logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत विकास परिषद, पलवल ने जीवन ज्योति स्कूल में आयोजित किया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम *पलवल, 26 अगस्त। भारत विकास परिषद, पलवल शाखा द्वारा जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलवल में*“गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वीरेंद्र गहलौत (एडवोकेट), मैनेजर श्री रणजीत गहलौत, प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार, एडमिन इंचार्ज दया चंद शर्मा*, नीरज कुमार, मनोज सोरौत, जसविंदर कौर एवं टीना गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी सतीश कौशिश, शाखा अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा एवं संस्कार प्रमुख डॉ. विकास मित्तल ने विद्यालय के शिक्षक हितेश कुमार का गुरु वंदन करते हुए सम्मान किया। वहीं पाँच मेधावी विद्यार्थियों बंसिका, यशवीर, अंजलि, गीता एवं मानवी का उनकी उपलब्धियों के लिए छात्र अभिनंदन किया गया। सम्मानित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी सतीश कौशिश ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि **गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रम हमारी संस्कारवान परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। शाखा अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा, सहयोग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनकी प्रतिभा को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। संस्कार प्रमुख डॉ. विकास मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गुरु वंदन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने जीवन को दिशा देने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।” उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें, उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाएँ तथा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को भी अपने व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा बनाएँ। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने भारत विकास परिषद, पलवल शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान और प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रोत्साहन समाज में सकारात्मक एवं संस्कारपूर्ण वातावरण का निर्माण करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे प्रेरणादायक एवं संस्कारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को गुरु सम्मान, संस्कार, अनुशासन, उत्कृष्टता एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए किया गया।

8 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
8 hrs ago
c9805502-fd92-4dfd-a031-07fdbb7ece77

भारत विकास परिषद, पलवल ने जीवन ज्योति स्कूल में आयोजित किया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम *पलवल, 26 अगस्त। भारत विकास परिषद, पलवल शाखा द्वारा जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलवल में*“गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वीरेंद्र गहलौत (एडवोकेट), मैनेजर श्री रणजीत गहलौत, प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार, एडमिन इंचार्ज दया चंद शर्मा*, नीरज कुमार, मनोज सोरौत, जसविंदर कौर एवं टीना गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी सतीश कौशिश, शाखा अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा एवं संस्कार प्रमुख डॉ. विकास मित्तल ने विद्यालय के शिक्षक हितेश कुमार का गुरु वंदन करते हुए सम्मान किया। वहीं पाँच मेधावी विद्यार्थियों बंसिका, यशवीर, अंजलि, गीता एवं मानवी का उनकी उपलब्धियों के लिए छात्र अभिनंदन किया गया। सम्मानित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी सतीश कौशिश ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि **गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रम हमारी संस्कारवान परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। शाखा अध्यक्ष रवि

db8a3cba-c16c-4624-a990-121ff689f6c9

दत्त शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा, सहयोग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनकी प्रतिभा को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। संस्कार प्रमुख डॉ. विकास मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गुरु वंदन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने जीवन को दिशा देने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।” उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें, उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाएँ तथा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को भी अपने व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा बनाएँ। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने भारत विकास परिषद, पलवल शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान और प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रोत्साहन समाज में सकारात्मक एवं संस्कारपूर्ण वातावरण का निर्माण करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे प्रेरणादायक एवं संस्कारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को गुरु सम्मान, संस्कार, अनुशासन, उत्कृष्टता एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए किया गया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    1
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय

नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    1
    जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात।
रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव  करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद "
    1
    नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 
नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद "
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
    1
    पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    11 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया।

पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर  का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है।
वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • अलीगढ़ रोड यमुना पुल के आस पास झुप्पा, पीपली, रायपुर, के पास रोड की बहुत बुरी हालत है पब्लिक को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोजाना एक्सीडेंट देखने को मिल रहे है एक साइड से ही वाहनों का आना जाना कर रखा है। विशेष सूत्रों से जानकारी लेने पर बताया गया कि जल्दी ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा फोटो की एक झलक
    1
    अलीगढ़ रोड यमुना पुल के आस पास झुप्पा, पीपली, रायपुर, के पास रोड की बहुत बुरी हालत है पब्लिक को आए दिन परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है रोजाना एक्सीडेंट  देखने को मिल रहे है एक साइड से ही वाहनों का आना जाना  कर रखा है।
विशेष सूत्रों से जानकारी लेने पर बताया गया कि जल्दी ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा 
फोटो की एक झलक
    user_NETRAPAL SINGH
    NETRAPAL SINGH
    Teacher हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
    43 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल
नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana
    1
    मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! 

हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया

#Haryana #DIPRHaryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.