*नवरंगपुर के नेत्रहीन कलाकारों ने संगीत का समां बांध दिया,* *"जन सहयोग" ने किया स्वागत ,सत्कार ,सहयोग* काँकेर। कहते हैं किसी के शारीरिक दोष का मजाक नहीं उड़कर उसके गुणों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए। इसका साक्षात प्रमाण शहर वासियों ने तब देखा, जब उड़ीसा के नवरंगपुर से आए हुए 6 नेत्रहीन कलाकारों ने अपने संगीत से पुराने बस स्टैंड में समां बांध दिया। "एक अभाव अनंत सौभाग्य " की कहावत को साकार रूप देते हुए इन कलाकारों ने 'जीवन नेत्रहीन' नामक संगीत संस्था गठित की है, जिसके द्वारा सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम दिए जाते हैं। 11 फरवरी को इन कलाकारों का काँकेर आगमन हुआ, जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड में भजन संध्या प्रस्तुत की। दोपहर 3:00 बजे यह लोग समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी से मिले और उन्हें याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी हम लोग आए थे और आप की संस्था ने हमारी बहुत मदद की थी। यह जानकारी मिलते ही शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों का स्वागत किया, ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर पुराने बस स्टैंड में उनके कार्यक्रम स्थल हेतु गाड़ियों का जमावड़ा हटाकर उनके भोजन तथा रात्रि विश्राम का भी अच्छा प्रबंध किया, सुबह के नाश्ते एवं गाड़ी का भी इंतजाम किया। उल्लेखनीय है कि ये कलाकार पिछले वर्ष भी यहां आए थे और जन सहयोग के अनुरोध पर कार्यक्रम दिया था। कल का संगीत कार्यक्रम 6 से 9 बजे तक चलता रहा। जिसके कलाकार इस प्रकार थे , लिंगराज पटनायक, लिपू जेना, प्रशांत बेहरा, कादंबरी बेहरा, भीमसेन नायक, कृष्णा पटनोअर, लक्ष्मी प्रिया सेठी, उनके देखभाल करने वाले भैया लोग जितेंद्र कछवा तथा सावन मरावी। उनके द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी उनकी दान पेटी में दिल खोलकर सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी समाज सेवा संस्था के उद्देश्यों में से एक यह भी है कि विकलांग तथा गरीब कलाकारों की हर तरह से सहायता की जाए। हम उनकी कला का हार्दिक सम्मान करते हुए शुभकामना करते हैं कि भविष्य में उन्हें कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार का कष्ट ना हो और उनकी कला नित्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहे। नेत्रहीनों की सेवा में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
*नवरंगपुर के नेत्रहीन कलाकारों ने संगीत का समां बांध दिया,* *"जन सहयोग" ने किया स्वागत ,सत्कार ,सहयोग* काँकेर। कहते हैं किसी के शारीरिक दोष का मजाक नहीं उड़कर उसके गुणों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए। इसका साक्षात प्रमाण शहर वासियों ने तब देखा, जब उड़ीसा के नवरंगपुर से आए हुए 6 नेत्रहीन कलाकारों ने अपने संगीत से पुराने बस स्टैंड में समां बांध दिया। "एक अभाव अनंत सौभाग्य " की कहावत को साकार रूप देते हुए इन कलाकारों ने 'जीवन नेत्रहीन' नामक संगीत संस्था गठित की है, जिसके द्वारा सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम दिए जाते हैं। 11 फरवरी को इन कलाकारों का काँकेर आगमन हुआ, जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड में भजन संध्या प्रस्तुत की। दोपहर 3:00 बजे यह लोग समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी से मिले और उन्हें याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी हम लोग आए थे और आप की संस्था ने हमारी बहुत मदद की थी। यह जानकारी मिलते ही शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों का स्वागत किया, ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर पुराने बस स्टैंड में उनके कार्यक्रम स्थल हेतु गाड़ियों का जमावड़ा हटाकर उनके भोजन तथा रात्रि विश्राम का भी अच्छा प्रबंध किया, सुबह
के नाश्ते एवं गाड़ी का भी इंतजाम किया। उल्लेखनीय है कि ये कलाकार पिछले वर्ष भी यहां आए थे और जन सहयोग के अनुरोध पर कार्यक्रम दिया था। कल का संगीत कार्यक्रम 6 से 9 बजे तक चलता रहा। जिसके कलाकार इस प्रकार थे , लिंगराज पटनायक, लिपू जेना, प्रशांत बेहरा, कादंबरी बेहरा, भीमसेन नायक, कृष्णा पटनोअर, लक्ष्मी प्रिया सेठी, उनके देखभाल करने वाले भैया लोग जितेंद्र कछवा तथा सावन मरावी। उनके द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी उनकी दान पेटी में दिल खोलकर सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी समाज सेवा संस्था के उद्देश्यों में से एक यह भी है कि विकलांग तथा गरीब कलाकारों की हर तरह से सहायता की जाए। हम उनकी कला का हार्दिक सम्मान करते हुए शुभकामना करते हैं कि भविष्य में उन्हें कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार का कष्ट ना हो और उनकी कला नित्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहे। नेत्रहीनों की सेवा में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
- *अग्नि से वनों की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी — धनसाय हुरा* *दुर्गूकोंदल में अग्नि से वनों को बचाने प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित* *वन संपदा और वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों व अग्नि प्रहरियों को किया गया प्रशिक्षित* *शिरो कोमरे, व मुकेश गावड़े ने जन-जागरूकता पर दिया जोर* दुर्गूकोदल | 3 फरवरी 2026। पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल में वनों को आग से बचाने एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि से वनों को बचाने संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड दुर्गूकोदल के साधुमिचगांव मोड़ पर जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अग्नि प्रहरी, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीणजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं वन सभापति धनसाय हुरा ने कहा कि जंगल हमारी जीवनरेखा हैं और आग से इनकी रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे छोटी-सी लापरवाही को भी गंभीरता से लें और वनाग्नि की सूचना तुरंत विभाग को दें। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिरो कोमरे ने कहा कि वनों की सुरक्षा से ही पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। ग्राम पंचायत साधुमिचगांव के सरपंच मुकेश कुमार गावड़े ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वन्य प्राणियों और जंगलों को बचाने में ग्राम स्तर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में उपवनमण्डलाधिकारी आई. पी. गेंद्रे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में लगने वाली आग से बहुमूल्य वन संपदा नष्ट होती है, वन्य प्राणियों का जीवन संकट में पड़ता है तथा पर्यावरण असंतुलन, मृदा की उर्वरता में कमी और जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने के प्रमुख कारण, रोकथाम के उपाय, फायर लाइन निर्माण, प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण, त्वरित सूचना तंत्र और विभागीय समन्वय की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्नि प्रहरियों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को बताया गया कि समय पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर साधुमिचगांव स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी वन संरक्षण का महत्व समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि जंगल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवनदायिनी संपदा हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में सिद्धार्थ भारती, एकता कर, अखंड प्रताप तिवारी, डोमार सिंह पटेल, श्रीकान्त यदु, वनपाल हेमलता नरेटी, सतीश कुमार ठाकुर, संजय सेवता, सिताप सिंह नरेटी, लोकेश कुमार उइके सहित समस्त वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे वनों को आग से बचाने के लिए सतर्क रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर वन विभाग को सहयोग करेंगे।3
- एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली क्राइम मीटिंग1
- ग्राम आंवरी में नए पुल का निर्माण जारी ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा कलेक्टर ने पुल निर्माण का निरीक्षण कर जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश* कोंडागांव, 12 फरवरी 2026/ ग्राम पंचायत आंवरी में कई वर्ष पुराने जर्जर पुल की जगह पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। गांव के खासपारा और टिपपारा के बीच पुल के बन जाने से ग्राम आंवरी से ग्राम धनोरा तक कई गांव को सुगम आवागमन की सुविधा।1
- ▪️ ग्राम परसादा खार क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद ▪️ शव 10–15 दिन पुराना प्रतीत, शिनाख्तगी शेष ▪️ महिला के हाथ में “विनोद शर्मा” नाम का टैटू अंकित ▪️ आम नागरिकों से पहचान हेतु सहयोग की अपील परसादा खार ग्राम कुम्हारी स्थित केवल्य धाम के पीछे अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। ▪️ शव लगभग 10–15 दिन पुराना होना प्रतीत हुआ, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। ▪️ थाना कुम्हारी में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ▪️ पहचान हेतु महिला के वस्त्र, चूड़ी, कंगन एवं चप्पल की तस्वीरें साझा की जा रही हैं। थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसादा खार में केवल्य धाम के पीछे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40–45 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया। शव की स्थिति से यह अनुमानित है कि मृत्यु लगभग 10–15 दिन पूर्व हुई होगी। थाना कुम्हारी में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के दाहिने/बाएं हाथ (जांच अनुसार) में “विनोद शर्मा” नाम का टैटू अंकित है, जो पहचान का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। घटनास्थल : केवल्य धाम के पीछे, ग्राम परसादा खार, कुम्हारी जप्त सामग्री : ▪️ महिला द्वारा पहने गए वस्त्र ▪️ चूड़ी व कंगन ▪️ चप्पल दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उक्त हुलिया, टैटू अथवा वस्त्रों के आधार पर किसी को महिला के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल थाना कुम्हारी अथवा निकटतम पुलिस थाना में सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। —0000—1
- #Nowshowing #rajtalkiesraipur #BookMyShow1
- बिलासपुर: सिटी कोतवाली थाना छेत्र के पुराना बस स्टैंड स्तिथ भारत होजरी के पीछे शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक बंद नाले में व्यक्ति की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी वहाँ पास मौजूद एक मकान डर ने आवाज सुनते ही तुरंत लोगो को बुला के खोजना चालू किया तभी नाली के छोटे से हिस्से से एक व्यक्ति का हाथ और मदद की आवाज सुनाई दिखायी दी,, स्थानी लोगो ने पुलिस को सूचना देके व्यक्ति को बाहर निकाला अब सब से बड़ी पुलिस के लिए चुनौती ये है की व्यक्ति बंद नाले में आया तो आया कहा से नाले में आने का रास्ता दूर दूर तक नहीं है नाला महीनों से बंद पड़ा है और 5 दिनों से बंद था नाले में व्यक्ति #explore#bilaspur1
- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने जिले के छुईखदान स्थित हथकरघा उद्योग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथकरघा इकाई में संचालित उत्पादन गतिविधियों, कार्य व्यवस्था तथा कारीगरों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कार्य परिस्थितियों में सुधार एवं शासन की योजनाओं का लाभ कारीगरों तक पहुँचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- स्लग : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे * *पुनीत मरकाम की रिपोर्ट कांकेर** एंकर : कांकेर जिले के गोविंदपुर स्थित शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, तारणी ठाकुर (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कांकेर) तथा जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे।इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 251 वर-वधु वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम में उत्साह व खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों और परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।हर्ष, उल्लास और पारंपरिक माहौल के बीच यह सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 Bait : निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर , कलेक्टर , कांकेर 2 Bait : आसाराम नेताम ,विधायक,कांकेर3