तहसील जानसठ में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न,, आगामी लोक अदालत व मेगा शिविर का लाभ उठाने का आह्वान । जानसठ । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में मंगलवार को तहसील जानसठ परिसर में एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा विशिष्ट अतिथि रोबिन सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, जानसठ के आगमन के साथ हुआ। उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी दी उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सुजड़ू में एक विशाल मेगा शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकारी सेवाओं का लाभ लें। उसके बाद 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि बैंक विवाद, पारिवारिक मामले, जमीनी विवाद और छोटे जुर्माने वाले मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से बेहद सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश रोबिन सिंह ने पारिवारिक विवादों पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सुलह-समझौते से मामलों का हल निकालना सबसे उत्तम है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि धन की बर्बादी भी रुकती है। वहीं, एसडीएम राजकुमार भारती ने महिला अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनों का निर्माण सुरक्षा के लिए हुआ है, अतः इनका सदुपयोग करें और झूठे मामलों से अदालत पर अतिरिक्त भार न डालें। कार्यक्रम में शामिल हुए जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' संस्था और ग्रामीण समाज विकास केंद्र से आए गजेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना। किसान सम्मान निधि एवं श्रमिक पंजीकरण आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे पात्र होने पर इनका लाभ अवश्य उठाएं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वालंटियर (PLV) गौरव मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएलवी धनीराम, बबीता, प्रवेश, अमित राणा सहित तहसील के समस्त कर्मचारी, भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

- मीरापुर पुलिस ने भुम्मा अड्डे पर चलाया ताबड़तोड दोपहिया वाहनों की चैकिंग का अभियान3
- फरमान अब्बासी के आवास पहुंचे गौरव स्वरूप ने कर दी बड़ी घोषणा सड़क निर्माण से लेकर सफाई तक सुधरेगी व्यवस्था मुज़फ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड़ पर फरमान अब्बासी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उनके आवास पर पहुंचे गौरव स्वरूप का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने घोषणा करते हुए कहा कि फरमान अब्बासी द्वारा लिखवाई गई सड़क की मैं घोषणा करता हूँ तथा इस मौहल्ले में ही नही बल्कि जहा जहा सफाई की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। उन सब बस्तियों तक व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके अलावा भी कई अन्य लोगो द्वारा बताई गई समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व एडीजीसी शलभ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे शहर में विकास हो रहा है जहां रह गया वहां भी जल्द ही होगा। हमारी चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी बिना भेदभाव के विकास कराती है। जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सराहना करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सुधरी है और शहर जगमगा रहा है। फरमान अब्बासी लेखक ने धन्यवाद करते हुए कहा कि गौरव स्वरूप ने ऑन द स्पॉट ही एक बड़ी समस्या का हल किया है जो जनहित में बड़ी उपलब्धि हैं। डॉक्टर सम्राट ने समापन करते हुए कहा कि मैं फरमान अब्बासी को मुबारकबाद देते हूँ कि उन्होंने जनहित में ये प्रोग्राम कराया और जनसमस्याओं पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने प्रकाश डाला और उनका निस्तारण कराने का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान पत्रकार साथियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।4
- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, सड़क मरम्मत और भूमि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसान दिवस के आयोजन से किसानों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।1
- मुजफ्फरनगर – बघरा क्षेत्र के कक्षा 12 के छात्र अमरीश कश्यप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में छात्र ने आरोप लगाया कि फीस जमा न करने के कारण स्कूल ने उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया, जबकि उसकी आज परीक्षा भी है।1
- 🚔 मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली 10 नई पीआरवी गाड़ियां जनपद में आपातकालीन सेवा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस को 10 नई गाड़ियां मिली हैं। इनमें 09 स्कॉर्पियो पीआरवी (Police Response Vehicle) और 01 बोलेरो वाहन शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अत्याधुनिक संचार उपकरण, सायरन व फ्लैश लाइट से लैस ये वाहन आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- तहसील जानसठ में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न,, आगामी लोक अदालत व मेगा शिविर का लाभ उठाने का आह्वान । जानसठ । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में मंगलवार को तहसील जानसठ परिसर में एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा विशिष्ट अतिथि रोबिन सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, जानसठ के आगमन के साथ हुआ। उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी दी उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सुजड़ू में एक विशाल मेगा शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकारी सेवाओं का लाभ लें। उसके बाद 14 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि बैंक विवाद, पारिवारिक मामले, जमीनी विवाद और छोटे जुर्माने वाले मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से बेहद सरल और त्वरित तरीके से किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश रोबिन सिंह ने पारिवारिक विवादों पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सुलह-समझौते से मामलों का हल निकालना सबसे उत्तम है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि धन की बर्बादी भी रुकती है। वहीं, एसडीएम राजकुमार भारती ने महिला अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनों का निर्माण सुरक्षा के लिए हुआ है, अतः इनका सदुपयोग करें और झूठे मामलों से अदालत पर अतिरिक्त भार न डालें। कार्यक्रम में शामिल हुए जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' संस्था और ग्रामीण समाज विकास केंद्र से आए गजेंद्र सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना। किसान सम्मान निधि एवं श्रमिक पंजीकरण आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे पात्र होने पर इनका लाभ अवश्य उठाएं। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वालंटियर (PLV) गौरव मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएलवी धनीराम, बबीता, प्रवेश, अमित राणा सहित तहसील के समस्त कर्मचारी, भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।1