सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।
- सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।1
- अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, नौ मतदान केंद्रों पर कल पड़ेगा वोट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, 1800 से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मतदाताओं से की मतदान की अपील, सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां* *अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जनपद अंबेडकरनगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि चुनाव को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को दोपहर एक बजे पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। अब शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।* *नौ मतदान केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ* *जनपद के सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों को मतदान स्थल बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिले में 1800 से अधिक मतदाता हैं, जो 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।* *सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान* *मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।* *जिलाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।* *गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव की तैयारियों का अंतिम चरण पूरा हो गया। अब शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। जिले में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हैं और अब मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने पर पूरा ध्यान केंद्रित है।*1
- तहसीलदार मयंक मिश्रा के कार्य की जांच हो! अधूरी बेदखली उच्च न्यायालय को धोखा! 🔥 "नमस्कार दोस्तों! आज हम बात कर रहे हैं जनपद सुल्तानपुर, तहसील जयसिंहपुर के गांवसभा महमूदपुर लखनपुर की। एक ऐसा मामला जिसने कानून, न्याय और प्रशासन की साख पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। क्या कोई अधिकारी देश की सबसे बड़ी अदालतों में से एक, यानी उच्च न्यायालय (High Court) को भी गुमराह कर सकता है? क्या न्याय के आदेशों के साथ आंख-मिचौली खेली जा सकती है? आज इस वीडियो को पूरा देखिए, क्योंकि जो सच हम आपके सामने ला रहे हैं, उसे देखकर शासन और प्रशासन दोनों की आंखें खुल जाएंगी!" "मामला जुड़ा है तहसीलदार मयंक मिश्रा के कामकाज से। आरोप है कि गांवसभा महमूदपुर लखनपुर में अतिक्रमण या अवैध कब्जे को हटाने के लिए उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। न्यायालय का आदेश था कि न्यायसंगत तरीके से पूरी बेदखली की जाए। लेकिन जमीन पर क्या हुआ? अधूरी बेदखली! जी हां, कागजों में कार्रवाई कुछ और कहती है और जमीन की हकीकत कुछ और! आधे-अधूरे तरीके से कब्जा हटाकर यह दिखाने की कोशिश की गई कि आदेश का पालन हो गया। लेकिन यह सीधा-सीधा उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और माननीय कोर्ट को धोखा देने जैसा है!" "अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके दबाव में या किस फायदे के लिए इस बेदखली को अधूरा छोड़ा गया? • सवाल नंबर 1: जब माननीय उच्च न्यायालय का सख्त आदेश था, तो पूरी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? • सवाल नंबर 2: क्या तहसीलदार मयंक मिश्रा के कार्यशैली की उच्च स्तरीय जांच नहीं होनी चाहिए? • सवाल नंबर 3: सुल्तानपुर का जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन क्यों है? क्या बड़े अधिकारियों को इस अधूरी बेदखली की भनक नहीं है?" "यह सिर्फ एक गांवसभा का मामला नहीं है, यह कानून के इकबाल का मामला है। अगर ऐसे ही कोर्ट के आदेशों को ठेंगे पर रखा गया, तो आम आदमी का न्याय से भरोसा उठ जाएगा। हम मांग करते हैं कि शासन इस मामले को संज्ञान में ले और तहसीलदार मयंक मिश्रा के इस कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस वीडियो को इतना शेयर कीजिए कि यह लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचे, ताकि सोए हुए प्रशासन की आंखें खुल सकें। आपके इस पर क्या विचार हैं, नीचे कमेंट में जरूर बताएं। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। जय हिंद, जय भारत!" #SultanpurNews #TehsildarMayankMishra #HighCourt #Jaisinghpur #MahmudpurLakhanpur #AdhuriBedakhli #UPAdministration #YogiAdityanath #SultanpurPrashasan #InsafKiAwaaz1
- दुर्गा पूजा के दौरान स्कॉर्पियो सवारों का उत्पात सड़क से गुजर रहे लोगों को मारी टक्कर देवरिया में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल पुलिस बाहन सवारों की तलाश में जुटी देवरिया। दुर्गा पूजा के दौरान एक स्कॉर्पियो सवार द्वारा कथित तौर पर सड़क पर जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वाहन सवार ने खतरनाक स्टंट करते हुए सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार ने सड़क से गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिसके बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।1
- जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी, लखनऊ पहुंचने के बाद सिविल हॉस्पिटल में कराया गया मेडिकल, फिर मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश.....1
- देहली बाजार बघौना मोड़ पर मां अंबे की आरती में शामिल हुए करणी सेना के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अरुण कुमार पाठक ने समर्थकों के साथ की मां दुर्गा की आरती सुल्तानपुर। देहली बाजार के बघौना मोड़ पर गुरुवार को मां अंबे की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अयोध्या अरुण कुमार पाठक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां अंबे के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।3
- *आज दिनांक 22.10.2026 को थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी अन्तर्गत ग्राम गूंजीपुर निवासी श्री बद्री प्रसाद द्वारा अपने 16 वर्षीय पुत्र सतीश की गुमशुदगी दर्ज करायी गई। तलाश के क्रम में सतीश का शव गांव के निकट एक खेत में मिला। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। उक्त घटना के संंबंध में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री श्वेताभ भाष्कर द्वारा दी गई बाइट।* *आज दिनांक 22.10.2026 को थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी अन्तर्गत ग्राम गूंजीपुर निवासी श्री बद्री प्रसाद द्वारा अपने 16 वर्षीय पुत्र सतीश की गुमशुदगी दर्ज करायी गई। तलाश के क्रम में सतीश का शव गांव के निकट एक खेत में मिला। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। उक्त घटना के संंबंध में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री श्वेताभ भाष्कर द्वारा दी गई बाइट।*1
- सुलतानपुर: फर्जी आईडी बनाकर युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज सुल्तानपुर जनपद के थाना साइबर थाना क्षेत्र में एक युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसके साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना अंतर्गत बाईपास किनारे स्थित एक गांव की निवासी युवती ने साइबर थाने में शिकायती पत्र दिया है। उसने बताया कि गत 04 अक्टूबर से लगातार मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) के जरिए अज्ञात लोगों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं तथा उनके अश्लील चित्र और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से ये आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उनके पिता तथा भाई के मोबाइल पर भी भेजे हैं। शिकायत के मुताबिक, इस कृत्य में मुख्य रूप से इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा है। इन्स्टाग्राम आईडी: elaf_hashmi307, abhay_singh0000000 और imoid_HryETpCC1U (Praveen Appi) इसका प्रयोग किया गया। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर और समाज में हो रही बदनामी से परेशान पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 अक्टूबर को अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए निरीक्षक कंचन सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।1