logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

१ प्रतापगढ़ राजा भैया ने बेंती राजमहल में किया शस्त्र पूजन

21 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

१ प्रतापगढ़ राजा भैया ने बेंती राजमहल में किया शस्त्र पूजन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाली-गलौज कर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पट्टी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार में दुकान से पावर बोर्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। रमईपुर दिशिनी निवासी राकेश कुमार गौतम ने नंदलाल उर्फ नन्दू, उनके बेटे रवि गुप्ता और अंकित गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, 21 अक्तूबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे राकेश कुमार का बेटा नितिन गौतम पृथ्वीगंज बाजार में नंदलाल उर्फ नन्दू की दुकान पर अपना पावर बोर्ड मांगने गया था। आरोप है कि छह महीने पहले दिया गया बोर्ड वापस मांगने पर नंदलाल टालमटोल करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। राकेश कुमार का आरोप है कि नंदलाल, रवि गुप्ता और अंकित गुप्ता ने नितिन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नंदलाल ने उसका गला दबाया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम गौतम के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह को सौंपी है।
    1
    गाली-गलौज कर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पट्टी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार में दुकान से पावर बोर्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। रमईपुर दिशिनी निवासी राकेश कुमार गौतम ने नंदलाल उर्फ नन्दू, उनके बेटे रवि गुप्ता और अंकित गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार, 21 अक्तूबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे राकेश कुमार का बेटा नितिन गौतम पृथ्वीगंज बाजार में नंदलाल उर्फ नन्दू की दुकान पर अपना पावर बोर्ड मांगने गया था। आरोप है कि छह महीने पहले दिया गया बोर्ड वापस मांगने पर नंदलाल टालमटोल करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
राकेश कुमार का आरोप है कि नंदलाल, रवि गुप्ता और अंकित गुप्ता ने नितिन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नंदलाल ने उसका गला दबाया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम गौतम के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह को सौंपी है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • १ प्रतापगढ़ राजा भैया ने बेंती राजमहल में किया शस्त्र पूजन
    1
    १ प्रतापगढ़

राजा भैया ने बेंती राजमहल में किया शस्त्र पूजन
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी, लखनऊ पहुंचने के बाद सिविल हॉस्पिटल में कराया गया मेडिकल, फिर मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश.....
    1
    जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी, 

लखनऊ पहुंचने के बाद सिविल हॉस्पिटल में कराया गया
मेडिकल, 
फिर मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश.....
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का महाविद्यालय में हुआ अभिनंदन मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर की पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज के पद पर चयन होने पर महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह एवं शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में प्रबंधक उदय सिंह और शिक्षकों ने विजय लक्ष्मी दुबे को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विजय लक्ष्मी दुबे की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। समारोह के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की गई।
    1
    जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का महाविद्यालय में हुआ अभिनंदन
मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर की पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज के पद पर चयन होने पर महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह एवं शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में प्रबंधक उदय सिंह और शिक्षकों ने विजय लक्ष्मी दुबे को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विजय लक्ष्मी दुबे की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। समारोह के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की गई।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *लम्भुआ में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह का औचक निरीक्षण, खाद लदे ट्रैक्टर के कागजात न मिलने पर कार्रवाई* *चौकिया रोड स्थित आर्या बीज भंडार की साफ-सफाई और परसीपुर गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना, ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया* लम्भुआ, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कुलजीत सिंह गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने लम्भुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खाद एवं बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण कर किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और दुकानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण से खाद-बीज विक्रेताओं में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान कुलजीत सिंह चौकिया रोड स्थित आर्या बीज भंडार पहुंचे। दुकान पर साफ-सफाई और व्यवस्थित ढंग से रखे खाद-बीज को देखकर उन्होंने दुकानदार की सराहना की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। इसी दौरान रास्ते में यूरिया खाद से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली। मौके पर खाद से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर कुलजीत सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार को सूचना दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई। हालांकि, खाद के कागजात न मिलने के कारणों और आगे की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके बाद आयोग के सदस्य ने परसीपुर स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए संबंधित लोगों की सराहना की। कुलजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और दुकानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के बाद वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
    4
    *लम्भुआ में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह का औचक निरीक्षण, खाद लदे ट्रैक्टर के कागजात न मिलने पर कार्रवाई*
*चौकिया रोड स्थित आर्या बीज भंडार की साफ-सफाई और परसीपुर गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना, ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया*
लम्भुआ, सुल्तानपुर। 
उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कुलजीत सिंह गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने लम्भुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खाद एवं बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण कर किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और दुकानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण से खाद-बीज विक्रेताओं में हलचल देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान कुलजीत सिंह चौकिया रोड स्थित आर्या बीज भंडार पहुंचे। दुकान पर साफ-सफाई और व्यवस्थित ढंग से रखे खाद-बीज को देखकर उन्होंने दुकानदार की सराहना की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया।
इसी दौरान रास्ते में यूरिया खाद से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली। मौके पर खाद से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर कुलजीत सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार को सूचना दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई। हालांकि, खाद के कागजात न मिलने के कारणों और आगे की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इसके बाद आयोग के सदस्य ने परसीपुर स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए संबंधित लोगों की सराहना की।
कुलजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और दुकानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के बाद वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत हीरागंज बाजार स्थित उत्सव क्लॉथ स्टोर में आग लगने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।* *थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत हीरागंज बाजार स्थित उत्सव क्लॉथ स्टोर में आग लगने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    1
    *थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत हीरागंज बाजार स्थित उत्सव क्लॉथ स्टोर में आग लगने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*क्षेत्राधिकारी सदर  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
*थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत हीरागंज बाजार स्थित उत्सव क्लॉथ स्टोर में आग लगने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*क्षेत्राधिकारी सदर  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
    1
    सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला


सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया।
आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।
पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस स्मृति दिवस-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि* *स्मृति परेड में सलामी देकर शहीदों को किया नमन, आश्रितों से भेंटकर व्यक्त की संवेदना और सम्मान* *लखनऊ* पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में वीर अमर शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में ‘स्मृति परेड’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए और परेड को सलामी देकर कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों से भेंटकर उनका सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि पुलिस के अमर शहीदों का स्मरण हमें यह बोध कराता है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सतत दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन में वीर जवान अपने सुख, सपने और यहां तक कि अपना जीवन भी समर्पित कर देते हैं। पुलिस स्मृति दिवस उन जांबाज पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका त्याग और समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने के साथ ही उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया गया। वीर जवानों का साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा समाज तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनकी वीरता, त्याग और समर्पण राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे।
    1
    *पुलिस स्मृति दिवस-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि*

*स्मृति परेड में सलामी देकर शहीदों को किया नमन, आश्रितों से भेंटकर व्यक्त की संवेदना और सम्मान*

*लखनऊ*

 पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में वीर अमर शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में ‘स्मृति परेड’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए और परेड को सलामी देकर कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों से भेंटकर उनका सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि पुलिस के अमर शहीदों का स्मरण हमें यह बोध कराता है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सतत दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन में वीर जवान अपने सुख, सपने और यहां तक कि अपना जीवन भी समर्पित कर देते हैं।

पुलिस स्मृति दिवस उन जांबाज पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका त्याग और समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने के साथ ही उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया गया। वीर जवानों का साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा समाज तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनकी वीरता, त्याग और समर्पण राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.