Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के बाढ़ में सामने आए एक मामले में छह महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है। महिला के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "अब हमें इस रिश्ते से मुक्त किया जाए"।
JMBNEWS
पटना के बाढ़ में सामने आए एक मामले में छह महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है। महिला के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "अब हमें इस रिश्ते से मुक्त किया जाए"।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना के बाढ़ में सामने आए एक मामले में छह महीने की गर्भवती महिला ने अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया है। महिला के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि "अब हमें इस रिश्ते से मुक्त किया जाए"।1
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिजेंद्र कुमार गुप्ता समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी पत्नी सुमन कुमारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस बिजेंद्र कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे रैकेट और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस मामले को लेकर बिजेंद्र कुमार गुप्ता के पिता का बयान भी सामने आया है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर स्थित CHC अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पानी के रिसाव और मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। बीते दिनों पटोरी अनुमंडलाधिकारी विकाश कुमार पांडे ने भी अस्पताल में स्वच्छता और अन्य अनियमितताओं को लेकर ऐतराज जताते हुए कार्रवाई की थी। उसी क्रम में आज समिति की सदस्य रुक्मिणी देवी के नेतृत्व में यह औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें आम जनता से मिली शिकायतों के आधार पर विशेष रूप से प्रसव कक्ष और रेफर मामलों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रसव कक्ष से महिला मरीजों के रेफर मामलों में आशा कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता की पड़ताल की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि जब प्रसव कक्ष से महिला रोगियों को रेफर किया जाता है, तो कुछ आशा कार्यकर्ता निजी नर्सिंग होम संचालकों व कर्मियों के प्रभाव में आ जाती हैं। वे क्षणिक लाभ के लिए भर्ती महिलाओं को बरगलाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा देती हैं। सदस्यों के अनुसार, लेबर रूम में ड्यूटी करने वाले कर्मी, नर्स, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की इस हरकत से सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठते हैं और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जाती है। ऐसे में इन सभी कर्मियों पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ा कदम उठाने की बात कही गई है। समिति के सदस्यों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रेफर मामलों के संबंध में दिए गए निर्देशों का हर हाल में अनुपालन करने का निर्देश दिया और दोषी आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कमरों में बारिश के समय हो रहे पानी के रिसाव को भी देखा गया, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रबंधक को रिसाव अविलंब बंद कराने और परिसर की साफ-सफाई पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।1
- बाढ़ प्रखंड के राणा बिगहा गांव में शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया गया। विधायक डॉ. सियाराम सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस विद्यालय में अब 11वीं और 12वीं कक्षा की भी पढ़ाई होगी, जिससे आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।1
- सम्राट चौधरी को लेकर खुशबू रॉय का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उनके बारे में अपनी बात रखी है।1
- नीट प्रकरण के बाद जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए लगातार प्रदर्शनों और विपक्ष के दबाव के बीच केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत करार दिया है। छात्रों के इस आंदोलन को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन मिला था, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर छात्रों की आवाज को मजबूती दी थी। पटना जिला ग्रामीण-2 के कांग्रेस प्रवक्ता धर्मवीर कुमार ने कहा कि छात्रों के लगातार आंदोलन और विपक्ष के दबाव का असर ही सरकार पर पड़ा है। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नीट प्रकरण ने देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धर्मवीर कुमार ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान करना चाहिए था। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह सरकार की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के सालिमपुर गांव में 21 वर्षीय हिमांशु कुमार के गंगा नदी में डूबने की आशंका से मातम पसर गया है। सालिमपुर निवासी मृत्युंजय शर्मा का पुत्र हिमांशु शुक्रवार दोपहर अपने घर से बाइक लेकर लखीपुर गंगा घाट पर स्नान करने निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच घाट के पास खेल रहे बच्चों ने वहां लावारिस खड़ी बाइक और कपड़े देखकर शोर मचाया। शाम में सूचना मिलने पर परिजन लखीपुर गंगा घाट पहुंचे और वहां मिले कपड़ों की पहचान हिमांशु के कपड़ों के रूप में की। घटना की सूचना पर पहुंची सालिमपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी, लेकिन शाम हो जाने के कारण शुक्रवार को नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू नहीं हो सका। शनिवार, 25 जुलाई की सुबह से एसडीआरएफ की टीम लखीपुर गंगा घाट पहुंचकर गंगा नदी में युवक की तलाश में जुट गई है। प्रभारी अंचल अधिकारी अशोक कुमार महरा और सालिमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को खोज अभियान में लगाया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हिमांशु इंटरमीडिएट का छात्र और अपने पिता का इकलौता पुत्र है। बेटे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द पता लगाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।1