Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली क्राइम मीटिंग
Ashish parihar Parihar
एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने ली क्राइम मीटिंग
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- स्लग : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे * *पुनीत मरकाम की रिपोर्ट कांकेर** एंकर : कांकेर जिले के गोविंदपुर स्थित शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, तारणी ठाकुर (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कांकेर) तथा जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे।इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 251 वर-वधु वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम में उत्साह व खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों और परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।हर्ष, उल्लास और पारंपरिक माहौल के बीच यह सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 Bait : निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर , कलेक्टर , कांकेर 2 Bait : आसाराम नेताम ,विधायक,कांकेर3
- Now Showing At #Raj #Talkies #Raipur1
- ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17.लाख नकद समेत चार गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। जैसी साइटों से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी 01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर। 02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर। 03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।1
- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने जिले के छुईखदान स्थित हथकरघा उद्योग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथकरघा इकाई में संचालित उत्पादन गतिविधियों, कार्य व्यवस्था तथा कारीगरों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कार्य परिस्थितियों में सुधार एवं शासन की योजनाओं का लाभ कारीगरों तक पहुँचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- एक्सिस वाहन में ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरक्षक रायपुर में पदस्थ आरक्षक चिट्टा बेचते गिरफ्तार1
- अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने महिला पत्रकार व पत्रकारों को दिया जान से मारने की धमकी निष्पक्ष स्वत्रंत्र पत्रकार संवादाता धीरेन्द्र कुमार जायसवाल/भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के लिए संपर्क करें-91314197353
- जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित1
- *नवरंगपुर के नेत्रहीन कलाकारों ने संगीत का समां बांध दिया,* *"जन सहयोग" ने किया स्वागत ,सत्कार ,सहयोग* काँकेर। कहते हैं किसी के शारीरिक दोष का मजाक नहीं उड़कर उसके गुणों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए। इसका साक्षात प्रमाण शहर वासियों ने तब देखा, जब उड़ीसा के नवरंगपुर से आए हुए 6 नेत्रहीन कलाकारों ने अपने संगीत से पुराने बस स्टैंड में समां बांध दिया। "एक अभाव अनंत सौभाग्य " की कहावत को साकार रूप देते हुए इन कलाकारों ने 'जीवन नेत्रहीन' नामक संगीत संस्था गठित की है, जिसके द्वारा सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम दिए जाते हैं। 11 फरवरी को इन कलाकारों का काँकेर आगमन हुआ, जहां उन्होंने पुराने बस स्टैंड में भजन संध्या प्रस्तुत की। दोपहर 3:00 बजे यह लोग समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी से मिले और उन्हें याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी हम लोग आए थे और आप की संस्था ने हमारी बहुत मदद की थी। यह जानकारी मिलते ही शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों का स्वागत किया, ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर पुराने बस स्टैंड में उनके कार्यक्रम स्थल हेतु गाड़ियों का जमावड़ा हटाकर उनके भोजन तथा रात्रि विश्राम का भी अच्छा प्रबंध किया, सुबह के नाश्ते एवं गाड़ी का भी इंतजाम किया। उल्लेखनीय है कि ये कलाकार पिछले वर्ष भी यहां आए थे और जन सहयोग के अनुरोध पर कार्यक्रम दिया था। कल का संगीत कार्यक्रम 6 से 9 बजे तक चलता रहा। जिसके कलाकार इस प्रकार थे , लिंगराज पटनायक, लिपू जेना, प्रशांत बेहरा, कादंबरी बेहरा, भीमसेन नायक, कृष्णा पटनोअर, लक्ष्मी प्रिया सेठी, उनके देखभाल करने वाले भैया लोग जितेंद्र कछवा तथा सावन मरावी। उनके द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति से प्रभावित होकर आम नागरिकों ने भी उनकी दान पेटी में दिल खोलकर सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी समाज सेवा संस्था के उद्देश्यों में से एक यह भी है कि विकलांग तथा गरीब कलाकारों की हर तरह से सहायता की जाए। हम उनकी कला का हार्दिक सम्मान करते हुए शुभकामना करते हैं कि भविष्य में उन्हें कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार का कष्ट ना हो और उनकी कला नित्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करती रहे। नेत्रहीनों की सेवा में अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।2
- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 11 फरवरी को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना छुईखदान से 5, ठेलकाडीह से 1, गंडई से 1 एवं यातायात शाखा से 5 प्रकरण शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹31,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1