Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में सैकड़ो महिलाओं ने बंगाली परिधान सज धजकर में सिंदूर खेला एवं धूमधाम से बाजे गाजे के साथ नौ पात्र का विसर्जन किया क्या कुछ है आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,।
संतोष कुमार दे
बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में सैकड़ो महिलाओं ने बंगाली परिधान सज धजकर में सिंदूर खेला एवं धूमधाम से बाजे गाजे के साथ नौ पात्र का विसर्जन किया क्या कुछ है आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,।
More news from झारखंड and nearby areas
- बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में सैकड़ो महिलाओं ने बंगाली परिधान सज धजकर में सिंदूर खेला एवं धूमधाम से बाजे गाजे के साथ नौ पात्र का विसर्जन किया क्या कुछ है आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,।1
- धनबाद Slug:- ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज ने दी मां दुर्गा को विदाई, सुनैना किन्नर ने मांगी कोयलांचल की खुशहाली विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ मां दुर्गा और कलश का विसर्जन.............. महिलाओं ने सिंदूर लगाकर लिया आशीर्वाद........... सुख-शांति और समृद्धि की कामना............... Anchor:- धनबाद में विजयादशमी के अवसर पर किन्नर समाज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। झारखंड सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना किन्नर के नेतृत्व में पूरे समाज ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा और कलश का विसर्जन किया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, महिलाओं ने सुनैना किन्नर और समाज के अन्य सदस्यों को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। सुनैना किन्नर ने मां दुर्गा से पूरे कोयलांचल की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धनबाद में विजयादशमी के मौके पर किन्नर समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समाज के सदस्य झूमते-गाते विसर्जन के लिए निकले। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा और कलश का तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद लौटते समय जगह-जगह महिलाओं ने सुनैना किन्नर और समाज के अन्य सदस्यों को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। Byte:- सुनैना किन्नर – झारखंड सरकार, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना किन्नर ने मां दुर्गा से पूरे कोयलांचल की जनता के लिए सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, व्यापारियों, चिकित्सा कर्मियों, मीडिया कर्मियों और धनबाद की जनता पर माता रानी की कृपा बनाए रखने की कामना की। वहीं, मुस्कान किन्नर ने अपनी गुरु दादी सुनैना किन्नर की प्रशंसा करते हुए उन्हें मां दुर्गा के समान बताया। उन्होंने कहा कि सुनैना किन्नर पूरे समाज को परिवार की तरह साथ लेकर चलती हैं और सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। Byte:- मुस्कान किन्नर। साक्षी किन्नर ने भी धनबाद की जनता के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हर घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे तथा किसी को भी दुख और परेशानी का सामना न करना पड़े। Byte:- साक्षी किन्नर। Byte:- अंजली सरकार किन्नर। V/O-Last:- धनबाद में किन्नर समाज द्वारा मां दुर्गा की विदाई का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश दे गया। सुनैना किन्नर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने माता रानी से पूरे कोयलांचल में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। अब सभी को अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन का इंतजार है।2
- free fire, free fire max, free fire shorts, ff shorts, gaming shorts, hindi gaming, dg gaming, free fire india, viral shorts, trending shorts, subscribe please, support me, 1k family, emotional gaming, free fire gameplay1
- करमाटांड़ हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर में गूंजे माता के जयकारे कन्या पूजन एवं सम्मान समारोह के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ वस्त्र वितरण1
- *सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद* जामताड़ा शहर के बाजार रोड दुर्गा मंडप में बंगाली परंपरा के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। *ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, कंधों पर प्रतिमा उठाकर निकले श्रद्धालु* नारायणपुर गढ़ में मंगलवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लकड़ी के सहारे अपने कंधों पर प्रतिमा उठाकर नारायणपुर बाजार का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।4
- जामताड़ा के मेझिया दुर्गा मंदिर में गाजे-बाजे के साथ हुआ कलश और नवपत्रिका विसर्जन। रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और सिंदूर खेला के बीच भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ नवपत्रिका विसर्जन। अपने अंदर के रावण का वध करना ही विजयादशमी का संदेश : भागीरथ पंडित।1
- मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।1
- बाघमारा क्षेत्र के मालकेरा टाटा फुटबॉल ग्राउंड में दस मुख वाले रावण का दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न इस मौके पर बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो एवं अंचलाधिकारी गिरजानंद किसको बतौर मुख्य रूप से उपस्थित हुए क्या कुछ हुआ लिए जानते हैं इस खबर में1