logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *समाचार* *कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, पोषण वाटिका विस्तार और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कुपोषण मुक्त जिले के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजने तथा वहां से लौटने के बाद भी उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह कुपोषित बच्चों की प्रगति की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि समयबद्ध सुधार सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने स्वयं के भवन एवं आहाता वाले सभी 423 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर पौष्टिक फल एवं सब्जियों की उपलब्धता से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण मिल सकेगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष 2,009 हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आभा आईडी एवं अपार आईडी पंजीयन में तेजी लाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 10 तथा सहायिका के 34 रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, किशोरियों एवं महिलाओं से इस विषय पर खुलकर संवाद करने तथा पहली माहवारी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री डी.पी. सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 839 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमें 829 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 805 सहायिकाएं कार्यरत हैं। जिले के 135 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले में 93 हजार 801 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें से 91 हजार 792 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। बैठक में विभाग के सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

*कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *समाचार* *कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, पोषण वाटिका विस्तार और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कुपोषण मुक्त जिले के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजने तथा वहां से लौटने के बाद भी उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह कुपोषित बच्चों की प्रगति की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि समयबद्ध सुधार सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने स्वयं के भवन एवं आहाता वाले सभी 423 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर पौष्टिक फल एवं सब्जियों की उपलब्धता से बच्चों

7e40a5f5-da25-4373-a55b-8a26ed299a8d

और गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण मिल सकेगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष 2,009 हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आभा आईडी एवं अपार आईडी पंजीयन में तेजी लाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 10 तथा सहायिका के 34 रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, किशोरियों एवं महिलाओं से इस विषय पर खुलकर संवाद करने तथा पहली माहवारी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री डी.पी. सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 839 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमें 829 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 805 सहायिकाएं कार्यरत हैं। जिले के 135 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले में 93 हजार 801 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें से 91 हजार 792 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। बैठक में विभाग के सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई समस्त फेसबुक परिवार को। हर हर महादेव 🚩 श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एक स्थान पूजा पाठ के सभी समाग्री उपलब्ध
    1
    श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई समस्त फेसबुक परिवार को।
हर हर महादेव 🚩 श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एक स्थान पूजा पाठ के सभी समाग्री उपलब्ध
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • अंबिकापुर ब्रेकिंग अपडेट मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल के छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा रघुनाथपुर से अंबिकापुर 15 किलोमीटर कलेक्टर से मिलने हुए रवाना स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों की समझाइश के बाद वापस बस में बैठा लाया गया मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर छात्राओं के पैदल यात्रा से मिशन स्कूल और अधिकारियों में मंचा हड़कंप जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन छात्राओं से कर रहे बात छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप हॉस्टल अधीक्षक को हटाने कर छात्राएं कर रहे मांग
    1
    अंबिकापुर ब्रेकिंग अपडेट
मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल के छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा
रघुनाथपुर से अंबिकापुर 15 किलोमीटर कलेक्टर से मिलने हुए रवाना
स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों की समझाइश के बाद वापस बस में बैठा लाया गया मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर
छात्राओं के पैदल यात्रा से मिशन स्कूल और अधिकारियों में मंचा हड़कंप
जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन छात्राओं से कर रहे बात
छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप
हॉस्टल अधीक्षक को हटाने कर छात्राएं कर रहे मांग
    user_डी. पी. सिंह मरकाम
    डी. पी. सिंह मरकाम
    पत्रकार रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है आज परसा में आप लोग देख सकते हैं छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है उम्मीद तो नहीं था कि आज बारिश होगा धूप को देखते हुए बारिश ऐसा अपना चाल बदल दिया कि अभी देखी जितना जोर से आ रहा है पानी आप लोग देख सकते हैं पूरा गाली वाली पूरा नाली वाली पूरा भर गई है
    1
    बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है आज परसा में आप लोग देख सकते हैं छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है
उम्मीद तो नहीं था कि आज बारिश होगा धूप को देखते हुए बारिश ऐसा अपना चाल बदल दिया कि अभी देखी जितना जोर से आ रहा है पानी आप लोग देख सकते हैं पूरा गाली वाली पूरा नाली वाली पूरा भर गई है
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 min ago
  • 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब है। कल रात लगभग 10 बजे से भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर यातायात को सुचारु कराया जाए। 📍 स्थान: सीपत–बलौदा मार्ग ⏰ समय: रात 10:00 बजे
    3
    🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨
सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨
सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब है।  कल रात लगभग 10 बजे से  भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है।
राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर यातायात को सुचारु कराया जाए।
📍 स्थान: सीपत–बलौदा मार्ग
⏰ समय: रात 10:00 बजे
    user_Habibi Lutra sharif
    Habibi Lutra sharif
    सीपत, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका
बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Writing जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    1
    Writing
जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • हां जैसा लग रहा है की बारिश नहीं होगा बहुत ज्यादा धूप किया है उमस कर दिया हैगर्मी आज मुझको ऐसा लग रहा है कि एक दो सप्ताह छुट्टी ले रहा है बारिश जैसा लग रहा है हो सकता है कि शाम तक अगर मौसम बदल जाए तो अलग की बात है बाकी बहुत ज्यादा धूप किया है अभी
    1
    हां जैसा लग रहा है की बारिश नहीं होगा बहुत ज्यादा धूप किया है उमस कर दिया हैगर्मी
आज मुझको ऐसा लग रहा है कि एक दो सप्ताह छुट्टी ले रहा है बारिश जैसा लग रहा है हो सकता है कि शाम तक अगर मौसम बदल जाए तो अलग की बात है बाकी बहुत ज्यादा धूप किया है अभी
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • आधुनिक युग से भी बैलों से खेती पुरानी परंपरा को जीवित रख रहे हैं किसान
    1
    आधुनिक युग से भी बैलों से खेती पुरानी परंपरा को जीवित रख रहे हैं किसान
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पर्यटन स्थल दमाऊधारा में दोस्तों के साथ घूमने आया दुर्ग के 20 वर्षीय युवक झरने के बहाव से लापता
    1
    पर्यटन स्थल दमाऊधारा में दोस्तों के साथ घूमने आया दुर्ग के 20 वर्षीय युवक झरने के बहाव से लापता
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.