logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बारिश के बीच अदब-ओ-एहतराम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, सभी धर्मों के लोगों ने लिया हिस्सा* इटावा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मोहम्मदी अदब-ओ-एहतराम और धार्मिक सौहार्द के साथ निकाला गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि विभिन्न धर्म-मजहब के लोगों ने भी जुलूस में पहुंचकर भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जुलूस में शामिल लोगों के लिए ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड यूनिट इटावा एवं शहर की अन्य तंजीमों की ओर से जगह-जगह सबील और लंगर की व्यवस्था की गई। हलवा, पानी की बोतलें, शरबत, ठंडा, केले, जूस सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। बारिश के बीच भी बोर्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोहज्जम, सरपरस्त रौनक इटावी, कामिल कुरैशी, रियाज अब्बासी, तहसीन भाई अंडे वाले, शेख आफताफ, मुराद अली, अशलम, अनस खान नाजिम, सलमान, आमिर अकरम वारिसी, हमीद फ्लेक्स, सैफ तैमूरी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, शिव कुमार, अजहर फरीदी सहित अन्य लोगों ने जुलूस में शामिल तंजीमों, हाफिज, कारी और मौलानाओं का स्वागत किया। कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने पूरी इंसानियत को अमन, मोहब्बत, रहम और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं इटावा के मशहूर शायर रौनक इटावी ने भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अपने विचार व्यक्त किए और मोहब्बत व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मौलाना वाजिद अशरफी, जाहिद रजा, फैजान अहमद चिश्ती, कारी शहवाज, हाफिज कैफ, मौलाना फरकान, कारी उमर, हाजी अजीम, रहीश हाजी, शेख नवाब, कारी सरफराज, बाई के सफी,खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी, इंतजार खान, इदरीश भाई गुड्डू मंसूरी, पूर्व चेयरमैन फरकान अहमद, आफाक भाई, जॉनी,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।

8 hrs ago
user_Deepish gautam
Deepish gautam
Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
f11e2329-3939-4345-b7b2-5ad96ef8d9cc

*बारिश के बीच अदब-ओ-एहतराम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, सभी धर्मों के लोगों ने लिया हिस्सा* इटावा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मोहम्मदी अदब-ओ-एहतराम और धार्मिक सौहार्द के साथ निकाला गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि विभिन्न धर्म-मजहब के लोगों ने भी जुलूस में पहुंचकर भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जुलूस में शामिल लोगों के लिए ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड यूनिट इटावा एवं शहर की अन्य तंजीमों की ओर से जगह-जगह सबील और लंगर की व्यवस्था की गई। हलवा, पानी की बोतलें, शरबत, ठंडा, केले, जूस सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। बारिश के बीच भी बोर्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि

eb5f9756-ff18-47b8-8ea9-18db26df4849

जश्ने ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोहज्जम, सरपरस्त रौनक इटावी, कामिल कुरैशी, रियाज अब्बासी, तहसीन भाई अंडे वाले, शेख आफताफ, मुराद अली, अशलम, अनस खान नाजिम, सलमान, आमिर अकरम वारिसी, हमीद फ्लेक्स, सैफ तैमूरी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, शिव कुमार, अजहर फरीदी सहित अन्य लोगों ने जुलूस में शामिल तंजीमों, हाफिज, कारी और मौलानाओं का स्वागत किया। कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने पूरी इंसानियत को अमन, मोहब्बत, रहम और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं इटावा के मशहूर शायर रौनक इटावी ने भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके

56e8684a-68ae-4a78-bca5-25a4a03bfc87

पर अपने विचार व्यक्त किए और मोहब्बत व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मौलाना वाजिद अशरफी, जाहिद रजा, फैजान अहमद चिश्ती, कारी शहवाज, हाफिज कैफ, मौलाना फरकान, कारी उमर, हाजी अजीम, रहीश हाजी, शेख नवाब, कारी सरफराज, बाई के सफी,खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी, इंतजार खान, इदरीश भाई गुड्डू मंसूरी, पूर्व चेयरमैन फरकान अहमद, आफाक भाई, जॉनी,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा
    1
    मुवीन खलीफा साहब 
वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी 
इटावा जनपद में दिखा
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद,‌ साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
    4
    इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा
जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए।
जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया।
इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा।
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।
यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद,‌ साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रजत यादव पत्रकार 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे

बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया।
वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    1
    करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा ।  

करहल/मैनपुरी 

मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। 

जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। 

इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    8 hrs ago
  • पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।
    1
    पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित
जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है।
उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    1
    27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा  yogi Adityanath 🚍🔥
27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए।
🔎 Keywords
27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana
#️⃣ Hashtags
#UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। ​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। ​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    1
    ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर।
​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव इटावा जनपद में विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में जमा धनराशि फंसने से परेशान पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act-2019) पारित किया गया था। इसके तहत अनियमित जमा योजनाओं में फंसी धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस दिलाने का प्रावधान है। पीड़ितों के अनुसार शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में इटावा जनपद की सभी तहसीलों में बड्स एक्ट के तहत भुगतान के लिए आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, लेकिन अब तक उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों का आरोप है कि नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी डाटा सक्षम न्यायालय को अब तक प्रेषित नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से लगातार शासन-प्रशासन, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं वित्त मंत्रालय को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बड्स एक्ट-2019 के तहत जमा आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए तथा जमा फार्म की रिसीविंग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से फंसी उनकी धनराशि वापस मिल सके। पीड़ितों ने बताया कि जनपद के निवेशकों की धनराशि सौगात इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज, सहारा इंडिया लिमिटेड, गोल्डन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कर्मभूमि कर्मयोग बीटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहित लगभग 90 कंपनियों में अरबों रुपए की देश की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई फसी हुई है।पीड़ितों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई कर भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस
चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस
राजीव यादव इटावा जनपद में विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में जमा धनराशि फंसने से परेशान पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act-2019) पारित किया गया था। इसके तहत अनियमित जमा योजनाओं में फंसी धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस दिलाने का प्रावधान है। पीड़ितों के अनुसार शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में इटावा जनपद की सभी तहसीलों में बड्स एक्ट के तहत भुगतान के लिए आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, लेकिन अब तक उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ितों का आरोप है कि नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी डाटा सक्षम न्यायालय को अब तक प्रेषित नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से लगातार शासन-प्रशासन, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं वित्त मंत्रालय को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बड्स एक्ट-2019 के तहत जमा आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए तथा जमा फार्म की रिसीविंग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से फंसी उनकी धनराशि वापस मिल सके। पीड़ितों ने बताया कि जनपद के निवेशकों की धनराशि सौगात इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज, सहारा इंडिया लिमिटेड, गोल्डन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कर्मभूमि कर्मयोग बीटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहित लगभग 90 कंपनियों में अरबों रुपए की देश की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई फसी हुई है।पीड़ितों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई कर भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.