Shuru
Apke Nagar Ki App…
" बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह विद्यापति प्रखंड अंतर्गत स्मारक चौक के पास बरसो से बंद पड़ी है हाई मास्ट लाइट जिसे शुरू करने के लिए मंत्री महोदय तथा विद्यापति के पदाधिकारी से स्थानीय दुकानदारों के द्वारा चालू करने का निवेदन स्थानीय दुकानदारों का आग्रह है कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि स्मारक चौक पर भी उजाला हो।
Jan-Kranti hindi news bulletin
" बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह विद्यापति प्रखंड अंतर्गत स्मारक चौक के पास बरसो से बंद पड़ी है हाई मास्ट लाइट जिसे शुरू करने के लिए मंत्री महोदय तथा विद्यापति के पदाधिकारी से स्थानीय दुकानदारों के द्वारा चालू करने का निवेदन स्थानीय दुकानदारों का आग्रह है कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि स्मारक चौक पर भी उजाला हो।
More news from बिहार and nearby areas
- मेरा सेवा मेरा योगदान के तहत कल्याणपुर पश्चिमी मंडल में सेवा संकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम दो पंचायत में किया गया हजपूरवा और मालीनगर पंचायत इस कार्यक्रम में कल्याणपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता विधानसभा संयोजक विजय शर्मा जिला प्रवक्ता सह मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा मंडल महामंत्री मनीष कुमार शर्मा सुशील मालाकार कपिलेश्वर साह जसमति देवी अजीत पासवान कुंदन पासवान आदि भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वृक्षारोपण कार्य किया मेरा सेवा मेरा योगदान के तहत कल्याणपुर पश्चिमी मंडल में सेवा संकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम दो पंचायत में किया गया हजपूरवा और मालीनगर पंचायत इस कार्यक्रम में कल्याणपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता विधानसभा संयोजक विजय शर्मा जिला प्रवक्ता सह मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा मंडल महामंत्री मनीष कुमार शर्मा सुशील मालाकार कपिलेश्वर साह जसमति देवी अजीत पासवान कुंदन पासवान आदि भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वृक्षारोपण कार्य किया1
- जन संवाद मे आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का डी एम दिया निर्देश! समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जन संवाद के दौरान आम नागरिकों द्वारा भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, विद्युत, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं त्वरित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा उच्चतर स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें संबंधित कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की स्थिति का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने को कहा। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी को भी आवश्यक कार्रवाई एवं अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जन संवाद के दौरान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।1
- " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह विद्यापति प्रखंड अंतर्गत स्मारक चौक के पास बरसो से बंद पड़ी है हाई मास्ट लाइट जिसे शुरू करने के लिए मंत्री महोदय तथा विद्यापति के पदाधिकारी से स्थानीय दुकानदारों के द्वारा चालू करने का निवेदन स्थानीय दुकानदारों का आग्रह है कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि स्मारक चौक पर भी उजाला हो।1
- दरभंगा में ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम, मिथिला की लोकतांत्रिक विरासत और लोक-बुद्धि पर हुआ मंथन दरभंगा में लोकतंत्र, सामाजिक सहभागिता और मिथिला की समृद्ध लोक परंपराओं को लेकर एक महत्वपूर्ण विमर्श आयोजित किया गया। लोकवार्ता के बैनर तले आयोजित ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ के तीसरे कार्यक्रम में कई प्रबुद्ध वक्ताओं ने लोकतंत्र को केवल संवैधानिक संस्थाओं तक सीमित न रखकर समाज के व्यवहार और सामूहिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। दरभंगा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकवार्ता के संयोजक मनीष पासवान ने की, जबकि संचालन अनुपमा भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कन्हैया कुमार, प्रो. मुनेश्वर यादव, डॉ. राकेश रंजन, इंजीनियर फुलेश्वर सिंह सहित कई वक्ताओं ने मिथिला की लोकतांत्रिक विरासत, लोक-बुद्धि और सामाजिक सहभागिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। लोकवार्ता के संयोजक मनीष पासवान ने दरभंगा महाराज के संस्थान निर्माण और शैक्षणिक परंपरा में योगदान का उल्लेख किया। साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय और आरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने गोनू झा जैसे लोक-प्रतीकों के माध्यम से मिथिला की तर्कशील और सवाल पूछने वाली लोक परंपरा को सामने रखा। वहीं, अनुपमा भारद्वाज ने लोकवार्ता और ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ अभियान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक सवालों के उत्तर तलाशने के लिए लोक की सामूहिक स्मृति, अनुभव और ज्ञान की ओर लौटना जरूरी है। डॉ. कन्हैया कुमार ने सहअस्तित्व और सहयोग को लोक की बुनियाद बताया। उन्होंने मिथिला की साझा सांस्कृतिक परंपराओं और छठ पर्व का उदाहरण देते हुए सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर चर्चा की। इंजीनियर फुलेश्वर सिंह ने बाढ़ प्रबंधन, तालाबों और पारंपरिक जल-प्रबंधन प्रणालियों पर अपने अनुभव साझा किए तथा स्थानीय संसाधनों के संरक्षण और उपयोग पर जोर दिया। डॉ. राकेश रंजन ने ‘लोक लाज’ और ‘लोक नियति’ को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए अभिव्यक्ति के भय को लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया। वहीं, प्रो. मुनेश्वर यादव ने मिथिला की समृद्ध विरासत और दरभंगा महाराज के संस्थान निर्माण में योगदान की चर्चा करते हुए वैश्वीकरण के दौर में स्थानीय संस्थाओं, संस्कृति और संसाधनों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। कुल मिलाकर, लोकवार्ता के इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र को केवल चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं तक सीमित न रखकर समाज के संवाद, व्यवहार और सामूहिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विचार करना रहा।1
- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के, भैरोखरा वार्ड नंबर 06 में, घर के अंदर घुसे 2 चोरों को 3 बजे रात में लोगों ने धर दबोचा, पिटाई के बाद किया ताजपुर पुलिस के हवाले ।1
- मनरेगा में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, विजय साह समेत 3 कर्मियों का अनुबंध समाप्त 🔴 जन्दाहा/वैशाली। जन्दाहा प्रखंड में मनरेगा एवं विकास योजनाओं से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वैशाली के 21 सितंबर 2026 के आदेश के अनुसार तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक विजय कुमार साह, कनीय अभियंता सुजीत कुमार और तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक सुबोध कुमार सिंह का अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। आदेश में जन्दाहा प्रखंड की 9 योजनाओं की जांच में ₹5,81,099 की वित्तीय अनियमितता पाए जाने का उल्लेख है। वहीं तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार और लेखापाल बबलू कुमार के मूल मानदेय में अगले पांच वर्षों तक 25 प्रतिशत कटौती का दंड निर्धारित किया गया है। बताया गया है कि मामले की जांच RTI कार्यकर्ता मुकेश कुमार द्वारा प्रस्तुत परिवाद के बाद हुई। आदेश में संबंधित कर्मियों को सक्षम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील का अवसर भी दिया गया है। इधर विजय साह के विरुद्ध कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत वस्ती सरसिकन के ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने विजय साह के पूर्व कार्यकाल से संबंधित पुरानी शिकायतों की भी जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है। संबंधित पक्ष का पक्ष/प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!1
- एक सड़क, दो योजनाएं! निर्माण योजना पर उठे सवाल, मुहल्ला के लोग राज्य सभा सांसद कोटे का कर रहें विरोध. नगर निगम की योजना के बाद राज्य सभा सांसद कोटा से भी कार्यादेश, स्थानीय लोगों के सवाल पर पल्ला क्षाड़ रहें अधिकारी1
- परिवार बेटी का नहीं अपने बेटा का अंतिम संस्कार करें और स्वयं आत्महत्या पुर्णिया बेटी का नहीं अपने बेटा का अंतिम संस्कार करें परिवार परशुराम सेना परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा पुर्णिया मामले पर उस परिवार ने जिस प्रकार से इस मामले में नाटकिय प्रदर्शन से बिहार में गोस्वामी समुदाय को सर्मशार किया है वह बहुत ही दुखद है उस परिवार को तो सबसे पहले अपने पुत्र का अंतिम संस्कार करना चाहिए जिसने इस जहरीले नाग को अपना मित्र बनाया उस पुत्र को बलि देना चाहिए जिसने इस दरिंदे को अपने घर लाता था उसके माता पिता को स्वयं आत्महत्या कर लेना चाहिए जो वर्षों से अपने घर आने जाने पर इस दरिंदे को प्रतिबद्ध नहीं लगाया उन्होंने सोशलमीडिया ,यूट्यूब, चैनल के संचालक पत्रकार को कहा बिना साक्ष्य और प्रमाण के खबर को संलग्न करना अपराध है जिस प्रकार कुछ सोशलमीडिया और यूट्यूब चैनल के संचालक और पत्रकार द्वारा इस मामले को लेकर ब्राह्मण समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया गया वह बहुत ही निंदनीय है मैं उन सभी खबर संचालक को चेतावनी देता हूँ खबर को निष्पक्ष रूप से जनसमुदाय के बीच रखें जिससे आपका निष्पक्षता और पार्दर्शिता बना रहे किसी जाति विशेष को बदनाम करने के लिए गलत खबर लगाना भी अपराध है और जिस प्रकार से कुछ खबर संचालक द्वारा सवर्णों को टार्गेट कर खबर संलग्न किया जाता है वह सही नहीं है आगे से इस प्रकार के संचालन बर्दास्त नही किया जा सकता है1