Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाली बनवाने के संबंध में पोस्ट श्रीमान जी ग्राम सैदापुर ग्राम पंचायत हरिहरपुर प्रथम ब्लॉक पिहानी तहसील शाहाबाद जिला हरदोई, नाली को टूटे हुए डेढ़ साल से ज्यादा हो गए हैं और इसको बनवाया नहीं गया है यहां पर आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। यहां पर गाड़ी घोड़ा नहीं निकल पा रहा है आपसे अनुरोध है कृपया कर इसको बनबने की कृपा करें आपकी महान कृपा होगी।
Yogesh Kumar
नाली बनवाने के संबंध में पोस्ट श्रीमान जी ग्राम सैदापुर ग्राम पंचायत हरिहरपुर प्रथम ब्लॉक पिहानी तहसील शाहाबाद जिला हरदोई, नाली को टूटे हुए डेढ़ साल से ज्यादा हो गए हैं और इसको बनवाया नहीं गया है यहां पर आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। यहां पर गाड़ी घोड़ा नहीं निकल पा रहा है आपसे अनुरोध है कृपया कर इसको बनबने की कृपा करें आपकी महान कृपा होगी।
More news from Hardoi and nearby areas
- *थाना हरियावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96/26 धारा 326(g) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में1
- शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम उदियापुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामकुमार स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि साथ बैठी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया, जहां महिला का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रैक्टर कटिया रजब के वर्तमान प्रधान का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Asha Rani1
- चौक कोतवाल पर सपा जिला अध्यक्ष के गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत कर किया प्रदर्शन1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- मुगलसराय में रेलवे का फैसला बना जनसंकट: रास्ता बंद, हजारों प्रभावित — सपा का विरोध, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज चन्दौली चंदौली/डीडीयू नगर: जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सिकटिया–परशुरामपुर क्षेत्र में रेलवे द्वारा एक पुराने मार्ग को अचानक बंद किए जाने से हजारों ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी और डीआरएम से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग वर्षों से करीब 1000 से 1500 घरों के लिए मुख्य आवागमन का साधन था। बिना किसी पूर्व सूचना के रास्ता बंद किए जाने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने इसे “जनविरोधी फैसला” बताते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन ने बिना संवाद के ऐसा कदम उठाकर आम जनता को संकट में डाल दिया है। वहीं सत्यनारायण राजभर और पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने भी जनहित में मार्ग को तत्काल बहाल करने की मांग की। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ‘मोनू’ ने बताया कि रास्ता बंद होने से स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाजार तक पहुंच बाधित होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान सपा प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुई आगलगी की घटनाओं में जली गेहूं की फसल का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। नेताओं ने कहा कि किसानों को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए उन्हें शीघ्र और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि सिकेटिया चौराहे से गांव तक जाने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग था और इसके बंद होने से पूरी आबादी अलग-थलग पड़ गई है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लिया गया यह निर्णय क्षेत्र में गंभीर समस्या बन गया है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी, डीआरएम और स्थानीय सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर बाबूलाल यादव, बैजनाथ मास्टर, औसाफ अहमद, रजत वर्मा, इकबाल, गोलू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।1
- Post by विवेक मिश्र1
- परिवार परामर्श केंद्र में 35 मामलों की सुनवाई, 6 दंपतियों में हुआ समझौता1