युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग। अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई। लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग। विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया। विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया। पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है। जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान। जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग। अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई। लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग। विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया। विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया। पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है। जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान। जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
- जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, बड़ागांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक आयशर ट्रक पकड़ा टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, बड़ागांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक आयशर ट्रक पकड़ा, ट्रक से 281 पेटी अवैध शराब की गई बरामद, जब्त की गई अवैध शराब कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है, वही पुलिस ने शराब की तस्करी कर है दो तस्करों किया गिरफ्तार। दरअसल पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है, जहां टीकमगढ़ सागर हाईवे मार्ग पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने एक आयशर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में रखी 281 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने मौके से शराब की तस्करी कर है दो तस्करों किया गिरफ्तार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की शराब को ग्वालियर से जबलपुर ले जाया जा रहा था, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अब पुलिस शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ट्रक मालिक की जानकारी जुटाने में लगी है।1
- आलमपुर में गोशाला का निर्माण अटका, मवेशियों ने सड़कों पर जमाया डेरा आलमपुर नगर में गोशाला का निर्माण अटका होने की वजह से बेसहारा मवेशियों ने मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों की सड़कों पर डेरा जमा लिया है। इस वजह से एक तरफ जहां हादसे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को आवागमन करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर में गोशाला का निर्माण कराए जाने को लेकर नगर परिषद के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आलमपुर अस्पताल के पास गोशाला का निर्माण के लिए डेढ़ साल पूर्व नगर परिषद को 16 बीघा जमीन राजस्व विभाग द्वारा सुपुर्द की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते हुए यह कार्य अधर में लटका हुआ। बता दें कि वर्ष 2020 में तत्कालीन कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खाली पड़ी हुई शासकीय जमीन का निरीक्षण करते हुए उसको गोशाला निर्माण के लिए निर्धारित किया था, तत्कालीन कलेक्टर के निरीक्षण के करीब एक महीने बाद राजस्व विभाग अधिकारियों ने सीमांकन करते हुए गोशाला बनाने के लिए जमीन नगर परिषद को सुपुर्द कर दी थी। लेकिन अभी तक गोशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।1
- राघव नगर खिरिया आलमपुर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का होगा शिवार्चन साकेतवासी पं श्री राघवराम चौधरी कक्का जी की 13 वीं पुण्यतिथि तिथि पर1
- *रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन* दैनिक पुष्पांजलि टुडे रतनगढ़ माता धाम। रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।1
- पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।1
- कोंच तहसील परिसर में लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत,लेखपाल ने भी दी तहरीर जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे 61(ख) बनवाने को लेकर एक वकील और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वकील ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने, गाली-गलौज करने, थप्पड़ मारने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह लोहई क्षेत्र के लेखपाल कृष्णबिहारी के पास 61(ख) बनवाने के संबंध में पहुंचे थे। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे इसके लिए 100 रुपये की मांग की। वकील ने जब रुपये देने से इनकार किया तो लेखपाल ने संबंधित काश्तकार के आने पर ही 61(ख) बनाए जाने की बात कही। राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि इसी दौरान लेखपाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और छीना-झपटी करते हुए थप्पड़ मार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद मौके पर कई लेखपाल और वकील एकत्र हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वकील ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीएम अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच जो भी समस्या या विवाद है, उसे बैठकर बातचीत के माध्यम से समझ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।1
- युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग करने वाले से पालने वाला बड़ा है लेकिन यहां पर देखा जाए तो बचाने वाला बड़ा है1