Shuru
Apke Nagar Ki App…
डॉक्टर पर लगा मरीज के पिता को थप्पड़ मारने का आरोप। पीड़ित ने बताई अपने आप बीती महोबा यूपी उत्तर प्रदेश के महोबा में जिला पुरुष चिकित्सालय से एक मामला प्रकाश में आया है जहां अपने पुत्र का इलाज करने गए ग्राम मझलवारा के एक व्यक्ति ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि मेरे नाबालिक पुत्र का डॉक्टर साहब ने इलाज नहीं किया है और मेरे ज्यादा कहने पर मुझे डॉक्टर साहब ने मारा है। आपको बता दें महोबा की नये जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कल 22 सितंबर को कारभार ग्रहण किया था और आज वह स्वास्थ्य व्यवस्था को देखने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। पीड़ित अपनी शिकायत जिलाधिकारी को करने पहुंचा था परंतु रास्ते में ही जिला पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ सुरेश कुमार ने रोककर पीड़ित से बातचीत कर मामला को वहीं रफा दफा कर दिया।।
Ramlakhan Namdev
डॉक्टर पर लगा मरीज के पिता को थप्पड़ मारने का आरोप। पीड़ित ने बताई अपने आप बीती महोबा यूपी उत्तर प्रदेश के महोबा में जिला पुरुष चिकित्सालय से एक मामला प्रकाश में आया है जहां अपने पुत्र का इलाज करने गए ग्राम मझलवारा के एक व्यक्ति ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि मेरे नाबालिक पुत्र का डॉक्टर साहब ने इलाज नहीं किया है और मेरे ज्यादा कहने पर मुझे डॉक्टर साहब ने मारा है। आपको बता दें महोबा की नये जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कल 22 सितंबर को कारभार ग्रहण किया था और आज वह स्वास्थ्य व्यवस्था को देखने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। पीड़ित अपनी शिकायत जिलाधिकारी को करने पहुंचा था परंतु रास्ते में ही जिला पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ सुरेश कुमार ने रोककर पीड़ित से बातचीत कर मामला को वहीं रफा दफा कर दिया।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खजुराहो में सोनालिका ट्रैक्टर्स का तीन दिवसीय कार्यक्रम, तीन राज्यों के डीलर हुए शामिल खजुराहो। वैष्णवी ट्रैक्टर्स राजनगर के डीलर मनोज चौरसिया जी के मार्गदर्शन में खजुराहो में सोनालिका ट्रैक्टर्स का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन राज्यों से आए सोनालिका ट्रैक्टर्स के डीलरों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सोनालिका के विभिन्न ट्रैक्टर मॉडलों की क्षमता, प्रदर्शन और कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया गया। सभी डीलरों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अखंड प्रताप सिंह जी के खेत में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोनालिका ट्रैक्टर्स की ओर से 14 अगस्त से 30 नवंबर तक विशेष ऑफर की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टरों की सुविधाओं एवं उपलब्ध ऑफरों से अवगत कराया गया।1
- जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में खेल भावना से गूंजा मंडल स्तरीय कबड्डी महोत्सव। बांदा। जेएन कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में आयोजित मंडल स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना, अनुशासन और जोश का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें निष्पक्ष खेल के साथ अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रतियोगिता में बुंदेलखंड मंडल की सात टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें चित्रकूट की दो, बांदा की तीन और महोबा की एक टीम सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें शामिल रहीं। पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में एन कॉलेज ने चित्रकूट को 28-16 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जेएन योद्धा ने महोबा को 34-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएन कॉलेज और जेएन योद्धा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः जेएन योद्धा ने 7 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सेंगर, कमल किशोर यादव, सुनील सक्सेना, विजय पाल सिंह यादव, शब्बीर खान 'जुगनू', शाहिद अन्ना, सानू वकार, हिमांशु सिंह, हर्षित निगम, कार्तिक निगम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति, टीम भावना और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को मजबूत बनाता है।3
- खजुराहो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और जनकल्याण खजुराहो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और जनकल्याण के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही बाइक रैली का खजुराहो में भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही इस सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का खजुराहो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। खास बात यह रही कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली खजुराहो पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत कल, 23 सितंबर को ननोरा तालाब में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू अवस्थी, खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, राजनगर बीआरसी अतुल चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे1
- बांदा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!! बांदा पुलिस को मिली सफलता , पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!!1
- छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड युनिवर्सिटी में Nsui के छात्रों ने कुलपति के चेंबर में कुलपति को सुनाई खरी खोटी, कुलपति के चेंबर में टेबल के ऊपर फेंके नोट... छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड युनिवर्सिटी में Nsui के छात्रों ने कुलपति के चेंबर में कुलपति को सुनाई खरी खोटी, कुलपति के चेंबर में टेबल के ऊपर फेंके नोट...1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत पर विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।1
- अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार। अतर्रा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी ददुआ को किया गिरफ्तार।1
- ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी की दर्दनाक मौत। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी कोमारी टक्कर। बांदा में फिर टूटा रफ्तार का कहर वन कर्मी की मौत। बांदा के तिंदवारी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मुंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वन विभाग कर्मी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय शाहिद सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए हादसे की ये तस्वीरें तिंदवारी के मुंगुस गांव के पास की हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र के निकट ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग कर्मी शाहिद सिद्दीकी की स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और शाहिद भी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। शाहिद सिद्दीकी तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर निवासी थे और बांदा वन विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूटी से ड्यूटी के लिए बांदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी जान ले ली। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहिद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वर्ष 2008 में उनकी शादी फरजाना से हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पतिया और पत्नी फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट:- मृतक के परिजन1
- सुरत में एक कर्मचारी ने लगा दी कंपनी आग 10000 सैलरी रोकने पर कंपनी के मालिक ने कंपनी के गरीब कर्मचारी का सैलरी रोका 10000 रुपए कर्मचारी ने लगा दी आग दस हजार रुपए गरीबों के लिए बहुत होता हैं1