Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्दौर के सुल्तानपुर आबाद में मिला अज्ञात शव, CO सिटी ने दी पूरी जानकारी | UP Police बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्दौर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा हल्दौर के पास स्थित ग्राम सुल्तानपुर आबाद में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद बिजनौर ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
SR NEWS 24X7 LIVE
हल्दौर के सुल्तानपुर आबाद में मिला अज्ञात शव, CO सिटी ने दी पूरी जानकारी | UP Police बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्दौर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा हल्दौर के पास स्थित ग्राम सुल्तानपुर आबाद में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद बिजनौर ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हल्दौर के सुल्तानपुर आबाद में मिला अज्ञात शव, CO सिटी ने दी पूरी जानकारी | UP Police बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्दौर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा हल्दौर के पास स्थित ग्राम सुल्तानपुर आबाद में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद बिजनौर ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।1
- सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप; पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप तबरेज़ खान लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने का दावा, कई लोग घायल सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वक्सर में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुगढ़ सिंह पुत्र गुलजारी ने गांव के ही होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और सतीश पुत्रगण रमेश पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार घटना 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। सुगढ़ सिंह का कहना है कि वह गांव के लोगों की मौजूदगी में अपनी जगह की नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान नामजद लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, फावड़ा, गड़ासा और अन्य धारदार सामान लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुगढ़ सिंह को बचाने के लिए उनकी पुत्रियां गंगादेवी और रजनी तथा भाई कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।घटना के बाद सुगढ़ सिंह अपने चोटिल परिजनों के साथ थाना सहसवान पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर में बदलाव कराया। हालांकि इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई और कौन-सी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, इसकी स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- बमनौसी में कन्याओं और ग्रामीणों ने गांव की जलधारा परिक्रमा कर ग्राम देवता को मनाया| बदायूॅं / विकास खंड कादर चौक के ग्राम बमनौसी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने ग्राम देवता मंदिर पर हवन-पूजन कर ग्राम देवता को मनाया यज्ञ के पश्चात देवी कन्याओं ने गांव का भ्रमण करते हुए नौ देवियों को जलधारा समर्पित की। इस अवसर पर प.विजय मिश्रा, समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव, ओमकार सिंह, सुरेश पाल सिंह, अनार सिंह, जफीरी, रतीराम, सुबोध, भंवर पाल, छुट्टन सिंह, अनुरोध, अंग्रेज पाल, रोहित, महेंद्र, सोनू, सुरजीत सिंह समेत तमाम महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- भमोरा पुलिस ने फर्जी कागजात और अवैध तमंचों के साथ दो गिरफ्तार। फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी विभागों के अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजवीर राठौर और निकेत भारद्वाज को पकड़ा। इनके कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रति, दो अवैध तमंचे 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अधिकारियों को प्रभावित कर ठगी करते थे। मामले में थाना भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- दसलक्षण पर्व के आठवां दिवस उत्तम त्याग का पर्व आज साहूकारा स्थित उझानी दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री कहते हैं कि त्याग का अर्थ केवल वस्तुओं का त्याग ही नहीं है अपितु अपने अहंकार और क्रोध को त्याग कर विनम्रता और दान प्रवृत्ति का धारण करना है। जहां त्याग की भावना होती है, वहां अहंकार जन्म ले ही नहीं सकता।आज भगवान श्री चन्द्रप्रभु की शांति धारा का सौभाग्य श्री निखिल जैन एवं अंशुल जैन पुत्र राजीव जैन को प्राप्त हुआ। अतिथि पुजारियों द्वारा पूजन क्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अनूप जैन, अरुण जैन,निखिल जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन,शशांक, संचित जैन, सोनू जैन,अर्जितजैन, आकाश,सम्यक एवं समस्त जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे। महिलाओं में श्री मती संगीता जैन, प्रतिभा जैन, रूपा जैन, प्रतिभा जैन,रुचि जैन,कामिनी जैन, ममता जैन,तृप्ति, साक्षी, सान्वी, पूजा ,बीनू , भावना, अनामिका, आदि समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा।1
- BADAUN : पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी देखिए LIVE 🔴🔴 अलापुर में 25 हजार के इनामी जुम्मन से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार। जवाबी फायरिंग में दारोगा कमर अहमद और आरोपी जुम्मन घायल। मौके से 315 बोर तमंचा, 4 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद। गोकशी के मुकदमे में वांछित था आरोपी, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।1
- बदायूं :गौ तस्कर से हुई मुठभेड़, आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के अलापुर थाना पुलिस की गौ तस्कर से हुई मुठभेड़ हुई है वही इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश जुम्मन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बदमाश से मुठभेड़ के दौरान एक दारोगा घायल हुआ है पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली है पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और आरोपी बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, रस्सी और चाकू बरामद किया है अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कादरचौक रोड का देर रात पुलिस मुठभेड़ हुई है1
- फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की फर्रुखाबाद जिले के ग्राम हथियापुर मैं भैंस गई मेड़ पर चुंगने दबंग युवकों इमरान फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की है2