Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से जुड़े नए नियमों को लेकर देश भर में बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुसलमानों को भी इसे गाना अनिवार्य होगा और अपमान करने पर जेल की सजा मिलेगी। जानिए क्या हैं ये बदलाव और इनके पीछे की पूरी कहानी।
दैनिक भास्कर संवाददाता
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से जुड़े नए नियमों को लेकर देश भर में बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुसलमानों को भी इसे गाना अनिवार्य होगा और अपमान करने पर जेल की सजा मिलेगी। जानिए क्या हैं ये बदलाव और इनके पीछे की पूरी कहानी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से जुड़े नए नियमों को लेकर देश भर में बहस तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुसलमानों को भी इसे गाना अनिवार्य होगा और अपमान करने पर जेल की सजा मिलेगी। जानिए क्या हैं ये बदलाव और इनके पीछे की पूरी कहानी।1
- मध्य प्रदेश की कुनो टीम द्वारा रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फलोदी रेंज स्थित काला कुआं क्षेत्र से चीते को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पुनः मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है । सवाई माधोपुर आज दिनांक 08/05/2026 को मध्य प्रदेश की कुनो टीम द्वारा रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फलोदी रेंज स्थित काला कुआं क्षेत्र से चीते को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पुनः मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है । पूरी कार्यवाही वन विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञ टीम की उपस्थिति में सुरक्षित एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। चीते की सतत मॉनिटरिंग की जा रही थी तथा उसकी गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा लगातार नजर रखी जा रही थी। ट्रेंकुलाइजेशन की प्रक्रिया अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की देखरेख में शांतिपूर्वकर्ण की गई। डी एफ ओ मानस सिंह ने दी जानकारी।1
- बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान चौथ का बरवाड़ा.तहसील क्षेत्र के सारसोंप गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ीत चेतराम मीणा ने बताया कि घर पर अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधी 2 गाय और 3 भैंसें आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा कूलर, कपड़े सिलने की मशीन, घरेलू सामान तथा करीब 25 कट्टे अनाज भी जल गए। आग की लपटों ने पास में रखे लगभग 3 ट्रॉली भूसे को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और अधिक विकराल हो गई।घटना की सूचना लगने के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण एकजुट होकर आग नहीं बुझाते तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए भारी नुकसान से कुछ राहत मिल सके। गांव में इस घटना के बाद लोगों में चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है।1
- jangal me sona khatre se khali nhi hai dekho bhai kit1
- *Kolkata : आप हारी नहीं है, Mamata Banerjee से मिल बोले Akhilesh Yadav*1
- खंडार के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य' पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर फ्रॉड से बचाव के कानूनी प्रावधानों व अधिकारों की जानकारी दी गई। एसडीएम सहित विशेषज्ञों ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया।1
- दौसा के लालपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्काउट्स द्वारा 'परिंडा अभियान' चलाया गया। इस दौरान पेड़ों पर 20 परिंडे लगाए गए, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सकेगा। प्रधानाचार्य ने इसे एक पुनीत कार्य बताया और छात्रों को अधिक परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया।2
- सवाई माधोपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने स्कूल व आंगनबाड़ी से बर्तन, खाने का सामान, मोटर केबल और बच्चों के लगभग 25 चम्मच समेत कई कीमती चीजें चुरा लीं। स्टाफ के पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।1