जामताड़ा में अवैध बालू भंडारण का बड़ा खुलासा, 9000 CFT बालू जब्त जामताड़ा डीसी और खनन पदाधिकारी के निर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही माफियाओं में हड़कंप । जामताड़ा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9000 CFT अवैध बालू जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 09:18 बजे माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, पुलिस बल और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने फतेहपुर अंचल के ग्राम तुम्बाबेला, पोस्ट गुहियाजोड़ी, थाना बिन्दापाथर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुम्बाबेला के समीप भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य स्रोतों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया। जिला खनन कार्यालय के अनुसार ग्राम तुम्बाबेला में किसी भी व्यक्ति को बालू भंडारण की अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, न ही यहां किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। इससे स्पष्ट है कि नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर यहां जमा किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर लगभग 9000 CFT बालू को जब्त कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जब्त बालू को सुरक्षाबलों की मदद से थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति बालू का भंडारण करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा-4 तथा झारखंड मिनरल (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकथाम) नियम 2017 के नियम-9 का उल्लंघन है, जो दंडनीय अपराध है। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।
जामताड़ा में अवैध बालू भंडारण का बड़ा खुलासा, 9000 CFT बालू जब्त जामताड़ा डीसी और खनन पदाधिकारी के निर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही माफियाओं में हड़कंप । जामताड़ा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9000 CFT अवैध बालू जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 09:18 बजे माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, पुलिस बल और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने फतेहपुर अंचल के ग्राम तुम्बाबेला, पोस्ट गुहियाजोड़ी,
थाना बिन्दापाथर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुम्बाबेला के समीप भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य स्रोतों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया। जिला खनन कार्यालय के अनुसार ग्राम तुम्बाबेला में किसी भी व्यक्ति को बालू भंडारण की अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, न ही यहां किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। इससे स्पष्ट है कि नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर यहां जमा किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासनिक टीम
ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर लगभग 9000 CFT बालू को जब्त कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जब्त बालू को सुरक्षाबलों की मदद से थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति बालू का भंडारण करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा-4 तथा झारखंड मिनरल (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकथाम) नियम 2017 के नियम-9 का उल्लंघन है, जो दंडनीय अपराध है। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।
- जामताड़ा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9000 CFT अवैध बालू जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 09:18 बजे माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, पुलिस बल और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने फतेहपुर अंचल के ग्राम तुम्बाबेला, पोस्ट गुहियाजोड़ी, थाना बिन्दापाथर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुम्बाबेला के समीप भारी मात्रा में अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य स्रोतों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बालू भंडारण करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया। जिला खनन कार्यालय के अनुसार ग्राम तुम्बाबेला में किसी भी व्यक्ति को बालू भंडारण की अनुज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, न ही यहां किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। इससे स्पष्ट है कि नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर यहां जमा किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर लगभग 9000 CFT बालू को जब्त कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जब्त बालू को सुरक्षाबलों की मदद से थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति बालू का भंडारण करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा-4 तथा झारखंड मिनरल (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकथाम) नियम 2017 के नियम-9 का उल्लंघन है, जो दंडनीय अपराध है। फिलहाल प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।3
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- धनबाद में गाड़ियों के नंबर प्लेट पर जातिसूचक या दबंगई दिखाने वाले शब्द लिखने का चलन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा पहले ‘यादव’ और ‘राजपूत’ लिखे नंबर प्लेट पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद लोग इससे सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला धनबाद की 8 लेन सड़क का है, जहां एक Kia कार के पीछे नंबर प्लेट की जगह ‘Boss’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन बोकारो नंबर से रजिस्टर्ड है और खुलेआम सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है।1
- Post by Anita Suraj2
- गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० जाहिर आलम ने प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह की उपस्थिति में प्रखंड के सभी 39 पंचायत समिति सदस्यों के साथ की मासिक बैठक. बैठक में वर्तमान समय में पंचायतों में चल रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में समीक्षा की बैठक में कई विभागों के पदाधिकारियों को कार्य पर लापरवाही बरतने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फटकार लगाया, एवं कार्य पर तेजी लाने को कहा गया, तो वहीं बैठक के दौरान कर्माटांड़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आसिफ अंसारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई समास्याओं से अवगत कराया जैसे कि फकीरडीह विद्यालय के समीप जर्जर अवस्था पर पड़े बिजली के तार को मरम्मत कराना सहित कई मामले दिए1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). एकल अभियान महिला इकाई की ओर से शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में दो दिवसीय ‘घनघोर के श्रृंगार’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए कपड़े, ज्वेलरी और फैशन से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। एकल अभियान की सदस्य चांदनी मित्तल ने बताया कि यह दो दिवसीय एक्जीबिशन सामाजिक उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी से जो भी आय होगी, उसे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए दिया जाएगा।1
- दुमका के जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में हजारों रुपए के लागत से बनी पानी टंकी वर्षों से बेकार खड़ी है। बताते चले की प्रखण्ड मुख्यालय मे आने वाले सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्षों पहले प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में पाइपलाइन के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। लोगों के अनुसार पानी सप्लाई के लिए जामा के सुगनीबाद में एक डीप बोरिंग भी किया गया है और उसी बोरिंग प्रखंड मुख्यालय परिसर में पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई थी लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते पानी सप्लाई बरसों से बाधित है जिसके चलते प्रखंड मुख्यालय में आने वाले लोगों को महंगे रेट में पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। बताते चलें कि अगर इस पेयजल व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया जाए तो निश्चित ही आने वाले लोगों के साथ-साथ यहां के स्थानीय लोगों को भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सकेगी1
- संवाददाता | जामताड़ा गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार का एक और खतरनाक मामला सामने आया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या MH 40 BL 0026 गोविंदपुर–साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पबिया के पास उसने सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक का नंबर JH 15 3247 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए घायल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया। बाद में घायल युवक की पहचान सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल पंचायत के तालबेड़िया गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार सहदेव सोरेन अपने रिश्तेदार के घर बांसपहाड़ी गांव जा रहे थे, तभी पबिया के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल घायल सहदेव सोरेन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद नारायणपुर थाना की पुलिस ने ट्रेलर और मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गई।4