logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो लाख रुपये कीमत के सागवान-बबूल के पेड़ काटकर ले जाने का आरोप SDM से एफआईआर, लकड़ी बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग इकौना, श्रावस्ती। ग्राम कटरा में आराजी में खड़े हरे-भरे सागवान एवं बबूल के पेड़ों को कथित रूप से चोरी-छिपे कटवाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी इकौना को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने, काटकर ले जाई गई लकड़ी की बरामदगी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी की पत्नी श्रीमती रुक्मणी देवी के नाम ग्राम कटरा, परगना व तहसील इकौना स्थित गाटा संख्या 1224, रकबा 0.078 हेक्टेयर में एक-तिहाई अंश दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर पूर्वजों द्वारा लगाए गए सात सागवान तथा सात बबूल के पेड़ लगे थे। पेड़ों की मोटाई करीब 50 से 60 सेंटीमीटर बताई गई है और उनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि समयदीन पुत्र राम बुझारत, दीपक पुत्र समयदीन तथा पूजा देवी पत्नी समयदीन ने लकड़ी ठेकेदार कमलेश सिंह उर्फ निरहू निवासी पटखौली तथा ट्रैक्टर चालक से कथित मिलीभगत कर 19 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 1:30 बजे पेड़ों को कटवा दिया। जानकारी होने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा और पेड़ काटने का विरोध किया। इसी दौरान डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। प्रार्थी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने उसे थाने चलने को कहा और आश्वासन दिया कि लकड़ी मौके से नहीं उठाई जाएगी। आरोप है कि उसके थाने जाने के बाद कटी हुई लकड़ी भी मौके से उठाकर ले जाई गई। पेड़ काटने के दौरान मौके पर बनी दीवार को भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप है।प्रार्थी ने यह भी बताया कि भूमि के संबंध में नायब तहसीलदार इकौना के न्यायालय में वाद विचाराधीन है और इसकी जानकारी विपक्षीगण को है। इसके बावजूद विवादित भूमि पर खड़े पेड़ों को काटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की सूचना थाना पुलिस एवं एसडीएम को दिए जाने के बावजूद अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और न ही लकड़ी बरामद की गई। उन्होंने एसडीएम से मामले में एफआईआर दर्ज कराने, घटनास्थल का निरीक्षण कराने, कटे पेड़ों के अवशेष व अन्य साक्ष्य सुरक्षित कराने, लकड़ी ले जाने में प्रयुक्त वाहन की जांच तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।साथ ही घटना के समय डायल-112 पर प्राप्त सूचना और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की कार्रवाई की भी जांच कराने तथा बरामद लकड़ी पीड़ित को दिलाए जाने की मांग की गई है।

1 day ago
user_पी.एन.पाठक
पी.एन.पाठक
Ikauna, Shravasti•
1 day ago
6fe826a1-eb58-4c58-8d1c-7c4bf9638e8e

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
    1
    छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र
भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास,  स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी ने दी जानकारी जनपद के हालात सामान्य*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
    1
    जिलाधिकारी ने  दी जानकारी जनपद के हालात सामान्य*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।*
*नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।*
*राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।*
*नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।*
*राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
    user_Amit shukla
    Amit shukla
    Actor बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ नेपाल देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ #किस तरह लोग भाग रहे हैं जान बचाने के लिए
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़  नेपाल देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
#किस तरह लोग भाग रहे हैं जान बचाने के लिए
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
    1
    DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम वाहनों की रफ्तार थमी, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम
वाहनों की रफ्तार थमी, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ,नानपारा-बहराइच-गोंडा-बनारस रेल सेवा बहाल करने की मांग बहराइच। नानपारा, बहराइच और गोंडा के रास्ते बनारस तक रेल सेवा तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा नसीबुन निशां व शाइस्ता परवीन के नेतृत्व में दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । इस दौरान रेल सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की गई है। नानपारा-बहराइच-गोंडा रेल सेवा करीब दो वर्षों से बंद है। सेवा बहाली को लेकर दो बार ट्रायल भी हो चुका है। नसीबुन निशां ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर 15 अगस्त तक रेल संचालन शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा और आक्रोश है।उन्होंने कहा कि रेल सेवा बंद होने के कारण गरीब मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रेल सेवा शीघ्र बहाल की जाए। नसीबुन निशां ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा योजन सभा मयंक व नेत्री शाहिस्ता परवीन,समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मन्नू देवी जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे
    1
    सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ,नानपारा-बहराइच-गोंडा-बनारस रेल सेवा बहाल करने की मांग
बहराइच। नानपारा, बहराइच और गोंडा के रास्ते बनारस तक रेल सेवा तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा  नसीबुन निशां व  शाइस्ता परवीन के नेतृत्व में  दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । इस दौरान  रेल सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की गई है।
नानपारा-बहराइच-गोंडा रेल सेवा करीब दो वर्षों से बंद है। सेवा बहाली को लेकर दो बार ट्रायल भी हो चुका है। नसीबुन निशां ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर 15 अगस्त तक रेल संचालन शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा और आक्रोश है।उन्होंने कहा कि रेल सेवा बंद होने के कारण गरीब मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रेल सेवा शीघ्र बहाल की जाए। 
नसीबुन निशां ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा योजन सभा मयंक व नेत्री  शाहिस्ता परवीन,समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मन्नू देवी जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
    1
    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.