Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anita Suraj
- User5797Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand👏6 hrs ago
- User5797Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand👏6 hrs ago
- User5797Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand👏6 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Anita Suraj2
- जामताड़ा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9000 CFT अवैध बालू जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 09:18 बजे माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, पुलिस बल और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने फतेहपुर अंचल के ग्राम तुम्बाबेला, पोस्ट गुहियाजोड़ी, थाना बिन्दापाथर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुम्बाबेला के समीप भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य स्रोतों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया। जिला खनन कार्यालय के अनुसार ग्राम तुम्बाबेला में किसी भी व्यक्ति को बालू भंडारण की अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, न ही यहां किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। इससे स्पष्ट है कि नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर यहां जमा किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर लगभग 9000 CFT बालू को जब्त कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जब्त बालू को सुरक्षाबलों की मदद से थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति बालू का भंडारण करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा-4 तथा झारखंड मिनरल (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकथाम) नियम 2017 के नियम-9 का उल्लंघन है, जो दंडनीय अपराध है। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।3
- गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० जाहिर आलम ने प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह की उपस्थिति में प्रखंड के सभी 39 पंचायत समिति सदस्यों के साथ की मासिक बैठक. बैठक में वर्तमान समय में पंचायतों में चल रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में समीक्षा की बैठक में कई विभागों के पदाधिकारियों को कार्य पर लापरवाही बरतने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फटकार लगाया, एवं कार्य पर तेजी लाने को कहा गया, तो वहीं बैठक के दौरान कर्माटांड़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आसिफ अंसारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई समास्याओं से अवगत कराया जैसे कि फकीरडीह विद्यालय के समीप जर्जर अवस्था पर पड़े बिजली के तार को मरम्मत कराना सहित कई मामले दिए1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). एकल अभियान महिला इकाई की ओर से शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में दो दिवसीय ‘घनघोर के श्रृंगार’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए कपड़े, ज्वेलरी और फैशन से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। एकल अभियान की सदस्य चांदनी मित्तल ने बताया कि यह दो दिवसीय एक्जीबिशन सामाजिक उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी से जो भी आय होगी, उसे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए दिया जाएगा।1
- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी में डीजे नहीं बजेगा इस पर विधानसभा के बाहर भाजपायों ने आंदोलन करना प्रारंभ कर दिया और कहा कि हर हाल में डीजे बजेगा इस पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने भी प्रेस के माध्यम से ताल ठोकते हुए कहा कि हर हाल में डीजे बजेगा अब देखना यह है की रामनवमी में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की चलती है या फिर भाजपाइयों की ।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by Anita Suraj2