logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटडा में दशा माता के पूजन के लिए पहुंची महिलाएं एवं श्रद्धा से दशा माता का व्रत सन की माता की पूजा कोटडा में दशा माता के व्रत एवं पूजा के लिए महिलाएं कोटडा पहुंची जिसमें आसपास के क्षेत्र से कोटडा शीतला माता मंदिर पहुंची उन्होंने दशा माता की कथा सुनकर पूजा कर माता को निम्न प्रकार के आभूषण एवं पूजा अर्चना कर माता को श्रृंगार कराया एवं आपस में इकट्ठे बैठकर कथा सुनी

on 13 March
user_Jk Joshi
Jk Joshi
Salesperson Kotra, Udaipur•
on 13 March

कोटडा में दशा माता के पूजन के लिए पहुंची महिलाएं एवं श्रद्धा से दशा माता का व्रत सन की माता की पूजा कोटडा में दशा माता के व्रत एवं पूजा के लिए महिलाएं कोटडा पहुंची जिसमें आसपास के क्षेत्र से कोटडा शीतला माता मंदिर पहुंची उन्होंने दशा माता की कथा सुनकर पूजा कर माता को निम्न प्रकार के आभूषण एवं पूजा अर्चना कर माता को श्रृंगार कराया एवं आपस में इकट्ठे बैठकर कथा सुनी

  • user_Narayan Patel
    Narayan Patel
    खेरवाड़ा, उदयपुर, राजस्थान
    🙏
    on 13 March
  • user_Narayan Patel
    Narayan Patel
    खेरवाड़ा, उदयपुर, राजस्थान
    😂
    on 13 March
  • user_Narayan Patel
    Narayan Patel
    खेरवाड़ा, उदयपुर, राजस्थान
    👏
    on 13 March
  • user_Narayan Patel
    Narayan Patel
    खेरवाड़ा, उदयपुर, राजस्थान
    🙏
    on 13 March
More news from राजस्थान and nearby areas
  • झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    1
    झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आबूरोड। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर आल इण्डिय एस सी एस टी रेलवे एम्पलाईज ऐसोसियेशन, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, गेल एस सी एस टी वेलफेयर ऐसोसियेशन, भीमराव अम्बेडकर सेवा समिती, बाबा साहेब सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सेवा समिती के तत्वाधान में सभी संगठनो द्वारा गांधीपार्क से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिकुंज स्थित सभागार पहुंचे जहां पर आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे अतिथीयो द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहान किया। शोभायात्रा मे बच्चो द्वारा संविधान को विभिन्न झाकियो के माध्यम से प्रदर्शित किया वही शोभायात्रा के आगे युवा अपने हाथो मे तिरंगा लहराते हुये चल रहे थे तो युवतिया घोडो पर झांसी कि रानी लक्ष्मी बाई सहित विभिन्न विरांगनाओ का रूप लेकर बैठी थी। शोभायात्रा मे महिलाएं व पुरूष भारत माता कि जयकारो के साथ अम्बेडकर की जयकारो के साथ चल रहे थे। बैण्ड बाजो कि धुनो पर युवक युवतिया थिरकते नजर आये। वही सांय को आयोजित सभा मे दलित समाज के होनहार बच्चो को प्रतिभा सम्मान किया गया। अम्बेडकर शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही मुस्लिम समाज, जय भीम सेवा समिती, अम्बेडकर सेवा समिती सहित विभिन्न संगठनो ने शीतल पेय के स्टॉल लगाए। शोभायात्रा में दुपहियां वाहनो पर सवार युवक व युवतियो जय भीम कि जय घोष के साथ डीजे पर नाचते हुए चय रहे थे। शोभायात्रा में संविधान व सामाजिक परिपेक्ष को दर्शाते हुए झाांकियां प्रस्तुत कि गई। शोभायात्रा मे तीन हजारे से ज्यादा लोगो ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान पंचायत समिति आबूरोड लीलाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बहन गरासिया, विष्णु मारू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका आबूरोड, रमेशलाल मेघवाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, नारायण टिलानी, ललिता ग्रासिया सरपंच ग्राम पंचायत गणका, तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के मोहनलाल पांचाल, भगवान दास बैरवा, कपिल बावल, अरविंद चौहान, नारायण डांगी, जिग्नेश कुमार, कृष्णा पांचाल समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    आबूरोड। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर आल इण्डिय एस सी एस टी रेलवे एम्पलाईज ऐसोसियेशन, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, गेल एस सी एस टी वेलफेयर ऐसोसियेशन, भीमराव अम्बेडकर सेवा समिती, बाबा साहेब सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सेवा समिती के तत्वाधान में सभी संगठनो द्वारा गांधीपार्क से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिकुंज स्थित सभागार पहुंचे जहां पर आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे अतिथीयो द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहान किया। शोभायात्रा मे बच्चो द्वारा संविधान को विभिन्न झाकियो के माध्यम से प्रदर्शित किया वही शोभायात्रा के आगे युवा अपने हाथो मे तिरंगा लहराते हुये चल रहे थे तो युवतिया घोडो पर झांसी कि रानी लक्ष्मी बाई सहित विभिन्न विरांगनाओ का रूप लेकर बैठी थी। शोभायात्रा मे महिलाएं व पुरूष भारत माता कि जयकारो के साथ अम्बेडकर की जयकारो के साथ चल रहे थे। बैण्ड बाजो कि धुनो पर युवक युवतिया थिरकते नजर आये। वही सांय को आयोजित सभा मे दलित समाज के होनहार बच्चो को प्रतिभा सम्मान किया गया।
अम्बेडकर शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही मुस्लिम समाज, जय भीम सेवा समिती, अम्बेडकर सेवा समिती सहित विभिन्न संगठनो ने शीतल पेय के स्टॉल लगाए। शोभायात्रा में दुपहियां वाहनो पर सवार युवक व युवतियो जय भीम कि जय घोष के साथ डीजे पर नाचते हुए चय रहे थे। शोभायात्रा में संविधान व सामाजिक परिपेक्ष को दर्शाते हुए झाांकियां प्रस्तुत कि गई। शोभायात्रा मे तीन हजारे से ज्यादा लोगो ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान पंचायत समिति आबूरोड लीलाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बहन  गरासिया, विष्णु मारू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका आबूरोड, रमेशलाल मेघवाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, नारायण टिलानी, ललिता ग्रासिया सरपंच ग्राम पंचायत गणका, तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के मोहनलाल पांचाल, भगवान दास बैरवा, कपिल बावल, अरविंद चौहान, नारायण डांगी, जिग्नेश कुमार, कृष्णा पांचाल समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Lake City News Rajasthan
    1
    Post by Lake City News Rajasthan
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए।
स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वल्लभनगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वल्लभनगर सीओ सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मावली सीओ सर्कल को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबले की शुरुआत से ही वल्लभनगर टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और पहले सेट में बेहतरीन तालमेल व मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में मावली टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आक्रमण तेज किया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
    1
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वल्लभनगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वल्लभनगर सीओ सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मावली सीओ सर्कल को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबले की शुरुआत से ही वल्लभनगर टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और पहले सेट में बेहतरीन तालमेल व मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में मावली टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आक्रमण तेज किया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
    1
    पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25)
पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और
कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने
दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले
पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया।
लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया।
हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आबूरोड। मेले मे आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत। हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में जारी रहेगी जल सेवा। जिले के आबूरोड स्थित गांधीनगर क्षेत्र में हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। पेयजल की इस विशेष व्यवस्था के तहत मेले में आने वाले लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह पहल विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से मेले मे खरीददारी के लिए आने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है। पेयजल केंद्र पर दिनभर लोगों की भीड़ देखी गई, जहां सभी को निशुल्क जल उपलब्ध करवाया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आगे भी जारी रहेगी। गर्मी के मौसम में हर माह 14 तारीख को लगने वाले इस बाजार में नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंदों को सीधी मदद पहुंचाते हैं।
    1
    आबूरोड। मेले मे आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत।
हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में जारी रहेगी जल सेवा।
जिले के आबूरोड स्थित गांधीनगर क्षेत्र में हर माह की 14 तारीख को लगने वाले हाट बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। 
पेयजल की इस विशेष व्यवस्था के तहत मेले में आने वाले लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह पहल विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से मेले मे खरीददारी के लिए आने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है।
पेयजल केंद्र पर दिनभर लोगों की भीड़ देखी गई, जहां सभी को निशुल्क जल उपलब्ध करवाया गया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आगे भी जारी रहेगी। गर्मी के मौसम में हर माह 14 तारीख को लगने वाले इस बाजार में नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंदों को सीधी मदद पहुंचाते हैं।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.