जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ, एक आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवर बरामद राजेश बबेले बीना। कटरा वार्ड स्थित सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामले में पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बीना में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। *24-25 जून की रात दुकान को बनाया था निशाना* बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि कटरा वार्ड निवासी अनिल कुमार सोनी ने 25 जून को दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 24 और 25 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। *सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को रोहित उर्फ मुन्ना निवासी बैरसिया, भोपाल की भूमिका संदिग्ध मिली। *सीहोर जेल में बंद था मुख्य आरोपी* पुलिस के अनुसार, रोहित सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों में सीहोर जेल में बंद था। बीना पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर जेल पहुंचकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी दीपक उर्फ बच्चा लोधी के साथ बीना में चोरी की वारदात करने की जानकारी दी। *दूसरा आरोपी भी चोरी के मामले में जेल में था* जांच में सामने आया कि दीपक उर्फ बच्चा लोधी राजगढ़ जिले के तरेंन थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में सारंगपुर जेल में बंद था। इसके बाद बीना पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से दोनों आरोपियों को पांच-पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। *रिमांड में 400 ग्राम जेवर बरामद* पुलिस ने रिमांड के दौरान दीपक उर्फ बच्चा लोधी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवरात बरामद किए। पुलिस अब बरामद जेवरात की पहचान और चोरी की संपत्ति से उनके संबंध की जांच कर रही है। *अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं मामले* पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। *इन सभी की रही सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी अनूप यादव, गजेन्द्र मिश्रा,विजय गौतम,संदीप प्रधान,सूरज शर्मा,भूपेन्द्र सोलंकी,ब्रजेन्द्र सिह, अमित जाट,प्रेमजीत सिंह,राहुल सोलंकी, युधिष्टिर,महिला आर ममता, महिला आर.रेवती ,महिला आऱ. राखी की सराहनीय भूमिका रही।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ, एक आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवर बरामद राजेश बबेले बीना। कटरा वार्ड स्थित सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामले में पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बीना में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे
धातु के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। *24-25 जून की रात दुकान को बनाया था निशाना* बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि कटरा वार्ड निवासी अनिल कुमार सोनी ने 25 जून को दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 24 और 25 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। *सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों
की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को रोहित उर्फ मुन्ना निवासी बैरसिया, भोपाल की भूमिका संदिग्ध मिली। *सीहोर जेल में बंद था मुख्य आरोपी* पुलिस के अनुसार, रोहित सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों में सीहोर जेल में बंद था। बीना पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर जेल पहुंचकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी दीपक उर्फ बच्चा लोधी के साथ बीना में चोरी की वारदात करने की जानकारी दी। *दूसरा आरोपी भी चोरी के मामले में जेल में था* जांच में सामने आया कि दीपक उर्फ बच्चा लोधी राजगढ़ जिले के तरेंन थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में सारंगपुर जेल में बंद था। इसके बाद बीना पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से दोनों आरोपियों को पांच-पांच दिन
के पुलिस रिमांड पर लिया। *रिमांड में 400 ग्राम जेवर बरामद* पुलिस ने रिमांड के दौरान दीपक उर्फ बच्चा लोधी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवरात बरामद किए। पुलिस अब बरामद जेवरात की पहचान और चोरी की संपत्ति से उनके संबंध की जांच कर रही है। *अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं मामले* पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। *इन सभी की रही सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी अनूप यादव, गजेन्द्र मिश्रा,विजय गौतम,संदीप प्रधान,सूरज शर्मा,भूपेन्द्र सोलंकी,ब्रजेन्द्र सिह, अमित जाट,प्रेमजीत सिंह,राहुल सोलंकी, युधिष्टिर,महिला आर ममता, महिला आर.रेवती ,महिला आऱ. राखी की सराहनीय भूमिका रही।
- बीना थाना परिसर से गांधी तिराहे तक निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों का 'भारत माता' स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र1
- कीचड़ के बीच शिक्षा का सफर! संदीपनी मॉडल स्कूल पहुंचने बच्चे और शिक्षक मजबूर बीना शहर से लगे ग्राम हिरणछिपा के पास स्थित संदीपनी मॉडल स्कूल की तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जिस रास्ते से होकर देश का भविष्य स्कूल पहुंचता है, वही रास्ता इन दिनों कीचड़ से सराबोर है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।1
- 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels1
- Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं चैट हुआ वॉयरल1
- *बरमान घाट पर रात्रि में नाव संचालन पर रोक जिला प्रशासन ने कराई मुनादी * आज बुधवार को 8 बजें शाम को नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए बरमान घाट पर रात्रि में नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चुकि नर्मदा नदी में जल स्तर बड रहा है1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में निकली विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन हजारों नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति और विद्यार्थियों ने लहराया तिरंगा; देशभक्ति गीतों से माहौल हुआ राष्ट्रमय राजेश बबेले बीना।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे हजारों नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा और विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर बीना में भारत माता की आरती और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। यात्रा में भारत माता के स्वरूप में सजी बेटी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। *तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का सैलाब* थाना परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति गीतों की धुन और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति की मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया। *गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन* तिरंगा यात्रा का समापन गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। *“तिरंगा हमारी आन, बान और शान” : निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। बीना की धरती पर जिस उत्साह और उमंग के साथ नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। *“हर दिल में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभाव” : राजेंद्र उपाध्याय* नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। उन्होंने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, मातृशक्ति, युवाओं, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। *“युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना हमारा दायित्व” : लता सकवार* नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी के मन में देश के प्रति गहरा सम्मान और गौरव है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के लिए कुछ करने की भावना को मजबूत करते हैं। *इनकी रही प्रमुख उपस्थिति* यात्रा में जनपद अध्यक्ष उषा राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद पंथी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, जिला मंत्री आशिमा जैन,भूपेंद्र नामदेव,राकेश बिलगैया, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया, मनोज शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन यादव, चित्तर सिंह राजपूत, साहब राज यादव, आलेख राय, प्रदीप तिवारी,मनीष चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर,अजय ठाकुर, सोनाली राय, नीतू राय, शशि कैथोरिया, मनोज अहिरवार,विवेक काशिव, विकास राजपूत, योगेश दीक्षित, जितेंद्र बोहरे, कैलास कुशवाहा, संजीव बूथ, गोविंद तिवारी, सुनीता, बलराम राय, हरिओम चौबे, विजय हुरकट, रमेश जड़िया, राजेंद्र यादव, शिवचरण यादव, गोविंद सिंह ठाकुर, सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव, तहसील अंबर पंथी, एसडीओपी अजय सनकत,थाना प्रभारी अनूप यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नितेश दुबे, बीआरसी महेंद्र जाट,कृषि विस्तार अधिकारी अवधेश राय, एवं नगर पालिका, जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल हुए। *बीना ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश* विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। तिरंगों से सजे शहर और भारत माता के जयघोष के बीच बीना ने एक बार फिर देश के प्रति अपने गौरव और सम्मान का संदेश दिया।4
- मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।1
- कुरवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर कुरवाई। बुधवार को विदिशा जिले के कुरवाई नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए। यात्रा में युवाओं सहित नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।1
- मेरे यहां की सड़क टूटी हुई है 5, 6 बार भी प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी अभी तक सड़क नहीं डाली ग्राम भूत पिपरासर बिना सरकार से निवेदन है कि मेरे यहां का रोड पास हो चुका है डेढ़ करोड़ रुपए आए थे जिसमें से कलेक्टर सरपंच विधायक सब लोग पैसे इसमें से खा चुके हैं और सड़क डाली नहीं है इधर की सड़क कहीं और डाल दी गई है आप हमारी जनता क्या करेगी इस गांव में 7008 सब वोटेंगे और यह यहां से बिना तक जाने में 1 घंटे की रास्ता है तो हमारे गांव से भूत से पिपरासर तक की रास्ता 3 किलोमीटर है जो अभी तक नहीं डाली गई है4