Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपनी खुशियों में आर्शीवाद व दुआएं लिजिए👉 तीव्र प्रदूषण को सोच समझकर बजाएं । दिल के मरीजों का भी ख्याल करे । जिम्मेवार नागरिक बने हमारे परिवार में भी बुजुर्ग रहते है एक बार उनकी तरफ जरूर देखे ' ।
CH. PARUL SIROHI ( BUREOU CHIE
अपनी खुशियों में आर्शीवाद व दुआएं लिजिए👉 तीव्र प्रदूषण को सोच समझकर बजाएं । दिल के मरीजों का भी ख्याल करे । जिम्मेवार नागरिक बने हमारे परिवार में भी बुजुर्ग रहते है एक बार उनकी तरफ जरूर देखे ' ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by CH. PARUL SIROHI ( BUREOU CHIE1
- रोहटा1
- खुले में शराब पीना अपराध है सभी भाइयों से निवेदन है शराब जो पायो तो किसी दूसरी जगह पर उपयोग करें जहां कोई ना आता हो ना जाता हूं1
- तहसील जानसठ में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न,, आगामी लोक अदालत व मेगा शिविर का लाभ उठाने का आह्वान । जानसठ । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में मंगलवार को तहसील जानसठ परिसर में एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा विशिष्ट अतिथि रोबिन सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, जानसठ के आगमन के साथ हुआ। उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी दी उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सुजड़ू में एक विशाल मेगा शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकारी सेवाओं का लाभ लें। उसके बाद 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि बैंक विवाद, पारिवारिक मामले, जमीनी विवाद और छोटे जुर्माने वाले मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से बेहद सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश रोबिन सिंह ने पारिवारिक विवादों पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सुलह-समझौते से मामलों का हल निकालना सबसे उत्तम है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि धन की बर्बादी भी रुकती है। वहीं, एसडीएम राजकुमार भारती ने महिला अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनों का निर्माण सुरक्षा के लिए हुआ है, अतः इनका सदुपयोग करें और झूठे मामलों से अदालत पर अतिरिक्त भार न डालें। कार्यक्रम में शामिल हुए जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' संस्था और ग्रामीण समाज विकास केंद्र से आए गजेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना। किसान सम्मान निधि एवं श्रमिक पंजीकरण आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे पात्र होने पर इनका लाभ अवश्य उठाएं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वालंटियर (PLV) गौरव मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएलवी धनीराम, बबीता, प्रवेश, अमित राणा सहित तहसील के समस्त कर्मचारी, भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- Post by दैनिक भास्कर इरशाद राणा1
- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- Post by CH. PARUL SIROHI ( BUREOU CHIE1