*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : लखीमपुर खीरी में शिवालयों में गूंजा ओंकार, रुद्राभिषेक व भजन-कीर्तन, जनभागीदारी से सजा आयोजन* *विद्यालयों में रंगोली, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों ने भी दिखाई सहभागिता* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर स्क्रीन पर देखा पीएम का संबोधन, लोगों ने देखा लाइव प्रसारण* लखीमपुर खीरी, 11 मई। सोमवार को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉकों एवं शिवालयों में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ संपन्न कराई गईं। सुबह से ही शिवालयों में घंटा-घड़ियाल और ओंकार जाप की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक, महाआरती और दीपोत्सव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हर ओर “ॐ नमः शिवाय” की गूंज और दीपों की जगमगाहट ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। जिला स्तर पर फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पर्यटन सूचना अधिकारी संजय भंडारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देते हैं। इस दौरान सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन और भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का सीधा प्रसारण भी विभिन्न स्थानों पर स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया, जिसे लोगों ने बड़े ध्यानपूर्वक देखा। इस दौरान पीएम के भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। विकास खंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की निगरानी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिवालयों को दीपों एवं पुष्पों से सजाया गया। विद्यालयों में भी इस अवसर पर रंगोली, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : लखीमपुर खीरी में शिवालयों में गूंजा ओंकार, रुद्राभिषेक व भजन-कीर्तन, जनभागीदारी से सजा आयोजन* *विद्यालयों में रंगोली, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों ने भी दिखाई सहभागिता* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर स्क्रीन पर देखा पीएम का संबोधन, लोगों ने देखा लाइव प्रसारण* लखीमपुर खीरी, 11 मई। सोमवार को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉकों एवं शिवालयों में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ संपन्न कराई गईं। सुबह से ही शिवालयों में घंटा-घड़ियाल और ओंकार जाप की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक, महाआरती और दीपोत्सव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हर ओर “ॐ नमः शिवाय” की गूंज और दीपों की जगमगाहट ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। जिला
स्तर पर फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पर्यटन सूचना अधिकारी संजय भंडारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देते हैं। इस दौरान सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन और भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का सीधा प्रसारण भी विभिन्न स्थानों पर स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया, जिसे लोगों ने बड़े ध्यानपूर्वक देखा। इस दौरान पीएम के भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। विकास खंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की निगरानी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिवालयों को दीपों एवं पुष्पों से सजाया गया। विद्यालयों में भी इस अवसर पर रंगोली, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- @ मनदीप मन्निया संसद आनंद भदोरिया जी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है लखीमपुर में1
- राहुल गांधी ने घेरा, क्या वाकई मोदी ने मणिपुर को छोड़ दिया? #hamraup #viralvideo राहुल गांधी ने घेरा, क्या वाकई मोदी ने मणिपुर को छोड़ दिया? #hamraup #viralvideo #breakingnews #groundreport #pmmodi #systemfail #accidentnews #biharrailway #railwayreality #biharnews मणिपुर की स्थिति आज पूरे देश के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। महीनों से जारी हिंसा और लोगों की जान जाने के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी पर अब राहुल गांधी ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आज के इस वीडियो में हम जानेंगे कि सोशल मीडिया पर लोग सरकार से क्या सवाल पूछ रहे हैं और राहुल गांधी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। #मणिपुर_हिंसा #राहुल_गांधी #मोदी_चुप_क्यों_हैं #मणिपुर_जल_रहा_है #ManipurCrisis #न्याय_दो #BreakingNews #आज_की_ताजा_खबर #IndianPolitics #TrendingHindi #सोशल_मीडिया_वायरल #ManipurViolence #JusticeForManipur #RahulGandhi #PMModi #BreakingNews #IPL2026 #TrendingNews #ViralVideo #ManipurCrisis #ModiSilence #IndiaNews #PoliticsToday #मणिपुर #राहुल_गांधी #मोदी_चुप_क्यों_हैं #JusticeForManipur #ExplorePage #ShortsFeed #YouTubeIndia #ViralHashtags #DailyUpdate #Inkhabar #Journalism #IPL2026 #T20Cricket #ViralVideo #TrendingNow #EntertainmentNews #CricketUpdates #BreakingNewsIndia #AajKiTazaKhabar #CurrentAffairs2026 #IndianPolitics #ModiVsRahul #SocialJustice #PublicDemand #ManipurViolence #ManipurBurning #JusticeForManipur #RahulGandhi #ModiSilence #मणिपुर_हिंसा #राहुल_गांधी #संसद_सत्र #PMModi #ManipurCrisis @BhimArmy__BEM @rahulgandhi @SamajwadiPartyOfficial @myogiadityanath @IndianNationalCongress @MrBeast @MrBeast2 @aajtak @dhruvrathee @ZeeNews 1
- लखीमपुर खीरी जिले ग्राम भिठौली में बांध में मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लखीमपुर खीरी जिले वि0 छे0 धौरहरा ऐरा पुल ग्राम भिठौली के पश्चिम बने तटबांध में काफी समय से मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लोगों में भय बना हुआ लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।1
- अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा में लाखों की लागत से बना RRC सेंटर बदहाल है। इसका गेट टूटा है, कार्यालय में भूसा भरा है और शौचालय बंद पड़े हैं, जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोलता है। यह स्थिति स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाती है और अधिकारियों की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाती है।1
- उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।1
- लखीमपुर खीरी के रामनगर लहरी गांव में सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की अपील की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।1