logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम पहाड़ के युवा हैं जनाब… और अब चुप बैठने वाले नहीं! 🔥 अब आवाज़ एक होगी, संकल्प एक होगा और मुद्दा एक होगा। “गैरसैंण में AIIMS चाहिए, पहाड़ का हक़ चाहिए!” #गैरसैंणAIIMS #AIIMSचाहिए #पहाड़का_हक #पवननेगी #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #पहाड़केयुवा

1 day ago
user_पवन नेगी
पवन नेगी
Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
1 day ago

हम पहाड़ के युवा हैं जनाब… और अब चुप बैठने वाले नहीं! 🔥 अब आवाज़ एक होगी, संकल्प एक होगा और मुद्दा एक होगा। “गैरसैंण में AIIMS चाहिए, पहाड़ का हक़ चाहिए!” #गैरसैंणAIIMS #AIIMSचाहिए #पहाड़का_हक #पवननेगी #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #पहाड़केयुवा

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • रवाईखाल के समीप पहाड़ी दरकने से मार्ग बाधित, पैदल चलने लायक भी नहीं स्थिति.. लगातार बारिश से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कपकोट और गरुड़ क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएँ बढ़ गई हैं, जिससे एक NH सहित 6 अलग-अलग मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। बंद हुए मार्गों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क मुख्य सड़कों से टूट गया है। बागेश्वर-देहरादून राजमार्ग रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से मार्ग बाधित हो गया है और सोमवार रात से यह मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बंद मार्ग के कारण कई वाहन व एक शवयात्रा ले जा रही बस घंटो से सड़क खुलने के इंतजार करते दिखाई दिए. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन अभी तक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा हटाने का कार्य जारी है, इसलिए मार्ग खुलने में और समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
    1
    रवाईखाल के समीप पहाड़ी दरकने से मार्ग बाधित, पैदल चलने लायक भी नहीं स्थिति..
लगातार बारिश से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कपकोट और गरुड़ क्षेत्रों में तेज बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएँ बढ़ गई हैं, जिससे एक NH सहित 6 अलग-अलग मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। बंद हुए मार्गों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क मुख्य सड़कों से टूट गया है।
बागेश्वर-देहरादून  राजमार्ग रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से मार्ग बाधित हो गया है और सोमवार रात से यह मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बंद मार्ग के कारण कई वाहन व एक शवयात्रा ले जा रही बस घंटो से सड़क खुलने के इंतजार करते दिखाई दिए.
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन अभी तक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा हटाने का कार्य जारी है, इसलिए मार्ग खुलने में और समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    1
    कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
कोट भ्रामरी मंदिर मेले को लेकर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया पूरा प्लान | मेले की तैयारियां तेज #KishanBora #BlockPramukh #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • टिहरी : निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सुभाष रमोला जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पूर्व विधायक धन सिंह नेगी.
    1
    टिहरी : निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सुभाष रमोला जिला सहकारी बैंक लिमिटेड 
पूर्व विधायक धन सिंह नेगी.
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया। सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया। बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    3
    नैनीताल में धूप खिली तो बदल गया नैनीताल का नजारा, चेहरों पर लौटी मुस्कान
नैनीताल। कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ होने लगा और दोपहर तक खिली धूप ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बारिश के कारण जहां शहर में हर तरफ बादल और नमी का माहौल था, वहीं धूप निकलते ही नैनीताल का नजारा पूरी तरह बदल गया।
सूरज की किरणें नैनी झील के पानी पर पड़ीं तो झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा था। आसपास की पहाड़ियों पर भी धूप पड़ने से हरियाली और अधिक निखर उठी। मॉल रोड, झील किनारे और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लंबे समय बाद मिली धूप का स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया।
बारिश के कारण घरों और होटलों में अधिक समय बिताने वाले लोग मौसम साफ होते ही बाहर निकल पड़े। बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने झील और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
मौसम के इस बदलाव ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर जीवंत कर दिया। धूप के साथ शहर में लोगों के चेहरों पर भी गजब की मुस्कान दिखाई दी।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल डॉ 0 मंजुनाथ टीसी का तत्काल एक्शन,काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, 08 बालिग व 07 नाबालिग, वाहन सीज *गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं!” SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का दो टूक संदेश* जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर रात्रि के समय कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर *डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने* संबंधी वायरल वीडियो का SSP नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। *ASP/CO हल्द्वानी श्री अमित सैनी* को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं। *चिन्हित 08 बालिग युवको के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन चीज किए गए।* 1. दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम। 2. पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम। 3. करन कुमार पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम। 4. हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम। 5. कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा। 6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम। 7. मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम। 8. कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम। *07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर कार्यवाही* नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर *काउंसलिंग* की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।* सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु *सख्त हिदायत* दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त *वाहनों को सीज* किया गया है। 🔴 *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश* जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    2
    वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल डॉ 0 मंजुनाथ टीसी का तत्काल एक्शन,काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, 08 बालिग व 07 नाबालिग, वाहन सीज
*गुंडागर्दी और अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं!” SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का दो टूक संदेश*
जन्माष्टमी पर्व की रात्रि हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर रात्रि के समय कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर *डंडे लहराते हुए आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न करने* संबंधी वायरल वीडियो का SSP नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।
*ASP/CO हल्द्वानी श्री अमित सैनी* को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
उक्त आदेश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान* के नेतृत्व में *चौकी प्रभारी काठगोदाम श्री दिलीप कुमार* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया गया तथा युवकों की पहचान एवं तलाश की गई।
पुलिस टीम द्वारा कुल 15 युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया, जिनमें 08 बालिग एवं 07 नाबालिग शामिल हैं।
*चिन्हित 08 बालिग युवको के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा किया गया एवं वाहन चीज किए गए।*
1. दीप गोगोई पुत्र कृष्णा गोसाई उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
2. पारस सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदमारी, काठगोदाम।
3. करन कुमार  पुत्र जगदीश लाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
4. हरि किशोर पुत्र विजय चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कॉल टैक्स, काठगोदाम।
5. कृष्णा सिंह पुत्र तिलक सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी बद्रीपुरा।
6. नितिन पुत्र निरंकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी समिति लाइन, वाल्मीकि बस्ती, काठगोदाम।
7. मुकेश शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम।
8. कमलेश सम्मल पुत्र मोहन सम्मल, उम्र 20 वर्ष, निवासी हैड़ाखान, हाल निवासी काठगोदाम।
*07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर कार्यवाही*
नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर *काउंसलिंग* की जा रही है। साथ ही परिजनों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।*
सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने हेतु *सख्त हिदायत* दी गई है। वायरल वीडियो में प्रयुक्त *वाहनों को सीज* किया गया है।
🔴 *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश*
जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • टिहरी में सहकारी योजनाओं को गति देने पर जोर, डीएम ने स्थल निरीक्षण और लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक निबंधक (कोऑपरेटिव) पान सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत जनपद की विभिन्न समितियों का चयन किया गया है, जिनमें मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद एवं कोड़ियाला शामिल हैं। बैठक में एमपैक्स कोड़ियाला के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व स्थल पर मुख्य सड़क मार्ग से प्रस्तावित गोदाम तक लगभग 20 मीटर के ट्रैक पर आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत नाई में स्थल का चयन किया गया है, जो स्थल चयन समिति के कार्यक्षेत्र के केंद्र बिंदुओं में है तथा मुख्य मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। संबंधित स्थल का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीएम नरेंद्रनगर को भी स्थल का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल पांच जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए मलेथा, चंबा, मुखेम, चामाकेमर एवं ढालवाला में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से चार जन औषधि केंद्रों को प्रारंभिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं मलेथा, चंबा एवं ढालवाला के जन औषधि केंद्रों को ड्रग लाइसेंस एवं स्टोर कोड भी प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मलेथा में 1,44329.00 रुपये की दवाइयाँ खरीदी गईं तथा 1,21702.00 रुपये मूल्य की दवाइयाँ बेची गईं। मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सीएससी केंद्रों में व्यवसाय वृद्धि के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी आदि संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    टिहरी में सहकारी योजनाओं को गति देने पर जोर, डीएम ने स्थल निरीक्षण और लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक में सहायक निबंधक (कोऑपरेटिव) पान सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत जनपद की विभिन्न समितियों का चयन किया गया है, जिनमें मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद एवं कोड़ियाला शामिल हैं।
बैठक में एमपैक्स कोड़ियाला के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व स्थल पर मुख्य सड़क मार्ग से प्रस्तावित गोदाम तक लगभग 20 मीटर के ट्रैक पर आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत नाई में स्थल का चयन किया गया है, जो स्थल चयन समिति के कार्यक्षेत्र के केंद्र बिंदुओं में है तथा मुख्य मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। संबंधित स्थल का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीएम नरेंद्रनगर को भी स्थल का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल पांच जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए मलेथा, चंबा, मुखेम, चामाकेमर एवं ढालवाला में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से चार जन औषधि केंद्रों को प्रारंभिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं मलेथा, चंबा एवं ढालवाला के जन औषधि केंद्रों को ड्रग लाइसेंस एवं स्टोर कोड भी प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मलेथा में 1,44329.00 रुपये की दवाइयाँ खरीदी गईं तथा 1,21702.00 रुपये मूल्य की दवाइयाँ बेची गईं।
मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सीएससी केंद्रों में व्यवसाय वृद्धि के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी आदि संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    3
    एस आई आर प्रकिया के दौरान लगाई गई आपत्ति के निस्तारण के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत तहसील में अफरा तफरी 
कालाढूंगी ! एस आई आर प्रक्रिया के तहत  मतदाताओं के खिलाफ कथित तौर पर लगाई गई फर्जी आपत्तियों के निस्तारण सुनवाई की 7 सितंबर को आज भी सुनवाई थी इस दौरान सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की हार्ट टेक से मौत हो गई जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। वार्ड नंबर 4 निवासी मृतक के पोते सद्दाम हुसैन ने जानकारी  देते हुए बताया मेरे दादा इब्ने हसन  जिनकी उम्र 80 साल थी उनके नाम पर भी किसी ने आपत्ति दर्ज की थी जिसके निस्तारण के लिए सोमवार को वह तहसील गए हुए थे वहीं उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में हमारे द्वारा कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें हार्ट अटैक पड़ने से मौत होना बताया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    1
    कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
कोट भ्रामरी मंदिर मेले की व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने क्या कहा? #ShobhaArya #ZilaPanchayat #KotBhramariMela #Garur #Bageshwar #UttarakhandNews #MeraHakNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.