logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे * *पुनीत मरकाम की रिपोर्ट कांकेर** एंकर : कांकेर जिले के गोविंदपुर स्थित शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, तारणी ठाकुर (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कांकेर) तथा जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे।इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 251 वर-वधु वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम में उत्साह व खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों और परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।हर्ष, उल्लास और पारंपरिक माहौल के बीच यह सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 Bait : निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर , कलेक्टर , कांकेर 2 Bait : आसाराम नेताम ,विधायक,कांकेर

8 hrs ago
user_Punit markam
Punit markam
Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

स्लग : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे * *पुनीत मरकाम की रिपोर्ट कांकेर** एंकर : कांकेर जिले के गोविंदपुर स्थित शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, तारणी ठाकुर (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कांकेर) तथा जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे।इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 251 वर-वधु वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों

के परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम में उत्साह व खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों और परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।हर्ष, उल्लास और पारंपरिक माहौल के बीच यह सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 Bait : निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर , कलेक्टर , कांकेर 2 Bait : आसाराम नेताम ,विधायक,कांकेर

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एसपी कार्यालय में "Cop of month" सम्मान - उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित
    1
    एसपी कार्यालय में "Cop of month"  सम्मान - उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Now Showing At #Raj #Talkies #Raipur
    1
    Now Showing At #Raj #Talkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema रायपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रुपये नगद सहित लगभग 19.70 लाख रुपये का सामान जब्त किया है. म्यूल खातों के जरिए लेन-देन किया जा रहा था. ग्राहकों पर भी कार्रवाई होगी.
    1
    रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रुपये नगद सहित लगभग 19.70 लाख रुपये का सामान जब्त किया है. म्यूल खातों के जरिए लेन-देन किया जा रहा था. ग्राहकों पर भी कार्रवाई होगी.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 11 फरवरी को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना छुईखदान से 5, ठेलकाडीह से 1, गंडई से 1 एवं यातायात शाखा से 5 प्रकरण शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹31,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 11 फरवरी  को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना छुईखदान से 5, ठेलकाडीह से 1, गंडई से 1 एवं यातायात शाखा से 5 प्रकरण शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹31,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17.लाख नकद समेत चार गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। जैसी साइटों से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी 01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर। 02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर। 03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।
    1
    ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17.लाख नकद समेत चार गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं।  जैसी साइटों से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
01.	दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर।
02.	गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर।
03.	ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • पुलिस थाना लांजी अंतर्गत निवासी 31 वर्षी युवक को जहरीली दवा का सेवन करने के कारण उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारण के चलते अमित नामक 31 वर्षी युवक ने चूहा मार जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जब उसने खुद इस बात को अपने परिजनों को बताया इसके बाद चिंतित परिजनों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया, परिजनों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
    1
    पुलिस थाना लांजी अंतर्गत निवासी 31 वर्षी युवक को जहरीली दवा का सेवन करने के कारण उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारण के चलते अमित नामक 31 वर्षी युवक ने चूहा मार जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जब उसने खुद इस बात को अपने परिजनों को बताया इसके बाद चिंतित परिजनों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया, परिजनों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *नवरंगपुर के नेत्रहीन कलाकारों ने संगीत का समां बांध दिया,* *"जन सहयोग" ने किया स्वागत ,सत्कार ,सहयोग* काँकेर। कहते हैं किसी के शारीरिक दोष का मजाक नहीं उड़कर उसके गुणों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए। इसका साक्षात प्रमाण शहर वासियों ने तब देखा, जब उड़ीसा के नवरंगपुर से आए हुए 6 नेत्रहीन कलाकारों ने अपने संगीत से पुराने बस स्टैंड में समां बांध दिया। "एक अभाव अनंत सौभाग्य " की कहावत को साकार रूप देते हुए इन कलाकारों ने 'जीवन नेत्रहीन' नामक संगीत संस्था गठित की है, जिसके द्वारा सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम दिए जाते हैं। 11 फरवरी को इन कलाकारों का काँकेर आगमन हुआ, जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड में भजन संध्या प्रस्तुत की। दोपहर 3:00 बजे यह लोग समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी से मिले और उन्हें याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी हम लोग आए थे और आप की संस्था ने हमारी बहुत मदद की थी। यह जानकारी मिलते ही शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों का स्वागत किया, ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर पुराने बस स्टैंड में उनके कार्यक्रम स्थल हेतु गाड़ियों का जमावड़ा हटाकर उनके भोजन तथा रात्रि विश्राम का भी अच्छा प्रबंध किया, सुबह के नाश्ते एवं गाड़ी का भी इंतजाम किया। उल्लेखनीय है कि ये कलाकार पिछले वर्ष भी यहां आए थे और जन सहयोग के अनुरोध पर कार्यक्रम दिया था। कल का संगीत कार्यक्रम 6 से 9 बजे तक चलता रहा। जिसके कलाकार इस प्रकार थे , लिंगराज पटनायक, लिपू जेना, प्रशांत बेहरा, कादंबरी बेहरा, भीमसेन नायक, कृष्णा पटनोअर, लक्ष्मी प्रिया सेठी, उनके देखभाल करने वाले भैया लोग जितेंद्र कछवा तथा सावन मरावी। उनके द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी उनकी दान पेटी में दिल खोलकर सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी समाज सेवा संस्था के उद्देश्यों में से एक यह भी है कि विकलांग तथा गरीब कलाकारों की हर तरह से सहायता की जाए। हम उनकी कला का हार्दिक सम्मान करते हुए शुभकामना करते हैं कि भविष्य में उन्हें कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार का कष्ट ना हो और उनकी कला नित्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहे। नेत्रहीनों की सेवा में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
    2
    *नवरंगपुर के नेत्रहीन कलाकारों ने संगीत का समां बांध दिया,*
*"जन सहयोग" ने किया स्वागत ,सत्कार ,सहयोग*
काँकेर। कहते हैं किसी के शारीरिक दोष का मजाक नहीं उड़कर उसके गुणों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए। इसका साक्षात प्रमाण शहर वासियों ने तब देखा, जब उड़ीसा के नवरंगपुर से आए हुए 6 नेत्रहीन कलाकारों ने अपने संगीत से पुराने बस स्टैंड में समां बांध दिया। "एक अभाव अनंत सौभाग्य " की कहावत को साकार रूप देते हुए इन कलाकारों ने 'जीवन नेत्रहीन' नामक संगीत संस्था गठित की है, जिसके द्वारा सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम दिए जाते हैं। 11 फरवरी को इन कलाकारों का  काँकेर आगमन हुआ, जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड में भजन संध्या प्रस्तुत की। दोपहर 3:00 बजे यह लोग समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी से मिले और उन्हें याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी हम लोग आए थे और आप की संस्था ने हमारी बहुत मदद की थी। यह जानकारी मिलते ही शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों का स्वागत किया, ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर पुराने बस स्टैंड में उनके कार्यक्रम स्थल हेतु गाड़ियों का जमावड़ा हटाकर उनके भोजन तथा रात्रि विश्राम का भी अच्छा प्रबंध किया, सुबह के नाश्ते एवं गाड़ी का भी इंतजाम किया। उल्लेखनीय है कि ये कलाकार पिछले वर्ष भी यहां आए थे और जन सहयोग के अनुरोध पर कार्यक्रम दिया था। कल का संगीत कार्यक्रम 6 से 9 बजे तक चलता रहा। जिसके कलाकार इस प्रकार थे , लिंगराज पटनायक, लिपू जेना, प्रशांत बेहरा, कादंबरी बेहरा, भीमसेन नायक, कृष्णा पटनोअर, लक्ष्मी प्रिया सेठी, उनके देखभाल करने वाले भैया लोग जितेंद्र कछवा तथा सावन मरावी। उनके द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी उनकी दान पेटी में दिल खोलकर सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी समाज सेवा संस्था के उद्देश्यों में से एक यह भी है कि विकलांग तथा गरीब कलाकारों की हर तरह से सहायता की जाए। हम उनकी कला का हार्दिक सम्मान करते हुए शुभकामना करते हैं कि भविष्य में उन्हें कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार का कष्ट ना हो और उनकी कला नित्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहे। नेत्रहीनों की सेवा में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    1
    जिला न्यायालय में
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय खैरागढ़ से मिली जानकारी अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। केसीजी जिला सहित पूरे प्रदेश के किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से धान अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से जिले के हजारों धान उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। ग्राम बढ़ईटोला निवासी किसान विश्राम वर्मा ने चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय खेती किसानी के लिए नया संबल साबित होगा। अंतर राशि की घोषणा से केसीजी जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की यह पहल कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
    1
    12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय खैरागढ़ से मिली जानकारी अनुसार 
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। केसीजी जिला सहित पूरे प्रदेश के किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से धान अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय से जिले के हजारों धान उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। ग्राम बढ़ईटोला निवासी किसान विश्राम वर्मा ने चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय खेती किसानी के लिए नया संबल साबित होगा। अंतर राशि की घोषणा से केसीजी जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल है।
किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की यह पहल कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.