logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट: ड्रीम होटल पर पुलिस की रेड, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन लालसोट के कुम्हारपाड़ा स्थित ड्रीम होटल पर आईपीएस वृत्ताधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल के बंद कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने होटल से मैनेजर समेत अनिल सैनी, राहुल हरिजन, देवेंद्र बेरवा और मनोहर सैनी, सोनू सैनी को गिरफ्तार किया, जबकि 4 युवतियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की देह व्यापार के एंगल से जांच कर रही है।

11 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago

लालसोट: ड्रीम होटल पर पुलिस की रेड, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन लालसोट के कुम्हारपाड़ा स्थित ड्रीम होटल पर आईपीएस वृत्ताधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल के बंद कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने होटल से मैनेजर समेत अनिल सैनी, राहुल हरिजन, देवेंद्र बेरवा और मनोहर सैनी, सोनू सैनी को गिरफ्तार किया, जबकि 4 युवतियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की देह व्यापार के एंगल से जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अवैध खनन से छलनी हो रही अरावली की छाती: बिनोरी बालाजी और नाउन क्षेत्र में वन व खनिज विभाग साधे बैठे हैं मौन ​दौसा/सवाई माधोपुर: दौसा और सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर फैली हरी-भरी अरावली पर्वत श्रृंखलाएं इन दिनों अवैध खनन माफिया के चंगुल में फंसकर अपने अस्तित्व की अंतिम सांसें गिन रही हैं। बिनोरी बालाजी से लेकर लिवाली जाने वाले मार्ग पर नाउन के समीप और आसपास के पहाड़ी इलाकों में दिन-रात बेधड़क पत्थरों और मोरम का अवैध उत्खनन जारी है। ​घाव की तरह दिख रही हैं उजाड़ होती पहाड़ियां वर्षों से लगातार हो रहे इस अवैध खनन ने पर्वतों की बनावट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। प्रकृति के सीने पर बने ये गहरे और भयावह खड्ड किसी न मिटने वाले घाव की भांति साफ दिखाई देते हैं। अवैध खननकर्ताओं द्वारा जेसीबी और भारी मशीनों से मोरम व पत्थर निकाले जाने से क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बुरी तरह बिगड़ने लगा है। ​प्रशासनिक अनदेखी: विभागों की ढिलाई यह पूरा पहाड़ी क्षेत्र लालसोट (दौसा) और बामनवास (सवाई माधोपुर) तहसील की सीमाओं के अंतर्गत आता है। हालांकि मुख्य वन क्षेत्र होने के कारण इसे सुरक्षित रखने का प्राथमिक दायित्व वन विभाग का है, वहीं खनन गतिविधियों पर नियंत्रण रखना खनिज विभाग की जिम्मेदारी है। परंतु दोनों ही विभाग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठे हैं। ​वृक्षारोपण में विफलता: वन विभाग नए पौधे लगाने में तो असफल साबित हो ही रहा है, बल्कि जो प्राकृतिक पेड़-पौधे सदियों से खड़े हैं, उनकी रक्षा करने में भी पूरी तरह नाकाम दिख रहा है। ​निरीक्षण का अभाव: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वन विभाग और खनिज विभाग के उच्च अधिकारी कभी इन दुर्गम क्षेत्रों का दौरा तक नहीं करते, जिससे खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। ​यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो अरावली पर्वत श्रृंखला का यह हरा-भरा और मनोरम हिस्सा हमेशा के लिए नक्शे से गायब हो जाएगा। पर्यावरण प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बिनोरी बालाजी और नाउन क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर अरावली के अस्तित्व को बचाया जाए।
    1
    अवैध खनन से छलनी हो रही अरावली की छाती: बिनोरी बालाजी और नाउन क्षेत्र में वन व खनिज विभाग साधे बैठे हैं मौन


​दौसा/सवाई माधोपुर:
दौसा और सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर फैली हरी-भरी अरावली पर्वत श्रृंखलाएं इन दिनों अवैध खनन माफिया के चंगुल में फंसकर अपने अस्तित्व की अंतिम सांसें गिन रही हैं। बिनोरी बालाजी से लेकर लिवाली जाने वाले मार्ग पर नाउन के समीप और आसपास के पहाड़ी इलाकों में दिन-रात बेधड़क पत्थरों और मोरम का अवैध उत्खनन जारी है।
​घाव की तरह दिख रही हैं उजाड़ होती पहाड़ियां
वर्षों से लगातार हो रहे इस अवैध खनन ने पर्वतों की बनावट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। प्रकृति के सीने पर बने ये गहरे और भयावह खड्ड किसी न मिटने वाले घाव की भांति साफ दिखाई देते हैं। अवैध खननकर्ताओं द्वारा जेसीबी और भारी मशीनों से मोरम व पत्थर निकाले जाने से क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बुरी तरह बिगड़ने लगा है।
​प्रशासनिक अनदेखी: विभागों की ढिलाई
यह पूरा पहाड़ी क्षेत्र लालसोट (दौसा) और बामनवास (सवाई माधोपुर) तहसील की सीमाओं के अंतर्गत आता है। हालांकि मुख्य वन क्षेत्र होने के कारण इसे सुरक्षित रखने का प्राथमिक दायित्व वन विभाग का है, वहीं खनन गतिविधियों पर नियंत्रण रखना खनिज विभाग की जिम्मेदारी है। परंतु दोनों ही विभाग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठे हैं।
​वृक्षारोपण में विफलता: वन विभाग नए पौधे लगाने में तो असफल साबित हो ही रहा है, बल्कि जो प्राकृतिक पेड़-पौधे सदियों से खड़े हैं, उनकी रक्षा करने में भी पूरी तरह नाकाम दिख रहा है।
​निरीक्षण का अभाव: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वन विभाग और खनिज विभाग के उच्च अधिकारी कभी इन दुर्गम क्षेत्रों का दौरा तक नहीं करते, जिससे खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।
​यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो अरावली पर्वत श्रृंखला का यह हरा-भरा और मनोरम हिस्सा हमेशा के लिए नक्शे से गायब हो जाएगा। पर्यावरण प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बिनोरी बालाजी और नाउन क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर अरावली के अस्तित्व को बचाया जाए।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मौसम की पहली बारिश किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल लोगों में जमी आगामी फसल की उम्मीद सीजन की पहली बारिश बामनवास में सीजन की पहली तेज चालू क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर आई खुशी बारिश होने के बाद किसानों को जागी फसल की उम्मीद अच्छी फसल होने का लगाया गया अनुमान बारिश के दौरान बिलों में पानी भर जाने से सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में वाहनों, घरों, खेतों और झाड़ियों की ओर निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जनहित में अपील: बारिश के मौसम में वाहन चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। खेतों, बगीचों, झाड़ियों और पानी भरे स्थानों पर जाते समय सतर्क रहें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी सर्प के पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। आवश्यकता पड़ने पर वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ की सहायता लें। पुराने मकान के आसपास ना जाय सतर्कता से सावधानी से रहे आज सुबह से ही रिमझिम कभी तेज बारिश हो रही है मौसम खुशनुमा है सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
    1
    मौसम की पहली बारिश किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल लोगों में जमी आगामी फसल की उम्मीद
सीजन की पहली बारिश 
बामनवास में सीजन की पहली तेज चालू क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर आई खुशी बारिश होने के बाद किसानों को जागी फसल की उम्मीद अच्छी फसल होने का लगाया गया अनुमान 
बारिश के दौरान बिलों में पानी भर जाने से सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में वाहनों, घरों, खेतों और झाड़ियों की ओर निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जनहित में अपील: बारिश के मौसम में वाहन चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। खेतों, बगीचों, झाड़ियों और पानी भरे स्थानों पर जाते समय सतर्क रहें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी सर्प के पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। आवश्यकता पड़ने पर वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ की सहायता लें। पुराने मकान के आसपास ना जाय सतर्कता से सावधानी से रहे आज सुबह से ही रिमझिम कभी तेज बारिश हो रही है मौसम खुशनुमा है
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
    user_Gyan Chand Sharma
    Gyan Chand Sharma
    Pharmacist बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • baris me ghar se niklne baccho ko school Jane ka rasta nhi h sir yha ke MAL Rajendra MEENA H jinhone vote ke time jhuthe vade kiye the sadak banvaenge aur ab jitne ke bad ek baar bi yha kar nahin dekha Motu ka road Mojika ka baba
    1
    baris me ghar se niklne baccho ko school Jane ka rasta nhi h
sir yha ke MAL  Rajendra MEENA H jinhone vote ke time jhuthe vade kiye the sadak banvaenge aur ab jitne ke bad ek baar bi yha  kar nahin dekha Motu ka road Mojika  ka baba
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे दौसा, 6 अगस्त। विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 व 11 अगस्त को पंचायत समिति सभागार दौसा में जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद 11 व 12 अगस्त को सिकंदरा में ब्लॉक स्तरीय तथा 14 अगस्त को ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत स्तरीय चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
    1
    10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे
10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे
दौसा, 6 अगस्त। विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 व 11 अगस्त को पंचायत समिति सभागार दौसा में जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद 11 व 12 अगस्त को सिकंदरा में ब्लॉक स्तरीय तथा 14 अगस्त को ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत स्तरीय चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 2:30 बजे तक पहली बार 5 घंटे जमकर बरसीं बारिश किसने की जगी उम्मीद खिले चेहरे मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 2:30 बजे तक पहली बार 5 घंटे जमकर बरसीं बारिश किसने की जगी उम्मीद खिले चेहरे मलारना स्टेशन क्षेत्र के दर्जनों गांव में आज गुरुवार सुबह 9:00 बजे से ही ढाई बजे तक लगातार 5 घंटे जमकर बरसी बारिश जिससे किसानों की उम्मीद एक बार फिर जागी है क्षेत्र में कई दिनों पहले हुई हल्की-फुल्की बारिश में ही किसानों ने अपनी फसल की बुवाई कर दी थी लेकिन उसके बाद बारिश नहीं होने के कारण किसान उदास दिखा और लगातार लोग किसान अपनी अपनी फसलों को हुआ ट्यूबवेल और मोटरों से पानी पिलाने का काम कर रही थे ऐसे में बुधवार शाम को भी लगातार एक डेढ़ घंटे जमकर बारिश के बाद आज गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से ही लगातार बारिश का दौर जारी रहा जिससे किसानों के द्वारा बुवाई की गई ज्वार बाजरा मूंग मक्का उड़द की फसलों को पानी मिला और किसने की उम्मीद एक बार फिर जागी लोगों के चेहरे मिलते हुए नजर आए
    1
    मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 2:30 बजे तक पहली बार 5 घंटे जमकर बरसीं बारिश किसने की जगी उम्मीद खिले चेहरे 
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 2:30 बजे तक पहली बार 5 घंटे जमकर बरसीं बारिश किसने की जगी उम्मीद खिले चेहरे
मलारना स्टेशन क्षेत्र के दर्जनों गांव में आज गुरुवार सुबह 9:00 बजे से ही ढाई बजे तक लगातार 5 घंटे जमकर बरसी बारिश जिससे किसानों की उम्मीद एक बार फिर जागी है क्षेत्र में कई दिनों पहले हुई हल्की-फुल्की बारिश में ही किसानों ने अपनी फसल की बुवाई कर दी थी लेकिन उसके बाद बारिश नहीं होने के कारण किसान उदास दिखा और लगातार लोग किसान अपनी अपनी फसलों को हुआ ट्यूबवेल और मोटरों से पानी पिलाने का काम कर रही थे ऐसे में बुधवार शाम को भी लगातार एक डेढ़ घंटे जमकर बारिश के बाद आज गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से ही लगातार बारिश का दौर जारी रहा जिससे किसानों के द्वारा बुवाई की गई ज्वार बाजरा मूंग मक्का उड़द की फसलों को पानी मिला और किसने की उम्मीद एक बार फिर जागी लोगों के चेहरे मिलते हुए नजर आए
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रशासन की अनदेखी: बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी का सबब दौसा। बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के बडियाल खुर्द चौराहे से गुढ़ाकटला एवं बाँदीकुई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग बाँदीकुई, गुढ़ाकटला और दौसा के बीच आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सड़क पर जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं स्कूली विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय लोगों को भी जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते यह सड़क अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है।
    2
    प्रशासन की अनदेखी: बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी का सबब
दौसा। बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के बडियाल खुर्द चौराहे से गुढ़ाकटला एवं बाँदीकुई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग बाँदीकुई, गुढ़ाकटला और दौसा के बीच आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं।
सड़क पर जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं स्कूली विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय लोगों को भी जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते यह सड़क अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • दौसा में 7 अगस्त को चूड़ियावास में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल दौसा, 6 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनीषा रेशम ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    1
    दौसा में 7 अगस्त को चूड़ियावास में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल
दौसा, 6 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनीषा रेशम ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • लालसोट: ड्रीम होटल पर पुलिस की रेड, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन लालसोट के कुम्हारपाड़ा स्थित ड्रीम होटल पर आईपीएस वृत्ताधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल के बंद कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने होटल से मैनेजर समेत अनिल सैनी, राहुल हरिजन, देवेंद्र बेरवा और मनोहर सैनी, सोनू सैनी को गिरफ्तार किया, जबकि 4 युवतियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की देह व्यापार के एंगल से जांच कर रही है।
    1
    लालसोट: ड्रीम होटल पर पुलिस की रेड, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन
लालसोट के कुम्हारपाड़ा स्थित ड्रीम होटल पर आईपीएस वृत्ताधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल के बंद कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने होटल  से मैनेजर समेत अनिल सैनी, राहुल हरिजन, देवेंद्र बेरवा और मनोहर सैनी, सोनू सैनी को गिरफ्तार किया, जबकि 4 युवतियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की देह व्यापार के एंगल से जांच कर रही है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.