Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सावगा के पास जानलेवा बनी पुलिया लोग हो रहे दुर्घटना का गांव में ठेकेदार ने नहीं बनाया सी सी रोड 300 मीटर बनाया जाना था कलेक्टर से कार्यवाही की माग
Manohar agrval Agrawal
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सावगा के पास जानलेवा बनी पुलिया लोग हो रहे दुर्घटना का गांव में ठेकेदार ने नहीं बनाया सी सी रोड 300 मीटर बनाया जाना था कलेक्टर से कार्यवाही की माग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- मिठाई पुलिस की कार्रवाई एक व्यक्ति को शक्ल कितने रुपया गिरफ्तार रमेश पिता सेवाराम को किया गिरफतार1
- बैतूल ब्रेकिंग: भीमपुर के बर्राढाणा में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर खाक बैतूल। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।1
- मुलताई। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजली ऑफिस के पास कामथ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश वामनकर (40 वर्ष) निवासी चिखलीखुर्द के रूप में हुई है। सट्टा पर्ची, नगदी व पेन जब्त तलाशी के दौरान आरोपी के पास से— 01 सट्टा पर्ची 01 लीड पेन नगदी 560 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस दिया गया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द एवं विवेक चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।2
- 🔷 24 घंटे में खुलासा: सांईखेड़ा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔷 *“तेज तर्रार पुलिसिंग: अज्ञात से आरोपी तक का सफर सिर्फ एक दिन में”* 🔷 *“सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से हत्या का पर्दाफाश”* 🔹 *थाना सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल* 🔹दिनांक 02.05.2026 को फरियादी कविता साहू द्वारा अपने भाई गुरूदेव साहू की मारपीट कर हत्या किए जाने संबंधी अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 🔹उक्त सूचना पर थाना सांईखेड़ा में *अपराध क्रमांक 57/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी* तथा एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। 🔹थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक भैयालाल उइके द्वारा घटनास्थल ग्राम गौला पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके पश्चात *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बैतूल एवं एफएसएल टीम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ* घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। 🔹वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों— 1. *चेतन पिता शैलेन्द्र गोस्वामी, निवासी गौला* 2. *संदीप पिता सोनू कवड़े, निवासी गुड़ी* को ग्राम गुड़ी से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर माननीय न्यायालय मुलताई में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 🔹 *हत्या का कारण* आरोपी चेतन गोस्वामी ने बताया कि मृतक गुरूदेव साहू द्वारा पूर्व में उसका कृषि उपयोग का सामान (रस्सा, ट्रैक्टर पार्ट्स आदि) ले लिया गया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। दिनांक 01.05.2026 को आरोपी चेतन अपने साथी संदीप के साथ मृतक से सामान वापस लेने उसके खेत पर पहुंचा। वहां कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी चेतन ने लकड़ी से मारपीट की तथा संदीप ने मृतक को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपी मृतक को अपने साथ खेत की ओर ले गए, जहां पुनः विवाद एवं गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान संदीप द्वारा मृतक को पकड़े रखने पर आरोपी चेतन ने उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के शव को मोटरसाइकिल से उसके खलिहान कोठे तक ले जाकर वहां लिटा दिया तथा घटना को छिपाने के उद्देश्य से पानी डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं लकड़ी की बरामदगी हेतु कार्यवाही की जा रही है। *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* प्रकरण के मुख्य आरोपी चेतन आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना साईंखेड़ा में एक अपराध मारपीट का, एक अपराध एक्सीडेंट का, एक अपराध हत्या के प्रयास का और वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज है l साथ ही 151 CrPC की 1 कार्यवाही है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी सांईखेड़ा), निरीक्षक आबिद अंसारी (एफएसएल), उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक विनोद साहू, विकास साहू, अमित टेकाम, संतराम उइके, चालक रविन्द्र नागले, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे, दीपेन्द्र (सायबर सेल), आर चालक 03 पवन एनिया, डॉग मास्टर आर विवेक गाडगे, चालक राकेश चौधरी सहित समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर दी गई सूचना अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने एवं अफवाहों से दूर रहने का भी आग्रह किया है।2
- Post by Kashinath Sahu1
- मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया। 5.4 लीटर अवैध शराब बरामद दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें— 20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल) 10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल) कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- आग का तांडव: बैतूल के बर्राढाना गांव में 15 से ज्यादा मकान राख, गैस सिलेंडर फटे बैतूल जिले के भीमपुर तहसील के मोहदा क्षेत्र स्थित बर्राढाना गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और 15 से अधिक मकान जलकर राख हो गए। �� घटना का विवरण आग की शुरुआत एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद आसपास के घरों तक फैल गई। गांव में अन्य मकानों के सिलेंडर भी फटते रहे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल है, जहां चीख-पुकार मच गई। � प्रशासनिक कार्रवाई एसपी ने 12 मकानों के जलने की पुष्टि की है, हालांकि अनौपचारिक आंकड़े 15 से ज्यादा बताते हैं। भीमपुर और भैंसदेही से फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना हो गईं, और प्रशासन का अमला नुकसान आंकने व काबू पाने में जुटा है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। � नुकसान का आकलन फिलहाल नुकसान का पूरा आकलन जारी है। तेज हवाओं ने आग को विकराल रूप दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड की मदद से हालात पर काबू की कोशिश हो रही है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है।2
- कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद ---------- हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त -------------- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।1