Shuru
Apke Nagar Ki App…
high BP ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
Asha Rani
high BP ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही सामाजिक चुनौतियों, अवैध कब्जों और अन्य गतिविधियों को लेकर विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ और कथित जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरण अब विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रहे हैं। साथ ही, सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को भी गंभीर समस्या बताते हुए इसे रोकने की मांग की गई। इसके अलावा, खाद्य पदार्थों से जुड़ी कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए धार्मिक भावनाओं के आहत होने का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन की ओर से राष्ट्रपति से मांग की गई कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जबरन धर्मांतरण और संबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।1
- शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम उदियापुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामकुमार स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि साथ बैठी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया, जहां महिला का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रैक्टर कटिया रजब के वर्तमान प्रधान का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Asha Rani1
- चौक कोतवाल पर सपा जिला अध्यक्ष के गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत कर किया प्रदर्शन1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- शाहजहाँपुर। छोटी-छोटी बातों पर उपजे विवाद और आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर पहुँच चुके छह परिवारों के आँगन में शुक्रवार को फिर से खुशियाँ लौट आईं। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित सत्र में 35 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 6 दंपत्तियों ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया।1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1