Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायगढ़ के पटेलपाली के पास एक बेकाबू कार ने सब्जी विक्रेताओं की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया है।
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़ के पटेलपाली के पास एक बेकाबू कार ने सब्जी विक्रेताओं की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया।1
- रायगढ़ के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती उन्नति ठाकुर के कुशल नेतृत्व में साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला व बाल सुरक्षा पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल चुनौतियों, सड़क सुरक्षा के नियमों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में महिला प्रधान आरक्षक रेनु मंडावी सिंह ने विद्यार्थियों को फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहने, अज्ञात व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारने, निजी डेटा गोपनीय रखने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के टिप्स दिए। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे ने 'गुड टच' और 'बैड टच' का अंतर समझाते हुए अनुचित व्यवहार पर तुरंत शिकायत करने का आह्वान किया। उन्होंने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ पुलिस के 'अभिव्यक्ति ऐप', आपातकालीन सेवा डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर (94791-93299) तथा रायगढ़ पुलिस की 'हेलो सिस्टर' हेल्पलाइन (9479270533) के बारे में विस्तार से बताया। यातायात सुरक्षा सत्र के दौरान प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे और उप निरीक्षक संध्या कोका ने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है, जबकि 16 से 18 वर्ष के किशोर वैध लाइसेंस के साथ बिना गियर वाले वाहन चला सकते हैं। डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने स्पष्ट किया कि 'हेलो सिस्टर' हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गुप्त रखा जाता है और नए आपराधिक कानूनों के तहत न्याय प्रक्रिया त्वरित बनाई गई है। एसएससी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।2
- सक्ति जिले के सक्ति ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगनसरा में भारी बारिश के कारण बोराई नदी उफान पर आ गई है। नदी में उफान आने की वजह से सिंगनसरा डैम के ऊपर से पानी बह रहा है।1
- सक्ती जिले के आबकारी वृत्त डभरा की टीम ने ग्राम कुसमूल में छापेमार कार्रवाई कर 26 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया। आबकारी विभाग की टीम ने 35 वर्षीय सारनाथ कुर्रे के मकान की तलाशी ली। जांच के दौरान मकान के आंगन और बाड़ी में बनाए गए एक चेंबर में छिपाकर रखी गई 13 प्लास्टिक की बोतलों से कुल 26 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसमें प्रत्येक बोतल में 2-2 लीटर महुआ मदिरा भरी हुई थी। बरामद अवैध शराब के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार और आबकारी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।1
- छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति को देखते हुए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की तुलना में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।1
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जिले के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तपकरा थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:30 बजे सड़वा जंगल के रास्ते मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर झारखंड ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 28 गौवंश बरामद किए। इस मामले में वैध दस्तावेज न मिलने पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ खड़िया (41 वर्ष), गणेश राणा (30 वर्ष), रमेश बेहरा (29 वर्ष), कहरू बेहरा (35 वर्ष), मनोरंजन बेहरा (51 वर्ष), मोहन यादव (33 वर्ष) और मगदुम खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम इंदा घाट जंगल में सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जहां पुलिस ने दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को मुक्त कराया, हालांकि तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, विनोद हरदयाल, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व शिवशंकर गुप्ता तथा मनोरा क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व शैलेन्द्र सिंह तोमर की टीम शामिल रही। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश के साथ जिले में 'ऑपरेशन शंखनाद' इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।4
- रायगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग पर तत्काल रोक लगाने की मुख्य मांग उठाई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर से शिक्षा के लिए चल रहे ऐतिहासिक जन आंदोलन का एक दृश्य सामने आया है, जो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस प्रदर्शन को देखकर साफ़ समझा जा सकता है कि देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी अराजकता फैली हुई है। हालात यह हैं कि लोगों को अपने अधिकार और शिक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।1