सरगुजा के अंबिकापुर में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाबूपारा निवासी गंगा प्रसाद बंजारे ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई 2026 की रात वे ड्यूटी के लिए अपनी होंडा शाइन (क्रमांक CG-09-JE-7588) से जिला अस्पताल अंबिकापुर गए थे। अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने के बाद जब वे ड्यूटी पूरी कर लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ निवासी 22 वर्षीय समीर अंसारी उर्फ गजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मठपारा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जिसके खिलाफ पहले से भी चोरी और आगजनी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में मणिपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े तथा आरक्षक उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव, विवेक राय, नितिन सिन्हा, सलीम मलिक एवं सैनिक दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।
सरगुजा के अंबिकापुर में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाबूपारा निवासी गंगा प्रसाद बंजारे ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई 2026 की रात वे ड्यूटी के लिए अपनी होंडा शाइन (क्रमांक CG-09-JE-7588) से जिला अस्पताल अंबिकापुर गए थे। अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने के बाद जब वे ड्यूटी पूरी कर लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ निवासी 22 वर्षीय समीर अंसारी उर्फ गजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मठपारा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जिसके खिलाफ पहले से भी चोरी और आगजनी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में मणिपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े तथा आरक्षक उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव, विवेक राय, नितिन सिन्हा, सलीम मलिक एवं सैनिक दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।
- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बहुचर्चित पेटला केसीसी ऋण घोटाले में थाना सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 127 किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस घोटाले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, अंबिकापुर की पेटला शाखा में केसीसी ऋण वितरण में हुई अनियमितताओं की जांच के बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। जांच समिति की रिपोर्ट में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके नाम पर कुल ₹1,92,82,096 का ऋण आहरित किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले की जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह परिहार, सहायक लेखापाल शिवशंकर सोनी, कैशियर ललिता सिन्हा, सामान्य सहायक सुमित कुमार और दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार चक्रधारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके बाद थाना सीतापुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सूरजपुर जिले के थाना जयनगर अंतर्गत अखोराकला निवासी 29 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार चक्रधारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, तिजलाल पैकरा तथा आरक्षक महेन्द्र कुमार नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- छत्तीसगढ़ के हजारों डीएड (D.Ed) अभ्यर्थी पिछले 210 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। न्याय की उम्मीद में शुरू हुआ यह आंदोलन अब छत्तीसगढ़ की सीमाओं को पार कर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुँच गया है। छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में डटा हुआ है। राज्य सरकार की लचर कार्यप्रणाली और शिक्षा विभाग की संवेदनहीनता के कारण प्रदेश के शिक्षित युवा पिछले 210 दिनों से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, छत्तीसगढ़ का शिक्षा विभाग नियुक्तियां देने में विफल रहा है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की विफलता के कारण ही योग्य अभ्यर्थी अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहे हैं और उनका भविष्य अंधकार में चला गया है। जंतर-मंतर पर मौजूद छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा व्यवस्था की विफलता के खिलाफ चल रहे राष्ट्रीय आंदोलनों के साथ अपनी आवाज मिला दी है। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में 'नीट' (NEET) परीक्षा के कारण आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों की दुखद मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे देश की शिक्षा प्रणाली का 'संस्थागत पतन' करार दिया है। अभ्यर्थी श्री सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे जन-आंदोलन का समर्थन करते हुए यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक देश का युवा अपनी पढ़ाई के बदले अपनी जान और अपना भविष्य दांव पर लगाता रहेगा? छत्तीसगढ़ डीएड संघर्ष समिति (जंतर-मंतर टीम) की मुख्य मांग है कि नीट धांधली और छात्रों की आत्महत्याओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। साथ ही, नियुक्तियों में देरी और अदालत के आदेशों की अवमानना के कारण छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पद से हटाया जाए और सरकार बिना किसी देरी के अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करे। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह केवल उनकी नियुक्ति की नहीं बल्कि व्यवस्था से प्रताड़ित हर युवा की लड़ाई है, और न्याय मिलने तथा मंत्रियों की जवाबदेही तय होने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। यह पहल भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी को नई मजबूती प्रदान करने के साथ नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इसके साथ ही यह वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।1
- छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कल से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद किसान भाइयों को बड़ी राहत मिली है और वे राहत की सांस ले रहे हैं। इलाके में कल से ही बहुत ज्यादा बारिश हो रही है, जो बीच में कुछ घंटों के लिए रुकी जरूर थी, लेकिन अब इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इस झमाझम बारिश से पूरा जिला भीग चुका है। किसानों का कहना है कि अगर अभी 1-2 दिन और इसी तरह पानी बरस जाता है, तो उनका काम बेहद आसानी से चल जाएगा।1
- गुमला के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनआक्रोश अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार को जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुमला के उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए उपायुक्त को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा और स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि हाल ही में उपचार के अभाव में हुई शिवानी कुमारी की मौत ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। अस्पताल में समय पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी, एंबुलेंस सेवा में लापरवाही तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुराना बस स्टैंड से आदिवासी युवा छात्रों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा एक रैली प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारी रैली करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह पूरा प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था।1
- सरगुजा के अंबिकापुर में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाबूपारा निवासी गंगा प्रसाद बंजारे ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई 2026 की रात वे ड्यूटी के लिए अपनी होंडा शाइन (क्रमांक CG-09-JE-7588) से जिला अस्पताल अंबिकापुर गए थे। अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने के बाद जब वे ड्यूटी पूरी कर लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ निवासी 22 वर्षीय समीर अंसारी उर्फ गजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मठपारा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जिसके खिलाफ पहले से भी चोरी और आगजनी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में मणिपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े तथा आरक्षक उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव, विवेक राय, नितिन सिन्हा, सलीम मलिक एवं सैनिक दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।1
- गुमला के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।1