Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहली बाजार बघौना मोड़ पर मां अंबे की आरती में शामिल हुए करणी सेना के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अरुण कुमार पाठक ने समर्थकों के साथ की मां दुर्गा की आरती सुल्तानपुर। देहली बाजार के बघौना मोड़ पर गुरुवार को मां अंबे की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अयोध्या अरुण कुमार पाठक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां अंबे के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
Arun kumar pathak
देहली बाजार बघौना मोड़ पर मां अंबे की आरती में शामिल हुए करणी सेना के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अरुण कुमार पाठक ने समर्थकों के साथ की मां दुर्गा की आरती सुल्तानपुर। देहली बाजार के बघौना मोड़ पर गुरुवार को मां अंबे की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अयोध्या अरुण कुमार पाठक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां अंबे के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देहली बाजार बघौना मोड़ पर मां अंबे की आरती में शामिल हुए करणी सेना के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अरुण कुमार पाठक ने समर्थकों के साथ की मां दुर्गा की आरती सुल्तानपुर। देहली बाजार के बघौना मोड़ पर गुरुवार को मां अंबे की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रशांत तिवारी और मंडल महामंत्री अयोध्या अरुण कुमार पाठक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां अंबे के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।3
- हैरिंग्टनगंज में किसानों को निशुल्क मिल रही मिनी किट, गेहूं व अन्य बीजों पर अनुदान हैरिंग्टनगंज में किसानों को निशुल्क मिल रही मिनी किट, गेहूं व अन्य बीजों पर अनुदान राजकीय कृषि बीज गोदाम पर पूर्व बुकिंग कराने वाले किसानों को वितरण शुरू, सरसों पर 50, चना-मटर पर 75 और मसूर पर 100 प्रतिशत अनुदान हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर गुरुवार को किसानों को मिनी किट का वितरण किया गया। पहले से बुकिंग कराने वाले किसानों को निर्धारित योजना के तहत सरसों, चना, मसूर और मटर की मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे रबी की फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिल रही है। राजकीय कृषि बीज गोदाम पर विभिन्न फसलों के बीजों पर अनुदान की सुविधा भी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत, सरसों पर 50 प्रतिशत, चना और मटर पर 75 प्रतिशत तथा मसूर के बीज पर 100 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, पहले से बुकिंग कराने वाले किसानों को पात्रता और योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार मिनी किट निशुल्क वितरित की जा रही है। बीज वितरण के दौरान राम अछौबर, राम सरदार, रामनयन, रमेश कुमार, धर्मपाल, राधेश्याम, राम प्रताप, अरुण कुमार, धर्मराज, विजयपाल, महादेव और राकेश कुमार सहित अन्य किसानों को मिनी किट उपलब्ध कराई गई। राजकीय कृषि बीज गोदाम के प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि पूर्व में बुकिंग कराने वाले किसानों को मिनी किट वितरित की जा रही है। किसानों को निर्धारित योजना के तहत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे समय से रबी की फसलों की बुवाई कर सकें। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को उन्नत बीज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। अनुदान की सुविधा से खेती की लागत कम करने में भी मदद मिल सकती है। किसान बीज वितरण और योजना से संबंधित जानकारी के लिए राजकीय कृषि बीज गोदाम पर संपर्क कर सकते हैं।1
- सुल्तानपुर: कचहरी परिसर में मुकदमे के पैरोकार को जान से मारने की धमकी, दर्ज हुआ मामला सुल्तानपुर कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में गुरूवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अबरार अहमद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई चांद बाबू की भी वर्ष 2019 में साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित नूर मोहम्मद के मुताबिक, वह 6 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर उपस्थित हुए थे। इसी दौरान एडीजे कक्ष संख्या 2 के पास आरोपियों मो० शमीम, एजाज, राशिद, साहिल, अईब, अफसर, सबदर तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने जैसे-तैसे भागकर गेट नंबर 1 के पास अपने अधिवक्ता को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए। आरोप है कि आरोपी गेट नंबर 1 तक उनके पीछे आए, धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। पीड़ित द्वारा अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।1
- अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, नौ मतदान केंद्रों पर कल पड़ेगा वोट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, 1800 से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मतदाताओं से की मतदान की अपील, सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां* *अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जनपद अंबेडकरनगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि चुनाव को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को दोपहर एक बजे पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। अब शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।* *नौ मतदान केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ* *जनपद के सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों को मतदान स्थल बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जिले में 1800 से अधिक मतदाता हैं, जो 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।* *सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान* *मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।* *जिलाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील* *जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।* *गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही चुनाव की तैयारियों का अंतिम चरण पूरा हो गया। अब शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। जिले में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हैं और अब मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने पर पूरा ध्यान केंद्रित है।*1
- विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर दिया मदद का भरोसा रूदौली विधायक ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन, एसडीएम और तहसीलदार ने भी लिया जायजा। रूदौली (अयोध्या)। रौजागांव चीनी मिल के पास स्थित चाय के होटल में आग लगने से लाखों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख होटल संचालक रामशरण ने किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना की जानकारी मिलते ही रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित होटल संचालक से जानकारी ली तथा नुकसान का जायजा लिया। विधायक रामचंद्र यादव ने पीड़ित को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की बात भी कही। अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी लेकर पीड़ित को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अचानक हुई इस घटना से होटल संचालक के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विधायक के साथ समाजसेवी मायाराम यादव, सचिन कसौधन,आदि लोग मौजूद रहे।1
- *आज दिनांक 22.10.2026 को थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी अन्तर्गत ग्राम गूंजीपुर निवासी श्री बद्री प्रसाद द्वारा अपने 16 वर्षीय पुत्र सतीश की गुमशुदगी दर्ज करायी गई। तलाश के क्रम में सतीश का शव गांव के निकट एक खेत में मिला। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। उक्त घटना के संंबंध में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री श्वेताभ भाष्कर द्वारा दी गई बाइट।* *आज दिनांक 22.10.2026 को थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी अन्तर्गत ग्राम गूंजीपुर निवासी श्री बद्री प्रसाद द्वारा अपने 16 वर्षीय पुत्र सतीश की गुमशुदगी दर्ज करायी गई। तलाश के क्रम में सतीश का शव गांव के निकट एक खेत में मिला। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। उक्त घटना के संंबंध में क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री श्वेताभ भाष्कर द्वारा दी गई बाइट।*1
- सुलतानपुर: फर्जी आईडी बनाकर युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज सुल्तानपुर जनपद के थाना साइबर थाना क्षेत्र में एक युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसके साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना अंतर्गत बाईपास किनारे स्थित एक गांव की निवासी युवती ने साइबर थाने में शिकायती पत्र दिया है। उसने बताया कि गत 04 अक्टूबर से लगातार मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) के जरिए अज्ञात लोगों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं तथा उनके अश्लील चित्र और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से ये आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उनके पिता तथा भाई के मोबाइल पर भी भेजे हैं। शिकायत के मुताबिक, इस कृत्य में मुख्य रूप से इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा है। इन्स्टाग्राम आईडी: elaf_hashmi307, abhay_singh0000000 और imoid_HryETpCC1U (Praveen Appi) इसका प्रयोग किया गया। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर और समाज में हो रही बदनामी से परेशान पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 अक्टूबर को अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए निरीक्षक कंचन सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।1