logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,50 वर्ष पूरे होने पर गूंजा वन्देमातरम, सामूहिक गायन महोत्सव आयोजित जालौन के कोंच में 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के निर्देश पर कोंच में वन्देमातरम सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत देशभर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में कोंच के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका सहित सहयोगी संस्थाओं माई होम, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, सूरज ज्ञान सिटी स्कूल और भारत माता मंदिर में भी सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन करने से समाज में राष्ट्रीय हित की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नरसिंह गहरवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य बंधु, बहनें और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्धारित समय पर ठीक सुबह 11 बजे सभी ने एक साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

10 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
10 hrs ago

कोंच,50 वर्ष पूरे होने पर गूंजा वन्देमातरम, सामूहिक गायन महोत्सव आयोजित जालौन के कोंच में 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के निर्देश पर कोंच में वन्देमातरम सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत देशभर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में कोंच के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका सहित सहयोगी संस्थाओं माई होम, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, सूरज ज्ञान सिटी स्कूल और भारत माता मंदिर में भी सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन करने से समाज में राष्ट्रीय हित की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नरसिंह गहरवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य बंधु, बहनें और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्धारित समय पर ठीक सुबह 11 बजे सभी ने एक साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

More news from Jalaun and nearby areas
  • उरई,अगले बरस आने का न्यौता देकर नम आंखों से दी बप्पा को बिदाई बंफर रोड़ स्थित बम्बा में गणपति प्रतिमा का हुए विसर्जन कार्यक्रम उरई(जालौन):- देश भर में गणपति महोत्सव का अवसान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही हो गया है, सोमवार से शुक्रवार तक जारी रहा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला वही आज शुक्रवार को एड.सुनीता रोहित याज्ञिक निवासी चिरोंजी लाल चौराहा उरई के घर विराजमान गणपति जी की प्रतिमा का हवन-पूजन के बाद भंडारे करा कर विदाई दी गयी,परिजनों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर युवा ,बच्चे और महिलाओं ने नृत्य किया जमके गुलाल उड़ा और पटाखे चले,गणपति जी प्रति भारी बारिश के चलते बिना परवाह किये बरसात में भीगते हुए भीगीं पलकों से बम्बा नहर में प्रतिमा का विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विर्सजित किया गया। और गणेश जी से अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। इस दौरान आयोजक रोहित,सुनीता,राहुल पिंकी,हरिमोहन गीता,कमलेश याज्ञिक, सुमन देवी,छाया,दिनेश,कुलदीप अनुराधा,जसराम ,अर्नव,काजल,श्री जी,विवान,अनुज,दिव्यांसी, श्रुति,शकुंतला,रुद्र,अक्षयदीप,अर्शदीप,सनटे, बनटे, दक्षेश,इं.प्रदीप कमलेश श्री वास्तव,अनन्या, पूर्वी,लावण्या,प्रबल,शिवम,अमन,गोलू,आदि मौजूद रहे।
    1
    उरई,अगले बरस आने का न्यौता देकर नम आंखों से दी बप्पा को बिदाई
बंफर रोड़ स्थित बम्बा में गणपति प्रतिमा का हुए विसर्जन कार्यक्रम
उरई(जालौन):-
देश भर में गणपति महोत्सव का अवसान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही हो गया है, सोमवार से शुक्रवार तक जारी रहा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला वही आज शुक्रवार को एड.सुनीता रोहित याज्ञिक निवासी चिरोंजी लाल चौराहा उरई के घर विराजमान गणपति जी की प्रतिमा का हवन-पूजन के बाद भंडारे करा कर विदाई दी गयी,परिजनों द्वारा 
शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर युवा ,बच्चे और महिलाओं ने नृत्य किया जमके गुलाल उड़ा और पटाखे चले,गणपति जी प्रति भारी बारिश के चलते बिना परवाह किये बरसात में भीगते हुए भीगीं पलकों से  बम्बा नहर में प्रतिमा का विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विर्सजित किया गया। और गणेश जी से अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।
इस दौरान आयोजक रोहित,सुनीता,राहुल पिंकी,हरिमोहन गीता,कमलेश याज्ञिक, सुमन देवी,छाया,दिनेश,कुलदीप अनुराधा,जसराम ,अर्नव,काजल,श्री जी,विवान,अनुज,दिव्यांसी, श्रुति,शकुंतला,रुद्र,अक्षयदीप,अर्शदीप,सनटे, बनटे, दक्षेश,इं.प्रदीप कमलेश श्री वास्तव,अनन्या, पूर्वी,लावण्या,प्रबल,शिवम,अमन,गोलू,आदि मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • राकेश टिकैत शुक्रवार को उरई स्थित गल्ला मंडी में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बुंदेलखंड के लिए अलग से विशेष पैकेज देने की मांग उठाई। राकेश टिकैत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को अलग से राहत और लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकारी लाभपर्याप्त रूप से नहीं मिलने के कारण बुंदेलखंड के किसान पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने तथा क्षेत्र की खनिज संपदा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। राकेश टिकैत शुक्रवार को उरई स्थित गल्ला मंडी में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बुंदेलखंड के लिए अलग से विशेष पैकेज देने की मांग उठाई। राकेश टिकैत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को अलग से राहत और लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकारी लाभपर्याप्त रूप से नहीं मिलने के कारण बुंदेलखंड के किसान पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने तथा क्षेत्र की खनिज संपदा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
    1
    राकेश टिकैत शुक्रवार को उरई स्थित गल्ला मंडी में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बुंदेलखंड के लिए अलग से विशेष पैकेज देने की मांग उठाई।

राकेश टिकैत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को अलग से राहत और लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकारी लाभपर्याप्त रूप से नहीं मिलने के कारण बुंदेलखंड के किसान पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने तथा क्षेत्र की खनिज संपदा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
राकेश टिकैत शुक्रवार को उरई स्थित गल्ला मंडी में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बुंदेलखंड के लिए अलग से विशेष पैकेज देने की मांग उठाई।
राकेश टिकैत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को अलग से राहत और लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकारी लाभपर्याप्त रूप से नहीं मिलने के कारण बुंदेलखंड के किसान पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने तथा क्षेत्र की खनिज संपदा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तहसील में ‘तमाशा LIVE’! महिला की पिटाई, भीड़ बनी कैमरामैन 😱 महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो! 📍 कोंच (जालौन)। कोंच तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। 😱 📱 मौके पर भीड़ जुटी, लेकिन ‘मदद’ की जगह मोबाइल कैमरे निकल आए! बताया जा रहा है कि घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मगर वायरल वीडियो में कई लोग घटना को रोकने या महिला की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। 🤳😂 🚔 सबसे बड़ा सवाल—पुलिस कहां थी? चर्चा है कि घटनास्थल कोंच कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर था और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस मौके पर कब पहुंची और घटना के समय पुलिस की मौजूदगी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ⚖️ बुआ-भतीजे के बीच जमीनी विवाद की चर्चा प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि आज मामले में तारीख लगी थी और विवाद कथित तौर पर बुआ और भतीजे के बीच हुआ। 🏠⚖️ 🔍 असल विवाद क्या था? मारपीट क्यों हुई? यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी अभी नहीं की जा सकती है। 🚨 पुलिस पहुंची, अब जांच से खुलेगा पूरा राज! बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई क्या है। 📱 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ तहसील परिसर में कथित मारपीट का मामला चर्चा में है, तो दूसरी तरफ ‘वीडियो बनाओ, मगर बचाने मत जाओ’ वाली भीड़ भी लोगों के बीच सवालों के घेरे में है। 🤦‍♂️📱 👉 फिलहाल मामला जांच का है और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो.7905184371
    1
    तहसील में ‘तमाशा LIVE’! महिला की पिटाई, भीड़ बनी कैमरामैन
😱 महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो!
📍 कोंच (जालौन)। कोंच तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। 😱
📱 मौके पर भीड़ जुटी, लेकिन ‘मदद’ की जगह मोबाइल कैमरे निकल आए!
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मगर वायरल वीडियो में कई लोग घटना को रोकने या महिला की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। 🤳😂
🚔 सबसे बड़ा सवाल—पुलिस कहां थी?
चर्चा है कि घटनास्थल कोंच कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर था और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस मौके पर कब पहुंची और घटना के समय पुलिस की मौजूदगी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
⚖️ बुआ-भतीजे के बीच जमीनी विवाद की चर्चा
प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि आज मामले में तारीख लगी थी और विवाद कथित तौर पर बुआ और भतीजे के बीच हुआ। 🏠⚖️
🔍 असल विवाद क्या था? मारपीट क्यों हुई?
यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी अभी नहीं की जा सकती है।
🚨 पुलिस पहुंची, अब जांच से खुलेगा पूरा राज!
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई क्या है।
📱 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
एक तरफ तहसील परिसर में कथित मारपीट का मामला चर्चा में है, तो दूसरी तरफ ‘वीडियो बनाओ, मगर बचाने मत जाओ’ वाली भीड़ भी लोगों के बीच सवालों के घेरे में है। 🤦‍♂️📱
👉 फिलहाल मामला जांच का है और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन 
मो.7905184371
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन जालौन के उरई पहुंचे भकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत में किसानों को किया संबोधित, केंद्र व राज्य सरकार से अलग से बुंदेलखंड पैकेज की उठाई मांग, प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों को दिया जाए अलग से लाभ, लाभ न मिलने के कारण यहां के किसान कर रहे पलायन, राकेश टिकैत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहां सिर्फ वोट के लिए भाजपा सरकार ने अपना जुमला फेंका था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसानो की आय अभी तक नहीं हुई दोगनी, किसानों का कर्ज जरूर चार गुना बढ़ गया है, राकेश टिकैत बोले, बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज किया जाए माफ, साथ ही यहां की खनिज संप्रदाय में बुंदेलखंड के लोगों की हो भागीदारी, केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है, सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट और c2 प्लस 50 वाला फार्मूला लागू करें, अमेरिका से हो रही डील को तत्काल निरस्त किया जाए, उससे होने वाला नुकसान का किसानों को दिया जाए लाभ, उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी सर्किल रेट नहीं बढ़ा उसका सर्किल रेट बढ़ाया जाए, चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार पर भी राकेश टिकैत, बोले, उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है, पहला ऐसा इलेक्शन कमीशन है, जो वोट चोरी करा रहा है, पहले इलेक्शन कमीशन का बहुत सख्त रहता था, अब सरकार के इशारों पर काम कर रहा है इलेक्शन कमीशन, अगर इलेक्शन कमीशन चाहे ले तो चुनाव निष्पक्ष हो जाएगा, देश में गुंडागर्दी से हो रहे चुनाव, देश में नहीं हो रहा निष्पक्ष चुनाव, इलेक्शन कमिशन जीत का सर्टिफिकेट हारे को दे रहा है:- राकेश टिकैत, उन्होंने राहुल गांधी का किया समर्थन, उन्होंने कहा कि 3 दिन से जो हंगामा मच रहा है वह बिल्कुल सत्य है, उन्होंने कहा कि 2027 में वह किसी का समर्थन नहीं करेंगे जनता स्वतंत्र है, उन्होंने कहा कि वह 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे न ही किसी का करेंगे समर्थन, जैन जी ही ला सकता बदलाव, उनका मूवमेंट बिल्कुल सही है, उन्होंने कहा कि 2020-21 में उनके द्वारा हुए आंदोलन में अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी बेईमानी करेंगे, यह बेईमान है, जब देश का राजा बेईमान और तानाशाह हो तो उससे ईमानदारी की उम्मीद करना बेईमानी, सर्किल रेट पूरे देश और बुंदेलखंड का बढ़ना चाहिए, जालौन की उरई स्थित गल्ला मंडी में विशाल किसान पंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे, राकेश टिकैत
    3
    जालौन

जालौन के उरई पहुंचे भकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत,
भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत में किसानों को किया संबोधित,
केंद्र व राज्य सरकार से अलग से बुंदेलखंड पैकेज की उठाई मांग,
प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों को दिया जाए अलग से लाभ,
लाभ न मिलने के कारण यहां के किसान कर रहे पलायन,
राकेश टिकैत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर बोला हमला,
कहां सिर्फ वोट के लिए भाजपा सरकार ने अपना जुमला फेंका था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे,
किसानो की आय अभी तक नहीं हुई दोगनी,
किसानों का कर्ज जरूर चार गुना बढ़ गया है,
राकेश टिकैत बोले, बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज किया जाए माफ,
साथ ही यहां की खनिज संप्रदाय में बुंदेलखंड के लोगों की हो भागीदारी,
केंद्र व राज्य की  भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है,
सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट और c2 प्लस 50 वाला फार्मूला लागू करें,
अमेरिका से हो रही डील को तत्काल निरस्त किया जाए,
उससे  होने वाला नुकसान का किसानों को दिया जाए लाभ,
उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी सर्किल रेट नहीं बढ़ा उसका सर्किल रेट बढ़ाया जाए,
चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार पर भी राकेश टिकैत, बोले,
उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है,
पहला ऐसा इलेक्शन कमीशन है, जो वोट चोरी करा रहा है,
पहले इलेक्शन कमीशन का बहुत सख्त रहता था,
अब सरकार के इशारों पर काम कर रहा है इलेक्शन कमीशन,
अगर इलेक्शन कमीशन चाहे ले तो चुनाव निष्पक्ष हो जाएगा,
देश में गुंडागर्दी से हो रहे चुनाव,
देश में नहीं हो रहा निष्पक्ष चुनाव,
इलेक्शन कमिशन जीत का सर्टिफिकेट हारे को दे रहा है:- राकेश टिकैत,
उन्होंने राहुल गांधी का किया समर्थन,
उन्होंने कहा कि 3 दिन से जो हंगामा मच रहा है वह बिल्कुल सत्य है,
उन्होंने कहा कि 2027 में वह किसी का समर्थन नहीं करेंगे जनता स्वतंत्र है,
उन्होंने कहा कि वह 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे न ही किसी का करेंगे समर्थन,
जैन जी ही ला सकता बदलाव,
उनका मूवमेंट बिल्कुल सही है,
उन्होंने कहा कि 2020-21 में उनके द्वारा हुए आंदोलन में अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है,
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी बेईमानी करेंगे, यह बेईमान है,
जब देश का राजा बेईमान और तानाशाह हो
तो उससे ईमानदारी की उम्मीद करना बेईमानी,
सर्किल रेट पूरे देश और बुंदेलखंड का बढ़ना चाहिए,
जालौन की उरई स्थित गल्ला मंडी में विशाल किसान पंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे, राकेश टिकैत
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान में सदर विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं सेवा संकल्प अभियान में सदर विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं जालौन। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्राम अनीता, जनपद जालौन पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी ली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, प्रधान सचिव, वीडियो (खंड विकास अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माहौल रहा। जालौन की हैं खबर के लिए पुनीत पाण्डेय की रिपोर्ट।
    4
    सेवा संकल्प अभियान में सदर विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
सेवा संकल्प अभियान में सदर विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
जालौन। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्राम अनीता, जनपद जालौन पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी ली।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, प्रधान सचिव, वीडियो (खंड विकास अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माहौल रहा।
जालौन की हैं खबर के लिए पुनीत पाण्डेय की रिपोर्ट।
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उरई में ऐतिहासिक शादी! एक साथ 714 जोड़ों ने लिए 7 फेरे, गल्ला मंडी में गूंजे मंगलगीत!! 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। उल्लासपूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन योजना ने इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही परिसर में अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह होना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
    1
    उरई में ऐतिहासिक शादी! एक साथ 714 जोड़ों ने लिए 7 फेरे, गल्ला मंडी में गूंजे मंगलगीत!!
714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत
उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। उल्लासपूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन योजना ने इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही परिसर में अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह होना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोंच,50 वर्ष पूरे होने पर गूंजा वन्देमातरम, सामूहिक गायन महोत्सव आयोजित जालौन के कोंच में 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के निर्देश पर कोंच में वन्देमातरम सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत देशभर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में कोंच के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका सहित सहयोगी संस्थाओं माई होम, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, सूरज ज्ञान सिटी स्कूल और भारत माता मंदिर में भी सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन करने से समाज में राष्ट्रीय हित की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नरसिंह गहरवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य बंधु, बहनें और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्धारित समय पर ठीक सुबह 11 बजे सभी ने एक साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    कोंच,50 वर्ष पूरे होने पर गूंजा वन्देमातरम, सामूहिक गायन महोत्सव आयोजित
जालौन के कोंच में 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के निर्देश पर कोंच में वन्देमातरम सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत देशभर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया।
इसी क्रम में कोंच के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका सहित सहयोगी संस्थाओं माई होम, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, सूरज ज्ञान सिटी स्कूल और भारत माता मंदिर में भी सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन करने से समाज में राष्ट्रीय हित की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नरसिंह गहरवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य बंधु, बहनें और कर्मचारी मौजूद रहे।
निर्धारित समय पर ठीक सुबह 11 बजे सभी ने एक साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! कोंच (जालौन) ➡️ कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! ➡️ कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर घंटों चलता रहा हंगामा; तमाशबीन बनी भीड़, मौके से नदारद रही कोंच पुलिस। ➡️ तहसील परिसर में सरेआम हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे नगर में फैला आक्रोश; कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल। ➡️ जांच जारी: घटना के पीछे दोनों पक्षों का क्या विवाद है, इसकी पुलिस जांच में जुटी; वायरल वीडियो की सत्यता की की जा रही पुष्टि।
    1
    कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
कोंच (जालौन)
➡️ कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
➡️ कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर घंटों चलता रहा हंगामा; तमाशबीन बनी भीड़, मौके से नदारद रही कोंच पुलिस।
➡️ तहसील परिसर में सरेआम हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे नगर में फैला आक्रोश; कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल।
➡️ जांच जारी: घटना के पीछे दोनों पक्षों का क्या विवाद है, इसकी पुलिस जांच में जुटी; वायरल वीडियो की सत्यता की की जा रही पुष्टि।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.