logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 🇮🇳 *सागर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा* *पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* बीना।सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सागर पुलिस द्वारा पीटीसी ग्राउंड सागर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में टू-व्हीलर पर तिरंगा ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा पीटीसी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। *देशभक्ति के रंग में रंगा सागर* तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के उत्साह ने शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। *इन प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा* तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर— खेल परिसर → कृष्णगंज चौराहा → तीनमड़िया → परकोटा → तीनबत्ती → कटरा मस्जिद → राधा तिराहा → भगवानगंज → कबूला पुल → कैंट थाना → डीएनसीबी स्कूल परिसर से वापस पीटीसी ग्राउंड परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री मयंक चौहान,रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी शहर के समस्त थाना प्रभारी ,रेडियो जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियो ने बढ़चढकर भाग लिया यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा। 🇮🇳 “तिरंगा हमारी शान है, राष्ट्र की पहचान है” सागर पुलिस की इस तिरंगा यात्रा ने पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया। यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को जागृत करना भी रहा। सागर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर शहरवासियों के बीच पहुंची

9 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 🇮🇳 *सागर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा* *पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* बीना।सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सागर पुलिस द्वारा पीटीसी ग्राउंड सागर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में टू-व्हीलर पर तिरंगा ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया

d0cb9ac5-b1b6-4908-b62d-389b6ebd775d

द्वारा पीटीसी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। *देशभक्ति के रंग में रंगा सागर* तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के उत्साह ने शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम

490dd869-b6b3-4059-8494-61612f3ff618

से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। *इन प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा* तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर— खेल परिसर → कृष्णगंज चौराहा → तीनमड़िया → परकोटा → तीनबत्ती → कटरा मस्जिद → राधा तिराहा → भगवानगंज → कबूला पुल → कैंट थाना → डीएनसीबी स्कूल परिसर से वापस पीटीसी ग्राउंड परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री मयंक चौहान,रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी शहर के समस्त थाना प्रभारी ,रेडियो जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं महिला पुलिस

7d01ac71-5c1b-4708-acfa-6eb2b7116ff1

अधिकारी कर्मचारियो ने बढ़चढकर भाग लिया यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा। 🇮🇳 “तिरंगा हमारी शान है, राष्ट्र की पहचान है” सागर पुलिस की इस तिरंगा यात्रा ने पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया। यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को जागृत करना भी रहा। सागर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर शहरवासियों के बीच पहुंची

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना थाना परिसर से गांधी तिराहे तक निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों का 'भारत माता' स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
    1
    बीना थाना परिसर से गांधी तिराहे तक निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों का 'भारत माता' स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कीचड़ के बीच शिक्षा का सफर! संदीपनी मॉडल स्कूल पहुंचने बच्चे और शिक्षक मजबूर बीना शहर से लगे ग्राम हिरणछिपा के पास स्थित संदीपनी मॉडल स्कूल की तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जिस रास्ते से होकर देश का भविष्य स्कूल पहुंचता है, वही रास्ता इन दिनों कीचड़ से सराबोर है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
    1
    कीचड़ के बीच शिक्षा का सफर! संदीपनी मॉडल स्कूल पहुंचने बच्चे और शिक्षक मजबूर 
बीना शहर से लगे ग्राम हिरणछिपा के पास स्थित संदीपनी मॉडल स्कूल की तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जिस रास्ते से होकर देश का भविष्य स्कूल पहुंचता है, वही रास्ता इन दिनों कीचड़ से सराबोर है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
    1
    🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳

#delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳
#delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Shahgarh, Sagar•
    21 hrs ago
  • Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं चैट हुआ वॉयरल
    1
    Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं 
Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
चैट हुआ वॉयरल
    user_AAJ EK SACH NEWS
    AAJ EK SACH NEWS
    Damoh, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • *बरमान घाट पर रात्रि में नाव संचालन पर रोक जिला प्रशासन ने कराई मुनादी * आज बुधवार को 8 बजें शाम को नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए बरमान घाट पर रात्रि में नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चुकि नर्मदा नदी में जल स्तर बड रहा है
    1
    *बरमान घाट पर रात्रि में नाव संचालन पर रोक जिला प्रशासन ने कराई मुनादी *

आज बुधवार को 8 बजें शाम को नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए बरमान घाट पर रात्रि में नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। चुकि नर्मदा नदी में जल स्तर बड रहा है
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में निकली विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन हजारों नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति और विद्यार्थियों ने लहराया तिरंगा; देशभक्ति गीतों से माहौल हुआ राष्ट्रमय राजेश बबेले बीना।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे हजारों नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा और विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर बीना में भारत माता की आरती और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। यात्रा में भारत माता के स्वरूप में सजी बेटी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। *तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का सैलाब* थाना परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति गीतों की धुन और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति की मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया। *गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन* तिरंगा यात्रा का समापन गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। *“तिरंगा हमारी आन, बान और शान” : निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। बीना की धरती पर जिस उत्साह और उमंग के साथ नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। *“हर दिल में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभाव” : राजेंद्र उपाध्याय* नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। उन्होंने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, मातृशक्ति, युवाओं, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। *“युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना हमारा दायित्व” : लता सकवार* नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी के मन में देश के प्रति गहरा सम्मान और गौरव है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के लिए कुछ करने की भावना को मजबूत करते हैं। *इनकी रही प्रमुख उपस्थिति* यात्रा में जनपद अध्यक्ष उषा राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद पंथी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, जिला मंत्री आशिमा जैन,भूपेंद्र नामदेव,राकेश बिलगैया, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया, मनोज शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन यादव, चित्तर सिंह राजपूत, साहब राज यादव, आलेख राय, प्रदीप तिवारी,मनीष चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर,अजय ठाकुर, सोनाली राय, नीतू राय, शशि कैथोरिया, मनोज अहिरवार,विवेक काशिव, विकास राजपूत, योगेश दीक्षित, जितेंद्र बोहरे, कैलास कुशवाहा, संजीव बूथ, गोविंद तिवारी, सुनीता, बलराम राय, हरिओम चौबे, विजय हुरकट, रमेश जड़िया, राजेंद्र यादव, शिवचरण यादव, गोविंद सिंह ठाकुर, सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव, तहसील अंबर पंथी, एसडीओपी अजय सनकत,थाना प्रभारी अनूप यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नितेश दुबे, बीआरसी महेंद्र जाट,कृषि विस्तार अधिकारी अवधेश राय, एवं नगर पालिका, जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल हुए। *बीना ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश* विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। तिरंगों से सजे शहर और भारत माता के जयघोष के बीच बीना ने एक बार फिर देश के प्रति अपने गौरव और सम्मान का संदेश दिया।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
बीना में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता के जयकारे
विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में निकली विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन
हजारों नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति और विद्यार्थियों ने लहराया तिरंगा; देशभक्ति गीतों से माहौल हुआ राष्ट्रमय
राजेश बबेले 
बीना।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे हजारों नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा और विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर बीना में भारत माता की आरती और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक निर्मला सप्रे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। यात्रा में भारत माता के स्वरूप में सजी बेटी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
*तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का सैलाब*
थाना परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति गीतों की धुन और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति की मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया।
*गांधी चौराहे पर हुआ भव्य समापन*
तिरंगा यात्रा का समापन गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
*“तिरंगा हमारी आन, बान और शान” : निर्मला सप्रे*
विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। बीना की धरती पर जिस उत्साह और उमंग के साथ नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
*“हर दिल में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभाव” : राजेंद्र उपाध्याय*
नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। उन्होंने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, मातृशक्ति, युवाओं, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
*“युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना हमारा दायित्व” : लता सकवार*
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी के मन में देश के प्रति गहरा सम्मान और गौरव है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के लिए कुछ करने की भावना को मजबूत करते हैं।
*इनकी रही प्रमुख उपस्थिति*
यात्रा में जनपद अध्यक्ष उषा राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद पंथी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, जिला मंत्री आशिमा जैन,भूपेंद्र नामदेव,राकेश बिलगैया, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया, मनोज शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन यादव, चित्तर सिंह राजपूत, साहब राज यादव, आलेख राय, प्रदीप तिवारी,मनीष चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर,अजय ठाकुर, सोनाली राय, नीतू राय, शशि कैथोरिया, मनोज अहिरवार,विवेक काशिव, विकास राजपूत, योगेश दीक्षित, जितेंद्र बोहरे, कैलास कुशवाहा, संजीव बूथ, गोविंद तिवारी, सुनीता, बलराम राय, हरिओम चौबे, विजय हुरकट, रमेश जड़िया, राजेंद्र यादव, शिवचरण यादव, गोविंद सिंह ठाकुर, सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव, तहसील अंबर पंथी, एसडीओपी अजय सनकत,थाना प्रभारी अनूप यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नितेश दुबे, बीआरसी महेंद्र जाट,कृषि विस्तार अधिकारी अवधेश राय, एवं नगर पालिका, जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल हुए।
*बीना ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश*
विशाल तिरंगा यात्रा ने बीना विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। तिरंगों से सजे शहर और भारत माता के जयघोष के बीच बीना ने एक बार फिर देश के प्रति अपने गौरव और सम्मान का संदेश दिया।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।
    1
    मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम
दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया।
यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है।
समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुरवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर कुरवाई। बुधवार को विदिशा जिले के कुरवाई नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए। यात्रा में युवाओं सहित नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
    1
    कुरवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
कुरवाई। बुधवार को विदिशा जिले के कुरवाई नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए।
यात्रा में युवाओं सहित नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
    user_Gajendra Thakur Press ripotar
    Gajendra Thakur Press ripotar
    Farmer कुरवाई, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मेरे यहां की सड़क टूटी हुई है 5, 6 बार भी प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी अभी तक सड़क नहीं डाली ग्राम भूत पिपरासर बिना सरकार से निवेदन है कि मेरे यहां का रोड पास हो चुका है डेढ़ करोड़ रुपए आए थे जिसमें से कलेक्टर सरपंच विधायक सब लोग पैसे इसमें से खा चुके हैं और सड़क डाली नहीं है इधर की सड़क कहीं और डाल दी गई है आप हमारी जनता क्या करेगी इस गांव में 7008 सब वोटेंगे और यह यहां से बिना तक जाने में 1 घंटे की रास्ता है तो हमारे गांव से भूत से पिपरासर तक की रास्ता 3 किलोमीटर है जो अभी तक नहीं डाली गई है
    4
    मेरे यहां की सड़क  टूटी हुई है 5, 6 बार भी  प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी अभी तक सड़क नहीं डाली ग्राम भूत पिपरासर बिना
सरकार से निवेदन है कि मेरे यहां का रोड पास हो चुका है डेढ़ करोड़ रुपए आए थे जिसमें से कलेक्टर सरपंच विधायक सब लोग पैसे इसमें से खा चुके हैं और सड़क डाली नहीं है इधर की सड़क कहीं और डाल दी गई है आप हमारी जनता क्या करेगी इस गांव में 7008 सब वोटेंगे और यह यहां से बिना तक जाने में 1 घंटे की रास्ता है तो हमारे गांव से भूत से पिपरासर तक की रास्ता 3 किलोमीटर है जो अभी तक नहीं डाली गई है
    user_NEELU SINGH THAKUR
    NEELU SINGH THAKUR
    Photographer बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.