ji
    Sudama Kumar chaudhary ji
    बेन, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • ग्रामीण क्षेत्र परेव (बिहटा) के लोगों के लिए अब आवागमन और भी आसान हो गया है। परेव से पटना तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब लोगों को पटना आने-जाने में कम समय लगेगा और पहले की तरह बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। खासकर रोज़ाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बताया जा रहा है कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
    1
    ग्रामीण क्षेत्र परेव (बिहटा) के लोगों के लिए अब आवागमन और भी आसान हो गया है। परेव से पटना तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब लोगों को पटना आने-जाने में कम समय लगेगा और पहले की तरह बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। खासकर रोज़ाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
बताया जा रहा है कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के ग्राम माजिदपुर से नगरनौसा जा रही बारात में एक ओर जहां खुशी का माहौल था, वहीं एक दर्दनाक हादसे ने सबको चौंका दिया। बारात के दौरान पटाखा (बम) जलाते समय दूल्हे के चाचा गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जश्न के बीच दूल्हे के चाचा पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक तेज विस्फोट हो गया और उनका हाथ बुरी तरह जल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इस बीच दूल्हे के चाचा ने अद्भुत धैर्य और साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने शादी की रस्मों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया। अपने जले हुए हाथ के दर्द को सहते हुए वे लगातार मौजूद रहे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। परिजनों और ग्रामीणों ने उनके इस त्याग और सहनशीलता की सराहना की है। शादी संपन्न होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह घटना जहां एक ओर सावधानी बरतने का संदेश देती है, वहीं दूल्हे के चाचा के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश करती है।
    1
    नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के ग्राम माजिदपुर से नगरनौसा जा रही बारात में एक ओर जहां खुशी का माहौल था, वहीं एक दर्दनाक हादसे ने सबको चौंका दिया। बारात के दौरान पटाखा (बम) जलाते समय दूल्हे के चाचा गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जश्न के बीच दूल्हे के चाचा पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक तेज विस्फोट हो गया और उनका हाथ बुरी तरह जल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इस बीच दूल्हे के चाचा ने अद्भुत धैर्य और साहस का परिचय दिया।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने शादी की रस्मों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया। अपने जले हुए हाथ के दर्द को सहते हुए वे लगातार मौजूद रहे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
परिजनों और ग्रामीणों ने उनके इस त्याग और सहनशीलता की सराहना की है। शादी संपन्न होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना जहां एक ओर सावधानी बरतने का संदेश देती है, वहीं दूल्हे के चाचा के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश करती है।
    user_Local news
    Local news
    Hilsa, Nalanda•
    6 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.