logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_Mk
Mk
नूंह, नूंह, हरियाणा•
2 hrs ago

ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल
नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल *ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।* पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। *समय सीमा और प्रतिबंध:* शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं। *-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:* अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें। फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं। सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। *छूट:* यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। *चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    1
    पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल
*ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।*
पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है।
*समय सीमा और प्रतिबंध:*  शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं।
*-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:*
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें।
फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं।
सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
*छूट:*  यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा।
*चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री  का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    1
    इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज   सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। 
यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर  से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है।
यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • माँट विधानसभा के गाँव नूरपुर भमरोला में सौग़ात समारोह कार्यक्रम में विधायक राजेश चौधरी का अभिभाषण। मांट के विधायक राजेश चौधरी का गांव भमरोला में भव्य स्वागत किया गया।
    1
    माँट विधानसभा के गाँव नूरपुर भमरोला में सौग़ात समारोह कार्यक्रम में विधायक राजेश चौधरी का अभिभाषण।
मांट के विधायक राजेश चौधरी का गांव भमरोला में भव्य स्वागत किया गया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    33 min ago
  • पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
    1
    पुनहाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का 21वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    1 hr ago
  • डीएलएफ में तोड़फोड़ को लेकर आज गुरुग्राम में हुई महापंचायत गुरुग्राम का डीएलएफ में लगातार हाई कोर्ट के आदेश के बाद लगातार तोड़फोड़ जारी है जिसमें गुरुग्राम का नोडल ऑफीसर आर Bhatt के द्वारा कार्रवाई की जारही है जिसको लेकर डीएलएफ के लोग नाराज दिखे जिसको लेकर आज लघु सचिवालय में एक महापंचायत का आयोजनकिया और अपने मुद्दों को रखकर फैसला किया
    1
    डीएलएफ में तोड़फोड़ को लेकर आज गुरुग्राम में हुई महापंचायत
गुरुग्राम का डीएलएफ में लगातार हाई कोर्ट के आदेश के बाद लगातार तोड़फोड़ जारी है जिसमें गुरुग्राम का नोडल ऑफीसर आर Bhatt के द्वारा कार्रवाई की जारही है  जिसको लेकर डीएलएफ के लोग नाराज दिखे जिसको लेकर आज लघु सचिवालय में एक महापंचायत का आयोजनकिया और अपने मुद्दों को रखकर फैसला किया
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया।

पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर  का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है।
वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    1
    तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय
नूंह वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.