Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बरमान घाट पर रात्रि में नाव संचालन पर रोक जिला प्रशासन ने कराई मुनादी * आज बुधवार को 8 बजें शाम को नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए बरमान घाट पर रात्रि में नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चुकि नर्मदा नदी में जल स्तर बड रहा है
Dharmendra sahu
*बरमान घाट पर रात्रि में नाव संचालन पर रोक जिला प्रशासन ने कराई मुनादी * आज बुधवार को 8 बजें शाम को नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए बरमान घाट पर रात्रि में नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चुकि नर्मदा नदी में जल स्तर बड रहा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- EXPRESS MP CG News1
- जय माता दी हरियाली अमावस्या पर पान के पत्तों से हुआ मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का अद्भुत श्रृंगार1
- पिपरिया विकासखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम हतवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल,खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम हतवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 🇮🇳 *सागर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा* *पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* बीना।सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सागर पुलिस द्वारा पीटीसी ग्राउंड सागर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में टू-व्हीलर पर तिरंगा ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा पीटीसी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। *देशभक्ति के रंग में रंगा सागर* तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के उत्साह ने शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। *इन प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा* तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर— खेल परिसर → कृष्णगंज चौराहा → तीनमड़िया → परकोटा → तीनबत्ती → कटरा मस्जिद → राधा तिराहा → भगवानगंज → कबूला पुल → कैंट थाना → डीएनसीबी स्कूल परिसर से वापस पीटीसी ग्राउंड परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री मयंक चौहान,रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी शहर के समस्त थाना प्रभारी ,रेडियो जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियो ने बढ़चढकर भाग लिया यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा। 🇮🇳 “तिरंगा हमारी शान है, राष्ट्र की पहचान है” सागर पुलिस की इस तिरंगा यात्रा ने पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया। यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को जागृत करना भी रहा। सागर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर शहरवासियों के बीच पहुंची4
- विकासखंड पिपरिया में हर हर तिरंगा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत हथवांस में तिरंगा यात्रा पिपरिया - विकासखंड पिपरिया में हर हर तिरंगा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत हथवांस में तिरंगा यात्रा पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल हथवांस एवं खेल एवं युवा कल्याण द्वारा निकाली गई । तिरंगा यात्रा पी एम श्री शासकीय हाई स्कूल हथवास से ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए झंडा चौक से वापस स्कूल तक निकाली गई, तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए । तिरंगा यात्रा के दौरान संस्था प्राचार्य नरेंद्र कुमार तंतुवाय, समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण प्रीतम सिंह पुर्विया, रामप्रकाश चौबे, रामभरोसे शर्मा, मुकेश सराठे, संतोष सोनी, पूनम परते, राधा रघुवंशी, अंजू शर्मा, प्रतिभा तिवारी, वसुंधरा चौहान, ज्योति खरे, नेहा बुधौलिया, अर्चना जगोरिया, राहुल पुरोहित, खेल शिक्षक देवेंद्र अंकारे, भूपेंद्र विश्वकर्मा सहित शाला परिवार एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।2
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 106 पेटी अंग्रेजी शराब और आईशर ट्रक जप्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये गाडरवारा। जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल मार्गदर्शन और सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड के पास एक प्रभावी नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ एक आईशर ट्रक को जप्त किया है।1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 106 पेटी अंग्रेजी शराब और आईशर ट्रक जप्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये गाडरवारा। जिले में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल मार्गदर्शन और सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुराने बस स्टैंड के पास एक प्रभावी नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ एक आईशर ट्रक को जप्त किया है। 1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना पुलिस ने किया सोने-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, जेल में बंद दो आरोपियों से पूछताछ पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ, एक आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवर बरामद राजेश बबेले बीना। कटरा वार्ड स्थित सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामले में पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बीना में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। *24-25 जून की रात दुकान को बनाया था निशाना* बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि कटरा वार्ड निवासी अनिल कुमार सोनी ने 25 जून को दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 24 और 25 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। *सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को रोहित उर्फ मुन्ना निवासी बैरसिया, भोपाल की भूमिका संदिग्ध मिली। *सीहोर जेल में बंद था मुख्य आरोपी* पुलिस के अनुसार, रोहित सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों में सीहोर जेल में बंद था। बीना पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर जेल पहुंचकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी दीपक उर्फ बच्चा लोधी के साथ बीना में चोरी की वारदात करने की जानकारी दी। *दूसरा आरोपी भी चोरी के मामले में जेल में था* जांच में सामने आया कि दीपक उर्फ बच्चा लोधी राजगढ़ जिले के तरेंन थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में सारंगपुर जेल में बंद था। इसके बाद बीना पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से दोनों आरोपियों को पांच-पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। *रिमांड में 400 ग्राम जेवर बरामद* पुलिस ने रिमांड के दौरान दीपक उर्फ बच्चा लोधी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी जैसे धातु के जेवरात बरामद किए। पुलिस अब बरामद जेवरात की पहचान और चोरी की संपत्ति से उनके संबंध की जांच कर रही है। *अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं मामले* पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। *इन सभी की रही सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी अनूप यादव, गजेन्द्र मिश्रा,विजय गौतम,संदीप प्रधान,सूरज शर्मा,भूपेन्द्र सोलंकी,ब्रजेन्द्र सिह, अमित जाट,प्रेमजीत सिंह,राहुल सोलंकी, युधिष्टिर,महिला आर ममता, महिला आर.रेवती ,महिला आऱ. राखी की सराहनीय भूमिका रही।4
- दमोह- लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलास1