logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के थाना कैंट का मामला महिला के साथ में हुई छेड़छाड़ महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना कैंट का मामला महिला के साथ में हुई छेड़छाड़ महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

3 hrs ago
user_Sameer
Sameer
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बरेली के थाना कैंट का मामला महिला के साथ में हुई छेड़छाड़ महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना कैंट का मामला महिला के साथ में हुई छेड़छाड़ महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अरमान नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की तलाश में 24 जुलाई की सुबह अपनी पिता के नाम की सफेद ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान जगह पर उसे पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव दिखाई दिए। आरोपी ने पहले जान से मारने की नीयत से वैन से जोरदार टक्कर मारी। जब सियाराम सड़क किनारे गिर पड़े तो अरमान ने गाड़ी से उतरकर चाकू से उनका गला रेत दिया और सीने पर कई ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड निकाल लिया। भागते समय उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया, फ्रंट बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर उसका ईयरफोन और गाड़ी साफ करने वाला कपड़ा भी छूट गया। यही सुराग पुलिस को आरोपी तक ले गए। पूछताछ में अरमान ने बताया कि उसने हत्या की पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज को दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सनी शर्ट और गमछा, मृतक का मोबाइल और अन्य सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया। इतना ही नहीं, वैन को हमदर्द राइस मिल में छिपाया गया और बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वैन और बाकी सामान को हल्द्वानी ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सनी शर्ट और गमछा, गाड़ी के टूटे शीशे के टुकड़े तथा 580 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अरमान नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की तलाश में 24 जुलाई की सुबह अपनी पिता के नाम की सफेद ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान जगह पर उसे पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव दिखाई दिए। आरोपी ने पहले जान से मारने की नीयत से वैन से जोरदार टक्कर मारी। जब सियाराम सड़क किनारे गिर पड़े तो अरमान ने गाड़ी से उतरकर चाकू से उनका गला रेत दिया और सीने पर कई ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड निकाल लिया। भागते समय उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया, फ्रंट बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर उसका ईयरफोन और गाड़ी साफ करने वाला कपड़ा भी छूट गया। यही सुराग पुलिस को आरोपी तक ले गए। पूछताछ में अरमान ने बताया कि उसने हत्या की पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज को दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सनी शर्ट और गमछा, मृतक का मोबाइल और अन्य सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया। इतना ही नहीं, वैन को हमदर्द राइस मिल में छिपाया गया और बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वैन और बाकी सामान को हल्द्वानी ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सनी शर्ट और गमछा, गाड़ी के टूटे शीशे के टुकड़े तथा 580 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी एक खेत की दीवार गिराते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के प्रकरण में फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी श्री संदीप सिंह ने अपना बयान दिया है। श्री संदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी एक खेत की दीवार गिराते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के प्रकरण में फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी श्री संदीप सिंह ने अपना बयान दिया है। श्री संदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के थाना शाही क्षेत्र में एक महिला ने कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। इस मामले में महिला ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    बरेली के थाना शाही क्षेत्र में एक महिला ने कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। इस मामले में महिला ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी व्यवस्था में आ रही समस्याओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ट्रेड-1 को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। अकरम खान ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों और व्यापारियों को जीएसटी कानून की आड़ में अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा टैक्स जमा होने के बावजूद तकनीकी त्रुटियों या मानवीय भूलों के आधार पर जुर्माना लगाया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए बाध्य न किए जाने, जांच और सर्वे के दौरान दबाव बनाकर कर जमा कराने की प्रथा पर रोक लगाने तथा विलंबित कर भुगतान पर ब्याज दर 18 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग उठाई। ज्ञापन में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्य के लिए लैपटॉप व सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने, दंडात्मक प्रावधानों में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान करने, जीएसटी रिफंड स्वतः खाते में भेजने, रिफंड में देरी होने पर 18 प्रतिशत ब्याज देने तथा तंबाकू, पैकिंग सामग्री, कागज एवं अन्य उत्पादों पर जीएसटी दरों की विसंगतियां दूर करने की भी मांग की गई। व्यापारियों ने ई-वे बिल संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि इन समस्याओं के समाधान से व्यापारियों का उत्पीड़न रुकेगा और उद्योग-व्यापार को राहत मिलेगी। ज्ञापन के दौरान परवेज आलम, राजेश कुमार दिवाकर, डॉ मुदित प्रताप सिंह, जावेद सलमानी, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी व्यवस्था में आ रही समस्याओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ट्रेड-1 को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

अकरम खान ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों और व्यापारियों को जीएसटी कानून की आड़ में अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा टैक्स जमा होने के बावजूद तकनीकी त्रुटियों या मानवीय भूलों के आधार पर जुर्माना लगाया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए बाध्य न किए जाने, जांच और सर्वे के दौरान दबाव बनाकर कर जमा कराने की प्रथा पर रोक लगाने तथा विलंबित कर भुगतान पर ब्याज दर 18 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्य के लिए लैपटॉप व सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने, दंडात्मक प्रावधानों में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान करने, जीएसटी रिफंड स्वतः खाते में भेजने, रिफंड में देरी होने पर 18 प्रतिशत ब्याज देने तथा तंबाकू, पैकिंग सामग्री, कागज एवं अन्य उत्पादों पर जीएसटी दरों की विसंगतियां दूर करने की भी मांग की गई। व्यापारियों ने ई-वे बिल संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि इन समस्याओं के समाधान से व्यापारियों का उत्पीड़न रुकेगा और उद्योग-व्यापार को राहत मिलेगी। ज्ञापन के दौरान परवेज आलम, राजेश कुमार दिवाकर, डॉ मुदित प्रताप सिंह, जावेद सलमानी, कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने धौराटांडा निवासी बुजुर्ग सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को धौराटांडा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने सूचना दी थी कि उनके पिता सियाराम श्रीवास्तव रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव परसोनागल–बिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और मोबाइल फोन व सोने की चेन भी गायब थी। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोहम्मद अरमान तक पहुंच बनाई। 27 जुलाई को उसे आटामांड़ तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने पिता इम्तियाज अहमद को दी थी, जिन्होंने हत्या के साक्ष्य छिपाने में उसका सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने सुनसान स्थान पर सियाराम श्रीवास्तव को ओमनी वैन से टक्कर मारकर गिराया और फिर चाकू से गला रेतकर तथा सीने पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी लेकर फरार हो गया। बाद में उसने अपने पिता की मदद से हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य छिपा दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में हत्या में प्रयुक्त चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, वाहन के टूटे शीशे, खून से सने कपड़े और ₹580 नकद शामिल हैं।
    4
    बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने धौराटांडा निवासी बुजुर्ग सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को धौराटांडा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने सूचना दी थी कि उनके पिता सियाराम श्रीवास्तव रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव परसोनागल–बिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और मोबाइल फोन व सोने की चेन भी गायब थी। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोहम्मद अरमान तक पहुंच बनाई। 27 जुलाई को उसे आटामांड़ तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने पिता इम्तियाज अहमद को दी थी, जिन्होंने हत्या के साक्ष्य छिपाने में उसका सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने सुनसान स्थान पर सियाराम श्रीवास्तव को ओमनी वैन से टक्कर मारकर गिराया और फिर चाकू से गला रेतकर तथा सीने पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी लेकर फरार हो गया। बाद में उसने अपने पिता की मदद से हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य छिपा दिए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में हत्या में प्रयुक्त चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, वाहन के टूटे शीशे, खून से सने कपड़े और ₹580 नकद शामिल हैं।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली के मीरगंज बाजार में 15 जुलाई, 2026 को हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस सिलसिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 01 घायल हो गया। लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकरण के बारे में श्री अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी का बयान दर्ज किया गया है।
    1
    बरेली के मीरगंज बाजार में 15 जुलाई, 2026 को हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस सिलसिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 01 घायल हो गया। लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकरण के बारे में श्री अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी का बयान दर्ज किया गया है।
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरेली में एक पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे क्या-क्या गुजरना पड़ा। उसने बरेली के महला में गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    बरेली में एक पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि उसे क्या-क्या गुजरना पड़ा। उसने बरेली के महला में गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में आयोजित प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की महापंचायत ने एक जनसैलाब की तस्वीर पेश की। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश लेकर आया। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस बात का संकेत है कि पीडीए का संदेश जनता तक पहुंच रहा है और लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मंच था, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में आयोजित प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की महापंचायत ने एक जनसैलाब की तस्वीर पेश की। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश लेकर आया।

महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस बात का संकेत है कि पीडीए का संदेश जनता तक पहुंच रहा है और लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मंच था, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने 60 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, चाकू, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, नकदी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को धौराटांडा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने अपने पिता सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के संबंध में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक तहरीर में संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच में सफेद रंग की ओमनी वैन UP25BL7337 संदिग्ध मिली। जांच आगे बढ़ने पर वैन चालक मोहम्मद अरमान का नाम प्रकाश में आया। सोमवार तड़के भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने आटामांडा तिराहे के पास से मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, चाकू, मृतक का आधार कार्ड, सैमसंग गैलेक्सी एम-04 मोबाइल, ₹580 नकद, वाहन के टूटे शीशे के कांच, खून से सनी शर्ट और गमछा बरामद किया गया। चाकू मिलने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों के इंतजाम के लिए 24 जुलाई की सुबह ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान स्थान पर पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव को देखकर उसने पहले जानबूझकर वैन से टक्कर मारी। जब वह सड़क किनारे गिर गए तो उसने चाकू से गला रेत दिया और सीने पर 17 वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक सियाराम की जेब से मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी निकालकर फरार हो गया। एसपी सिटी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज अहमद को दी। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और मृतक का सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया और वाहन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हत्या से जुड़े सभी सबूतों को ठिकाने लगाने के लिए पीलीभीत की ओर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने अरमान को दबोच लिया। इसके बाद पिता इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चौधरी सहित भोजीपुरा थाना और एसओजी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने 60 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, चाकू, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, नकदी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को धौराटांडा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने अपने पिता सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के संबंध में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक तहरीर में संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच में सफेद रंग की ओमनी वैन UP25BL7337 संदिग्ध मिली। जांच आगे बढ़ने पर वैन चालक मोहम्मद अरमान का नाम प्रकाश में आया।

सोमवार तड़के भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने आटामांडा तिराहे के पास से मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, चाकू, मृतक का आधार कार्ड, सैमसंग गैलेक्सी एम-04 मोबाइल, ₹580 नकद, वाहन के टूटे शीशे के कांच, खून से सनी शर्ट और गमछा बरामद किया गया। चाकू मिलने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों के इंतजाम के लिए 24 जुलाई की सुबह ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान स्थान पर पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव को देखकर उसने पहले जानबूझकर वैन से टक्कर मारी। जब वह सड़क किनारे गिर गए तो उसने चाकू से गला रेत दिया और सीने पर 17 वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक सियाराम की जेब से मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी निकालकर फरार हो गया।

एसपी सिटी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज अहमद को दी। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और मृतक का सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया और वाहन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हत्या से जुड़े सभी सबूतों को ठिकाने लगाने के लिए पीलीभीत की ओर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने अरमान को दबोच लिया। इसके बाद पिता इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चौधरी सहित भोजीपुरा थाना और एसओजी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.