logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी में सहकारी योजनाओं को गति देने पर जोर, डीएम ने स्थल निरीक्षण और लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक निबंधक (कोऑपरेटिव) पान सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत जनपद की विभिन्न समितियों का चयन किया गया है, जिनमें मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद एवं कोड़ियाला शामिल हैं। बैठक में एमपैक्स कोड़ियाला के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व स्थल पर मुख्य सड़क मार्ग से प्रस्तावित गोदाम तक लगभग 20 मीटर के ट्रैक पर आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत नाई में स्थल का चयन किया गया है, जो स्थल चयन समिति के कार्यक्षेत्र के केंद्र बिंदुओं में है तथा मुख्य मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। संबंधित स्थल का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीएम नरेंद्रनगर को भी स्थल का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल पांच जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए मलेथा, चंबा, मुखेम, चामाकेमर एवं ढालवाला में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से चार जन औषधि केंद्रों को प्रारंभिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं मलेथा, चंबा एवं ढालवाला के जन औषधि केंद्रों को ड्रग लाइसेंस एवं स्टोर कोड भी प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मलेथा में 1,44329.00 रुपये की दवाइयाँ खरीदी गईं तथा 1,21702.00 रुपये मूल्य की दवाइयाँ बेची गईं। मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सीएससी केंद्रों में व्यवसाय वृद्धि के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी आदि संबंधित उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा—तथ्यों को तोड़-मरोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    1
    कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’
हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा—तथ्यों को तोड़-मरोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
    1
    कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
कुंभ मेला-2027 के कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण। (पत्रकार राजेश लाम्बा) इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
    1
    लोकेशन लक्सर से है
ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण।
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • श्रीराम लीला मंडल नजीबाबाद के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने किया पूजन नजीबाबाद ब्लॉक में नगर नजीबाबाद के अति प्राचीन श्रीराम लीला मंडल के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने इस वर्ष होने जा रही श्रीराम लीला मंचन हेतु चयनित कमेटी श्रीराम जानकी कला परिषद द्वारा आयोजित रिहर्सल पूजन में पूरी श्रद्धा भाव से प्रतिभाग किया और प्रभु श्रीराम के सम्मुख उपस्थित होकर पूरे विधि विधान से पूजन किया । इस अवसर पर मंडल और परिषद के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    श्रीराम लीला मंडल नजीबाबाद के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने किया पूजन
नजीबाबाद ब्लॉक में नगर नजीबाबाद के अति प्राचीन श्रीराम लीला मंडल के नवीन चयनित अध्यक्ष श्री अक्षत अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय साहू राकेश जी अग्रवाल ने इस वर्ष होने जा रही श्रीराम लीला मंचन हेतु चयनित कमेटी श्रीराम जानकी कला परिषद द्वारा आयोजित रिहर्सल पूजन में  पूरी श्रद्धा भाव से प्रतिभाग किया और प्रभु श्रीराम के सम्मुख उपस्थित होकर पूरे विधि विधान से पूजन किया । इस अवसर पर मंडल और परिषद के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Gaurav Verma
    Gaurav Verma
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हम पहाड़ के युवा हैं जनाब… और अब चुप बैठने वाले नहीं! 🔥 अब आवाज़ एक होगी, संकल्प एक होगा और मुद्दा एक होगा। “गैरसैंण में AIIMS चाहिए, पहाड़ का हक़ चाहिए!” #गैरसैंणAIIMS #AIIMSचाहिए #पहाड़का_हक #पवननेगी #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #पहाड़केयुवा
    1
    हम पहाड़ के युवा हैं जनाब… और अब चुप बैठने वाले नहीं! 🔥

अब आवाज़ एक होगी, संकल्प एक होगा और मुद्दा एक होगा।

“गैरसैंण में AIIMS चाहिए, पहाड़ का हक़ चाहिए!”

#गैरसैंणAIIMS #AIIMSचाहिए #पहाड़का_हक #पवननेगी #कर्णप्रयाग #उत्तराखंड #पहाड़केयुवा
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • 🚨 डोईवाला-देहरादून के बीच मणिमाई मंदिर के पास हादसा, लोडर से गिरकर व्यक्ति की मौत The Aman Times 🚨 डोईवाला-देहरादून के बीच मणिमाई मंदिर के पास हादसा, लोडर से गिरकर व्यक्ति की मौत डोईवाला। डोईवाला-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास एक लोडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि लोडर में टेंट का सामान ले जाया जा रहा था। हादसे के दौरान लोडर में सामान के साथ पीछे बैठा सोपाल सिंह सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन धामपुर, उत्तर प्रदेश से डोईवाला कोतवाली पहुंचे। डोईवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने लोडर मालिक को घेरते हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिजनों का कहना है कि हादसे में परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है, ऐसे में पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    🚨 डोईवाला-देहरादून के बीच मणिमाई मंदिर के पास हादसा, लोडर से गिरकर व्यक्ति की मौत
The Aman Times
🚨 डोईवाला-देहरादून के बीच मणिमाई मंदिर के पास हादसा, लोडर से गिरकर व्यक्ति की मौत
डोईवाला। 
डोईवाला-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास एक लोडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि लोडर में टेंट का सामान ले जाया जा रहा था।
हादसे के दौरान लोडर में सामान के साथ पीछे बैठा सोपाल सिंह सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन धामपुर, उत्तर प्रदेश से डोईवाला कोतवाली पहुंचे। डोईवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने लोडर मालिक को घेरते हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिजनों का कहना है कि हादसे में परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है, ऐसे में पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जानी चाहिए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से तेज बारिश के दौरान नाले में भहे बच्चे में से एक अब भी 16 घंटे बाद SDRF ने सुबह फिर किया रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से तेज बारिश के दौरान नाले में भहे बच्चे में से एक अब भी 16 घंटे बाद लापता SDRF सुबह फिर किया रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
    1
    हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से 
तेज बारिश के दौरान नाले में भहे बच्चे में से एक अब भी 16 घंटे बाद  SDRF ने सुबह फिर किया रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से 
तेज बारिश के दौरान नाले में भहे बच्चे में से एक अब भी 16 घंटे बाद  लापता SDRF सुबह फिर किया रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • सहारनपुर के बाद अब मुरादाबाद मस्जिद पर नोटिस जारी........
    1
    सहारनपुर के बाद अब मुरादाबाद मस्जिद पर नोटिस जारी........
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरिद्वार: बरसाती नाले में बही 6 वर्षीय विदिशा, अब तक नहीं मिला सुराग | SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही 6 वर्षीय बच्ची विदिशा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जेसीबी की मदद से नाले में जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, जबकि संभावित इलाकों में मैनुअल सर्च भी जारी है। सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान दो बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आईं, जिनमें 7 वर्षीय हिमानी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Editor-in-Chief: सचिन कुमार #Haridwar #RawliMahdood #SDRF #BreakingNews #UttarakhandNews
    1
    हरिद्वार: बरसाती नाले में बही 6 वर्षीय विदिशा, अब तक नहीं मिला सुराग | SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही 6 वर्षीय बच्ची विदिशा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
जेसीबी की मदद से नाले में जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, जबकि संभावित इलाकों में मैनुअल सर्च भी जारी है। सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान दो बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आईं, जिनमें 7 वर्षीय हिमानी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Editor-in-Chief: सचिन कुमार
#Haridwar #RawliMahdood #SDRF #BreakingNews #UttarakhandNews
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.