Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद में उप जिला अस्पताल, कालीसिंध नदी पर उच्चस्तरीय पुल और कुराड़–ढोटी–कन्दाफल–मण्डाप–श्यामपुरा का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्य सहित 150 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पिछले ढाई साल में ही हजारों करोड़ के विकास कार्यों ने शुरू किए जा चुके हैं। एक समय था जब क्षेत्र की सड़कें जर्जर थीं और कोटा-बारां की कनेक्टिविटी कमजोर थी, लेकिन अब गांव-ढाणी तक सड़कों का जाल बिछ रहा है, हाईलेवल ब्रिज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी से ही क्षेत्र में प्रगति आती है जल्द ही कोटा से बपावर रोड को भी उत्कृष्ट बनाया जाएगा। हर समस्या का हो रहा स्थायी समाधान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सांगोद में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो रहा है। क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण हो रहा है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए कोटा जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। काली सिंध पर ब्रिज बनने से कोटा से सांगोद की दूरी घटेगी और एक नए रास्ते का विकल्प क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा। बिरला ने कहा कि विकास के साथ ही सुपोषित मां अभियान के तहत सांगोद क्षेत्र में हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। विकास में अग्रणी बनेगी विधानसभा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से उप जिला अस्पताल का सपना अब साकार होने जा रहा है। सांगोद पालिका क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही अंडरग्राउंड बिजली लाइन, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे हैं। परवन परियोजना के माध्यम से सांगोद के हर खेत और हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही सांगोद प्रदेश की पहली ऐसी विधानसभा बन रही है, जहां किसानों के खेत तक सड़क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री विशाल शर्मा, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा, उप प्रधान ओम अडूसा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- Big breking कोटा राजस्थान इटावा कोटा ग्रामीण कोटा श्योपुर स्टेट हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज ओर मुंगेना के बीच हुई घटना दोनो कारों में सवार तीन से चार लोग बताए जा रहे हे घायल टक्कर इतनी जोरदार की गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़े1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा, 25 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए। *कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख* ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।5
- कोटा के नशामुक्ति केन्द्र में नशे के आदी एक व्यक्ति ने केन्द्र के बाथरुम में आत्महत्या कर ली। मृतक KDA का ड्राइवर बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सुवांसा में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई ,केशोरायपाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी।41
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई। आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं ,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें, तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।3
- कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।1