Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी से रंजीत रंजन धो दिया बीजेपी जदयू को
Mukesh kumar
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी से रंजीत रंजन धो दिया बीजेपी जदयू को
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Mukesh kumar1
- Post by Pradip Kumar1
- Shankar pur lahi panchayat wad nambar 4 sadak ki halat bahut kharab hai bees Saal se yah sadak aise hi hai abhi tak iska kuchh nahin hua Main chahta Hun ki is per Dhyan Diya jaaye Sarkar ko1
- सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां अचानक कई गाड़ियों से पहुंची टीम ने परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान मीडिया को स्कूल परिसर और आसपास के इलाके से दूर रखा गया। टीम के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पनोरमा ग्रुप के तहत उनके कई स्कूल संचालित बताए जा रहे हैं। हालांकि, छापेमारी का कारण और जांच का दायरा क्या है, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसी बीच चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। हालांकि, यह सूचना अभी अपुष्ट बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का अभाव बना हुआ है। मामले को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) और त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। इससे कार्रवाई को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं में जुटी हुई है। छापेमारी कितनी देर तक चलेगी और इसके क्या नतीजे सामने आएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रशासनिक चुप्पी के बीच सुपौल और आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ के बहाने एक कथित तांत्रिक तीन नाबालिग बच्चों को उठाकर ले गया। गनीमत रही कि समय पर सूचना और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गौशाला वार्ड संख्या-02 का है। रविवार, 8 फरवरी 2026 की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा, जहां रोहित कुमार (16), मिथुन कुमार (13) और रघु कुमार (8) खेल रहे थे। आरोपी ने बच्चों को लक्ष्मीपुर चंडी स्थान में पूजा कराने की बात कही और मना करने पर जबरन टोटो में बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में किसी तरह रोहित कुमार ने अपने मोबाइल से बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन टोटो चालक के साथ बच्चों की तलाश में निकल पड़े और कुमारखंड प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पहुंचे। वहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपी को बच्चों के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया कुमार (46), निवासी तेगरहा पुरानी बाजार, जिला बेगूसराय बताया। ग्रामीणों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें एक छुरा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इससे बच्चों की बलि देने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर कुमारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। बाद में आरोपी को मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- शंकरपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया1
- सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए युवती की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद वार्ड नंबर 22 निवासी मो. समीद अंसारी की 22 वर्षीय पुत्री सकीना प्रवीण 7 फरवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गई। जब रात करीब 9 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने रिश्तेदारों, आसपास के मोहल्लों और परिचित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब सकीना प्रवीण का पता नहीं चला तो उसकी मां सलीमा प्रवीण ने सदर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटी को खोजने की अपील की है। परिजनों ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी कराने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। परिवार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को यदि युवती के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे संपर्क नंबर 8521329879 या 8102273227 पर सूचना दे सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2