Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयश्वर महादेव मेले में भजन संध्या: गोविंदा शर्मा के भजनों पर झूमा अम्बाह, जिनेश जैन ने किया राधा-गोपियों संग नृत्य अम्बाह के जयश्वर महादेव मेले में आज भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पं. गोविंदा शर्मा जी एवं रॉक बैंड द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुरैना जिला पंचायत के सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद अम्बाह के अध्यक्ष पति जिनेश जैन ने राधा रानी और उनकी गोपियों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूरा अम्बाह झूम उठा। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और भजन संध्या का सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Aditya Sarwan
जयश्वर महादेव मेले में भजन संध्या: गोविंदा शर्मा के भजनों पर झूमा अम्बाह, जिनेश जैन ने किया राधा-गोपियों संग नृत्य अम्बाह के जयश्वर महादेव मेले में आज भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पं. गोविंदा शर्मा जी एवं रॉक बैंड द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुरैना जिला पंचायत के सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद अम्बाह के अध्यक्ष पति जिनेश जैन ने राधा रानी और उनकी गोपियों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूरा अम्बाह झूम उठा। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और भजन संध्या का सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अम्बाह के जयश्वर महादेव मेले में आज भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पं. गोविंदा शर्मा जी एवं रॉक बैंड द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुरैना जिला पंचायत के सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद अम्बाह के अध्यक्ष पति जिनेश जैन ने राधा रानी और उनकी गोपियों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर पूरा अम्बाह झूम उठा। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और भजन संध्या का सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- *महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता!* भारत टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनेगी विशेष पॉलिसी, ताकि हर सफर हो भरोसेमंद, सुरक्षित और सम्मानजनक।1
- धौलपुर I श्री लोंगपुर कैलाश धाम मंदिर परिसर धौलपुर में श्री खाटू श्याम बाबा के पावन मंदिर के निर्माण के उपरांत मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा की पावन मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिनांक 23 फरवरी, 2026 से दिनांक 27 फरवरी, 2026 तक आयोजित हो रहा हैI उक्त आयोजन के अंतर्गत आज सोमवार को श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया I शोभा यात्रा प्रात: 10 बजे श्री गणेश मंदिर, भार्गव वाटिका से प्रारंभ होकर गुलाब बाग, मयूरी हॉस्पिटल होते हुए बस स्टैंड एवं संतर रोड, तोप चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, लाल बाज़ार, जगन चौराहा, हरदेव नगर, घंटाघर रोड, वाटर वर्क्स चौराहे से होते हुए श्री लोंगपुर सिद्ध बाबा कैलाश धाम पहुंची I आचार्य श्री मुरारीलाल शर्मा द्वारा श्री खाटू श्याम जी का पूजन-अर्चना करने के उपरांत उपस्थित अतिथियों प्रो. राम अख्त्यार सिंह जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पुरुषोत्तम शर्मा विभाग प्रौढ़ प्रमुख द्वारा यात्रा को झंडी दिखाकर आरंभ किया I रथ यात्रा में महिलाओं ने कलश धारण कर पदयात्रा की एवं सैकड़ों श्याम प्रेमी श्याम भजनों पर नाचते गाते यात्रा में शामिल हुए I यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानो ने सपरिवार यात्रा का भव्य स्वागत कर श्री श्याम बाबा की पूजा और पुष्प वर्षा की। डॉ. प्रकाश दीप तिवारी ने बताया कियह पांच दिवसीय आयोजन 27 फरवरी तक रहेगा एवं प्राण प्रतिष्ठा के बाद 27 फरवरी को श्री लोंगपुर धाम पर भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा I इस दौरान यात्रा में संत समाज की और से संत शपागल बाबा, महंत हनुमानदास , महंत कृष्णदास, महंत रतन गिरी महाराज, महंत रणछोड़ बाबा, महंत रामदास, भागवताचार्य योगेश कृष्ण शास्त्री एव विष्णु भारती उपस्थित रहेI रथ यात्रा में श्री लोंगपुर धाम विकास समिति से अध्यक्ष राजबहादुर सिंह सिकरवार, सचिव महाराज सिंह चाहर, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, कन्हैयालाल वैध्य, शिवशंकर अग्रवाल, रमेश भानु,, राकेश ललिया, जवाहर लाल, प्रवीण सक्सेना, रामसेवक, सौरभ अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।3
- फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम के बाहर रखे सामान में रविवार रात आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगपुर रोड पर स्थित रैपुरिया टेंट हाउस के गोदाम के बाहर हुई। रविवार रात करीब 9 बजे गोदाम के बाहर गली में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे टेंट हाउस की मेट और टेबल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की सहायता से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। टेंट हाउस के मालिक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 50,000 रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।1
- मेरे गांव की घटना एक लड़का ने बद्री दिखाकर सभी लोगों को सुरक्षित बार निकाला1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में किया आह्वान धौलपुर । धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत परम पूज्य पागल बाबा के सानिध्य में जन सम्पर्क की शुरुआत की गई हैं । जिसमें गौ सम्मान आह्वान अभियान धौलपुर जिला प्रभारी जिला गौ प्रचारक राम शर्मा ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है, प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को, राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है, नाम मात्र की गोशालएँ हैं जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है। अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित कानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो। अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को धौलपुर की प्रत्येक तहसील पर गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री, मा राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान किया जाएगा । जिसको लेकर प्रत्येक तहसील में तहसील गौ प्रचारक बनाये गए है धौलपुर तहसील गौ प्रचारक चंद्र प्रताप धाकरे एवं नरेश कुमार सैपऊ तहसील गौ प्रचारक लोकेश तिवारी बाड़ी तहसील गौ प्रचारक आशीष शर्मा जी बसेड़ी तहसील गौ प्रचारक निरंजन फौजी और सीताराम कुशवाह सरमथुरा तहसील गौ प्रचारक जतिन और मनीष तारुष राजाखेड़ा तहसील गौ प्रचारक हरेंद्र फौजी और हरवीर मनिया तहसील गौ प्रचारक सचिन को बनाया गया हैं । गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई हैं जिसको लेकर ग्रामीणों को अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उनको 27 अप्रैल 2026 तहसील पहुँचने का आह्वान किया गया ।1
- *आपके वोट की ताकत देखिए!* 🗳️ 🇮🇳 *जहां पहले 5 घंटे सफर में बीतते थे, अब 'नमो भारत' (RRTS) ने उस दूरी को 1.5 घंटे में समेट दिया है।* 🚇 मोदी सरकार का संकल्प: कम समय, बेहतर जीवन और हर नागरिक को सुविधा!1