घर से लापता 4 वर्षीय मासूम का कुएं में मिला शव, 8 घंटे की तलाश के बाद मिला सुराग दमोह। हटा थाना क्षेत्र के भटिया गांव में शुक्रवार को घर के पास खेलते समय लापता हुई 4 वर्षीय वैष्णवी अहिरवार का शव देर रात गांव के एक कुएं में मिला। सूचना पर हटा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ करीब 8 घंटे तक खेतों, खलिहानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। देर रात एक ग्रामीण ने टॉर्च की रोशनी कुएं में डाली तो पानी में बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से हुई दुर्घटना प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

- सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल सील कृषि विभाग से देर रात बीज, खाद और दवाइयां निकालने का आरोप, जांच के बीच उठे गंभीर सवाल1
- गंगा झिरिया धाम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न 11 वर्षों से निरंतर पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाने की अनूठी पहल1
- 🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report 🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज! दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।1
- बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।निःशुल्क साइकिल वितरण स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा वरिष्ठ अतिथिगण:मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,महेंद्र महुना,अशोक राय,जयसिंह राजा,इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- घर से लापता 4 वर्षीय मासूम का कुएं में मिला शव, 8 घंटे की तलाश के बाद मिला सुराग दमोह। हटा थाना क्षेत्र के भटिया गांव में शुक्रवार को घर के पास खेलते समय लापता हुई 4 वर्षीय वैष्णवी अहिरवार का शव देर रात गांव के एक कुएं में मिला। सूचना पर हटा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ करीब 8 घंटे तक खेतों, खलिहानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। देर रात एक ग्रामीण ने टॉर्च की रोशनी कुएं में डाली तो पानी में बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से हुई दुर्घटना प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।1