Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! कोंच (जालौन) ➡️ कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! ➡️ कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर घंटों चलता रहा हंगामा; तमाशबीन बनी भीड़, मौके से नदारद रही कोंच पुलिस। ➡️ तहसील परिसर में सरेआम हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे नगर में फैला आक्रोश; कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल। ➡️ जांच जारी: घटना के पीछे दोनों पक्षों का क्या विवाद है, इसकी पुलिस जांच में जुटी; वायरल वीडियो की सत्यता की की जा रही पुष्टि।
Ravindra Gautam
कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! कोंच (जालौन) ➡️ कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ बर्बरता; जमीन पर बुरी तरह पटक-पटक कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! ➡️ कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर घंटों चलता रहा हंगामा; तमाशबीन बनी भीड़, मौके से नदारद रही कोंच पुलिस। ➡️ तहसील परिसर में सरेआम हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे नगर में फैला आक्रोश; कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल। ➡️ जांच जारी: घटना के पीछे दोनों पक्षों का क्या विवाद है, इसकी पुलिस जांच में जुटी; वायरल वीडियो की सत्यता की की जा रही पुष्टि।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तहसील में ‘तमाशा LIVE’! महिला की पिटाई, भीड़ बनी कैमरामैन 😱 महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल, लोग बचाने के बजाय बनाते रहे वीडियो! 📍 कोंच (जालौन)। कोंच तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। 😱 📱 मौके पर भीड़ जुटी, लेकिन ‘मदद’ की जगह मोबाइल कैमरे निकल आए! बताया जा रहा है कि घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मगर वायरल वीडियो में कई लोग घटना को रोकने या महिला की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। 🤳😂 🚔 सबसे बड़ा सवाल—पुलिस कहां थी? चर्चा है कि घटनास्थल कोंच कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर था और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस मौके पर कब पहुंची और घटना के समय पुलिस की मौजूदगी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ⚖️ बुआ-भतीजे के बीच जमीनी विवाद की चर्चा प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि आज मामले में तारीख लगी थी और विवाद कथित तौर पर बुआ और भतीजे के बीच हुआ। 🏠⚖️ 🔍 असल विवाद क्या था? मारपीट क्यों हुई? यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी अभी नहीं की जा सकती है। 🚨 पुलिस पहुंची, अब जांच से खुलेगा पूरा राज! बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई क्या है। 📱 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ तहसील परिसर में कथित मारपीट का मामला चर्चा में है, तो दूसरी तरफ ‘वीडियो बनाओ, मगर बचाने मत जाओ’ वाली भीड़ भी लोगों के बीच सवालों के घेरे में है। 🤦♂️📱 👉 फिलहाल मामला जांच का है और दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो.79051843711
- ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ पूरे बिहार के कोने-कोने में आज पुतला दहन ! ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ पूरे बिहार के कोने-कोने में आज पुतला दहन।1
- कोंच,50 वर्ष पूरे होने पर गूंजा वन्देमातरम, सामूहिक गायन महोत्सव आयोजित जालौन के कोंच में 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के निर्देश पर कोंच में वन्देमातरम सामूहिक गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत देशभर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में कोंच के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका सहित सहयोगी संस्थाओं माई होम, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, सूरज ज्ञान सिटी स्कूल और भारत माता मंदिर में भी सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन करने से समाज में राष्ट्रीय हित की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक नरसिंह गहरवार, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य बंधु, बहनें और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्धारित समय पर ठीक सुबह 11 बजे सभी ने एक साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।1
- भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान1
- कोंच कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर कई घंटों तक अत्याचार होता रहा देखते देखते भीड़ ऐखट्टी हो गयी लेकिन कोंच पुलिस का कोई अता पता नहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है नगर में अब चर्चा का विषय बना हुआ है कोंच कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर कई घंटों तक अत्याचार होता रहा देखते देखते भीड़ ऐखट्टी हो गयी लेकिन कोंच पुलिस का कोई अता पता नहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है नगर में अब चर्चा का विषय बना हुआ है1
- गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी अच्छन पुत्र शहीद निवासी सिंधीभट्टा रामनगर कस्बा व थाना रुरा को घर के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।1
- भारत की चुनावी प्रक्रिया को बर्बाद करने वाले ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के लिए कितना बड़ा खतरा हैं, देखिए। भारत की चुनावी प्रक्रिया को बर्बाद करने वाले ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के लिए कितना बड़ा खतरा हैं, देखिए।1
- स्टेशन रोड पर बढ़ रही छात्रों की उद्दंडता, कोचिंग के बाद मारपीट का आरोप मूंछें निकली नहीं, कमर से बेल्ट निकालने लगे छात्र; जीआईसी की पुरानी बिल्डिंग में ले जाकर पीटने का आरोप उरई। शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों के आसपास कुछ छात्रों की बढ़ती उद्दंडता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग के आसपास छात्रों की भीड़ के बीच आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्टेशन रोड पर बढ़ रही छात्रों की उद्दंडता, कोचिंग के बाद मारपीट का आरोप मूंछें निकली नहीं, कमर से बेल्ट निकालने लगे छात्र; जीआईसी की पुरानी बिल्डिंग में ले जाकर पीटने का आरोप उरई। शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों के आसपास कुछ छात्रों की बढ़ती उद्दंडता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग के आसपास छात्रों की भीड़ के बीच आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।1
- *➡️थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गैर इरादन हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को आला कत्ल पत्थर सहित किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 23.09.2026 को वादी आनन्द कुशवाहा पुत्र रामजीवन कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा, रसधान थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत वादी की पुस्तैनी खेत 15 लाख रुपये में बिका था। वादी के पिता राम जीवन पुत्र परशुराम उम्र 45 वर्ष, जो कि शराब पीने के आदी है, शराब पीने के लिए घर में रखे ₹3,50,000/- उठाकर दिनांक 21.09.2026 को चले गये थे, शराब पीकर लोगों को पैसा दिखा रहे थे। शराब के नशे में किसी व्यक्ति द्वारा पैसा निकालने अथवा गिरने की आशंका के चलते वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र 24 वर्ष पुत्र रामजीवन द्वारा अपने पिता रामजीवन कुशवाहा को शराब पीने से मना करते हुए उनकी जेब में रखे पैसे ले लिये थे। जिसके चलते दिनांक 21.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे रात्रि में वादी के पिता रामजीवन द्वारा वादी के बड़े भाई अभिषेक उम्र करीब 24 वर्ष के साथ मारपीट करते हुए सिर पर पत्थर मार देना, जिससे वादी के भाई अभिषेक का गंभीर रूप से घायल हो जाना, तथा इलाज के दौरान दिनांक 23.09.2026 को प्रातःकाल वादी के भाई अभिषेक की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0174/2026 धारा 105 बीएनएस बनाम रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित वांछित अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र सिकन्दरा से जरौली मोड़ के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीवन उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर ( वजन लगभग 05-06 कि0ग्रा0) को झाड़ियां ग्राम चितवाखेड़ा थाना क्षेत्र सिकन्दरा से बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–* 1. रामजीवन कुशवाहा उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र स्व० परशुराम कुशवाहा निवासी ग्राम चितवाखेड़ा रसधान, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात । *पूछताछ अभियुक्त–* अभियुक्त रामजीवन कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 21.09.2026 को रूपये के लेन-देन को लेकर उसका अपने पुत्र अभिषेक से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में मैने अपने पुत्र अभिषेक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम चितवाखेडा के पास झाड़ियां में फेंका गया आला कत्ल पत्थर को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है। *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर (वजन लगभग 05-06 कि०ग्रा०) । *गिरफ्तार करने वाली थाना सिकन्दरा पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, 2. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार चौकी प्रभारी रसधान 3. उ0नि0 राजेश सिंह 4. हे0का0 नागेन्द्र सिंह 5. हे0का0 आदित्य कुमार 6. का0 केरन प्रताप 7. का0 अरूण प्रताप 8. का0 एकेश कुमार1