logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दबोह वितरण केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला राज्य स्तरीय सम्मान.. दबोह:- स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा दबोह वितरण केंद्र (संचालन एवं संधारण संभाग लहार, वृत्त भिंड) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। भोपाल क्षेत्र और ग्वालियर के ग्रामीण वितरण केंद्रों में तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (ए.टी. एण्ड सी.) में रिकॉर्ड स्तर की कमी लाने पर दबोह केंद्र को यह विशेष पहचान मिली है। गत वर्ष की तुलना में ए.टी. एंड सी. हानियों में 27.85 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जो संपूर्ण भोपाल क्षेत्र में सर्वाधिक है। *उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार* इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा दबोह वितरण केंद्र को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, केंद्र के सभी कार्मिकों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में ₹1000-₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। विशेष रूप से, लहार संभाग के दबोह केंद्र में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुनील त्रिपाठी तथा बाह्यस्रोत (आउटसोर्स) कर्मचारी लाइनमैन भूपेंद्र सिंह,लाइन अटेंडेंट रामवीर सिंह,बीरेंद्र शर्मा,ज्ञानसिंह,सोनू,लखन कुशबाह, हसीन खा, बासुदेव कोठरी, राघवेंद्र, शरद लहारिया, अभिषेक, सनी राजावत,अवधेश गौर, अंशुल सोनी,कोमल राठौर, रविशंकर,सुंदर कुशबाह, सुरेश सिकरवार, उमेश माहौर,मनिंद्र कुशबाह, शंभु दयाल पाल,श्याम कनेरिया,सुशील को ए.टी. एंड सी. हानियां घटाने में दिए गए विशेष योगदान के लिए कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.।

7 hrs ago
user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
DHARMENDRA SINGH KAURAV
Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

दबोह वितरण केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला राज्य स्तरीय सम्मान.. दबोह:- स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा दबोह वितरण केंद्र (संचालन एवं संधारण संभाग लहार, वृत्त भिंड) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। भोपाल क्षेत्र और ग्वालियर के ग्रामीण वितरण केंद्रों में तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (ए.टी. एण्ड सी.) में रिकॉर्ड स्तर की कमी लाने पर दबोह केंद्र को यह विशेष पहचान मिली है। गत वर्ष की तुलना में ए.टी. एंड सी. हानियों में 27.85 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जो संपूर्ण भोपाल क्षेत्र में सर्वाधिक है। *उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार* इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा दबोह वितरण केंद्र को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, केंद्र के सभी कार्मिकों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में ₹1000-₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। विशेष रूप से, लहार संभाग के दबोह केंद्र में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुनील त्रिपाठी तथा बाह्यस्रोत (आउटसोर्स) कर्मचारी लाइनमैन भूपेंद्र सिंह,लाइन अटेंडेंट रामवीर सिंह,बीरेंद्र शर्मा,ज्ञानसिंह,सोनू,लखन कुशबाह, हसीन खा, बासुदेव कोठरी, राघवेंद्र, शरद लहारिया, अभिषेक, सनी राजावत,अवधेश गौर, अंशुल सोनी,कोमल राठौर, रविशंकर,सुंदर कुशबाह, सुरेश सिकरवार, उमेश माहौर,मनिंद्र कुशबाह, शंभु दयाल पाल,श्याम कनेरिया,सुशील को ए.टी. एंड सी. हानियां घटाने में दिए गए विशेष योगदान के लिए कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग करने वाले से पालने वाला बड़ा है लेकिन यहां पर देखा जाए तो बचाने वाला बड़ा है
    1
    युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग
युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग करने वाले से पालने वाला बड़ा है लेकिन यहां पर देखा जाए तो बचाने वाला बड़ा है
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* जनपद जालौन उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत के बाद सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की गई मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा का है गांव निवासी संतराम कुशवाहा 50 करीब डेढ़ माह पूर्व एक हादसे में घायल हो गए थे हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था परिजनों के मुताबिक उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर उसमें छड़ डाली थी उपचार के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था आप को बता दें छड़ निकलवाने दोबारा अस्पताल पहुंचे थे संतराम मृतक के बेटे आलोक सिंह के अनुसार 17 अगस्त को वह अपने पिता संतराम को पैर में पड़ी छड़ निकलवाने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छड़ निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज दिया गया परिजनों के मुताबिक देर रात घर पहुंचने के बाद संतराम की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी उनकी हालत लगातार खराब होती देख परिजन उन्हें आनन फानन में दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप आलोक सिंह का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने समुचित ध्यान नहीं दिया परिजनों का दावा है कि इस दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद संतराम की हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों से सवाल किए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर वहां से चले गए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी प्रशासन की ओर से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों तथा उनके साथ कार्यरत कनिष्ठ चिकित्सकों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया इसके साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए दो वरिष्ठ आचार्य स्तर के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई समिति में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष वर्मा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत अवस्थी को शामिल किया गया दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति पूरे घटनाक्रम मरीज के उपचार चिकित्सकीय प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए रिपोर्ट में यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात प्रशासन ने कही है बता दें फिलहाल संतराम की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई भूमिका थी या नहीं
    4
    *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा*

*इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित*


सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा*
*इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित*
जनपद जालौन उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत के बाद सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की गई मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा का है गांव निवासी संतराम कुशवाहा 50 करीब डेढ़ माह पूर्व एक हादसे में घायल हो गए थे हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था परिजनों के मुताबिक उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर उसमें छड़ डाली थी उपचार के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था
आप को बता दें छड़ निकलवाने दोबारा अस्पताल पहुंचे थे संतराम मृतक के बेटे आलोक सिंह के अनुसार 17 अगस्त को वह अपने पिता संतराम को पैर में पड़ी छड़ निकलवाने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छड़ निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज दिया गया
परिजनों के मुताबिक देर रात घर पहुंचने के बाद संतराम की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी उनकी हालत लगातार खराब होती देख परिजन उन्हें आनन फानन में दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप आलोक सिंह का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने समुचित ध्यान नहीं दिया परिजनों का दावा है कि इस दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद संतराम की हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों से सवाल किए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर वहां से चले गए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी प्रशासन की ओर से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों तथा उनके साथ कार्यरत कनिष्ठ चिकित्सकों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया इसके साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए दो वरिष्ठ आचार्य स्तर के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई समिति में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष वर्मा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत अवस्थी को शामिल किया गया दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति पूरे घटनाक्रम मरीज के उपचार चिकित्सकीय प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए रिपोर्ट में यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात प्रशासन ने कही है 
बता दें फिलहाल संतराम की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई भूमिका थी या नहीं
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो
जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।
आखिर कब होगी गिरफ्तारी?
मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय?
इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • konch_news कोंच तहसील परिसर में लेखपाल व वकील में विवाद सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत, लेखपाल ने भी दी तहरीर less
    1
    konch_news कोंच तहसील परिसर में लेखपाल व

वकील में विवाद सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत, लेखपाल ने भी दी तहरीर less
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे। बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन
जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे।
बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच तहसील परिसर में लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत,लेखपाल ने भी दी तहरीर जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे 61(ख) बनवाने को लेकर एक वकील और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वकील ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने, गाली-गलौज करने, थप्पड़ मारने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह लोहई क्षेत्र के लेखपाल कृष्णबिहारी के पास 61(ख) बनवाने के संबंध में पहुंचे थे। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे इसके लिए 100 रुपये की मांग की। वकील ने जब रुपये देने से इनकार किया तो लेखपाल ने संबंधित काश्तकार के आने पर ही 61(ख) बनाए जाने की बात कही। राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि इसी दौरान लेखपाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और छीना-झपटी करते हुए थप्पड़ मार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद मौके पर कई लेखपाल और वकील एकत्र हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वकील ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीएम अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच जो भी समस्या या विवाद है, उसे बैठकर बातचीत के माध्यम से समझ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
    1
    कोंच तहसील परिसर में लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत,लेखपाल ने भी दी तहरीर
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे 61(ख) बनवाने को लेकर एक वकील और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वकील ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने, गाली-गलौज करने, थप्पड़ मारने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह लोहई क्षेत्र के लेखपाल कृष्णबिहारी के पास 61(ख) बनवाने के संबंध में पहुंचे थे। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे इसके लिए 100 रुपये की मांग की। वकील ने जब रुपये देने से इनकार किया तो लेखपाल ने संबंधित काश्तकार के आने पर ही 61(ख) बनाए जाने की बात कही।
राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि इसी दौरान लेखपाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और छीना-झपटी करते हुए थप्पड़ मार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद मौके पर कई लेखपाल और वकील एकत्र हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वकील ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले में एसडीएम अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच जो भी समस्या या विवाद है, उसे बैठकर बातचीत के माध्यम से समझ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • दो दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जालौन।  वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक प्रदीप के परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के नाबालिग बच्चों की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और अब उन्हें न्याय मिलने का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    दो दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जालौन।  वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक प्रदीप के परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के नाबालिग बच्चों की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और अब उन्हें न्याय मिलने का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में 2.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करने का दावा किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा व थाना जालौन, हाल पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया है। मामले में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 मुकदमों का आपराधि�
    1
    जालौन में 2.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करने का दावा किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा व थाना जालौन, हाल पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया है। मामले में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 मुकदमों का आपराधि�
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग। अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई। लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग। विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया। विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया। पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है। जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान। जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
    1
    युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग
ब्रेकिंग न्यूज़
रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग।
अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई।
लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की।
इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग।
विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया।
विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया।
पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है।
जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान।
जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.