समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा! मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में क्या छिपा है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में चेकिंग के दौरान जब उसके दो सूटकेस खोले गए, तो पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली से जयनगर जा रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास AC कोच में RPF और GRP की जांच के दौरान दोनों सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, युवती पर दिल्ली से बिहार शराब पहुंचाने का संदेह है। मामले में युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। नेहा कुमारी (25) - समस्तीपुर, इशान कुमार (31) - करनाल, हरियाणा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा! मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में क्या छिपा है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में चेकिंग के दौरान जब उसके दो सूटकेस खोले गए, तो पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली से जयनगर जा रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास AC कोच में RPF और GRP की जांच के दौरान दोनों सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, युवती पर दिल्ली से बिहार शराब पहुंचाने का संदेह है। मामले में युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। नेहा कुमारी (25) - समस्तीपुर, इशान कुमार (31) - करनाल, हरियाणा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
- जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ, पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन जितवारपुर, समस्तीपुर जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह महोत्सव 6 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आयोजित *"श्री कृष्ण हमारे आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत" विषयक विचार गोष्ठी* को संबोधित करते हुए शाहीन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमारे आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। श्रीमद्भागवत गीता में दिया गया उनका संदेश 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने हमें प्रेम, भाईचारा, सच्ची मित्रता और समानता का पाठ पढ़ाया है। मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, महंत, कोषाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। *भवदीय,* *श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति* *चांदनी चौक, जितवारपुर, समस्तीपुर*1
- 107 वर्षों से चौधरी परिवार निभा रहा कृष्ण जन्मोत्सव की परंपरा, भजनों पर झूमे... हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनन्दपुर सहोड़ा पंचायत में चौधरी परिवार द्वारा पिछले 107 वर्षों से कृष्ण जन्मोत्सव की परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही इस परंपरागत पूजा को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिलता है। बताया जाता है कि चौधरी परिवार के पूर्वज स्वर्गीय श्याम सुंदर चौधरी ने कृष्ण जन्मोत्सव की पूजा का संकल्प लिया था। इसके बाद से परिवार की आने वाली पीढ़ियां इस परंपरा को पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ आगे बढ़ा रही हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। वहीं लोक गायक रुपेश कुमार के भक्ति गीतों और भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। ऐसा लग रहा था मानो भक्ति रूपी समंदर की धारा बह रही हो। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ “नंद घर आनंद भयो, जय हो नंदलाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाए। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत के बीच पूरा आयोजन आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा हैं1
- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी से उतरी सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षिय युवती नेहा कुमारी के साथ एक युवक को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ, GRP एवं RPF ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए पकड़ा.1
- आज गाड़ी संख्या 75680 करीमगंज से अगरतला MEMU . जब ट्रेन पत्थरकांडी स्टेशन घुस रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने अपने गाड़ी के साथ अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दी । मैंने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।मुझे लगा ये अब नहीं बचेगा। लेकिन जब नीचे जाकर देखा तो गाड़ी मात्र 1फिट पहिले रोकी। ओर उसकी जान बची । इंडियन रेलवे के तरफ से मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज़ इस तरीके से ट्रैक कभी पार नहीं करे। हर बार क़िस्मत साथ नहीं देती है।1
- प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में उर्वरक निगरानी समिति कि बैठक हुई संपन्न समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंधिया प्रखंड कृषि भवन के सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों तथा निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे1
- " बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग" प्रशासन से गुहार " बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग " पटना जिला के बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के डीबर पंचायत के घरों में घुसा गंगा नदी का पानी गंगा नदी का उफान इतना तेज है कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है प्रशासन से अनुरोध है कि इसका जायजा कर बाढ़ पीड़ित लोगों को उचित लाभ दिया जाए ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों में रह सके।1
- सिमरिया घाट से सीधी तस्वीरें... गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बृद्धि स्नान के लिए पहुंचे...1
- Mirzapur: The movie🔥 Road race munna bhaiya vs Guddu pandit 😱🔥 . . . #viralpost #viralreelsシ #trendingnow #mirzapur #munnabhaiya #guddupandit #kaleem1
- स्वतंत्रता सेनानी से काशी मात्रा में हुई शराब बरामद एक युवक और एक युवती हुई गिरफ्तार बिहार में शराबबंदी कानून हो रहा है फेल कितनी भी नए कानून ले गए हैं कि अगर शराब पकड़ आएंगे तो उनके मालिक पर होगी कार्रवाई लेकिन फिर भी आखिर शराब कारोबारी एक लड़की एक लड़के के साथ किस तरह से शराब का कारोबार कर रहे हैं आखिर कौन दे रहा है संरक्षण आखिर उसे लड़की को क्यों करना पड़ा शराब कारोबार क्या बिहार में रोजगार की कमी है जिसको लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं आपके आसपास अगर कोई घटना दुर्घटना की जानकारी एवं खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर खबर सबसे पहले पहुंचे आप तक बने रहिए हमारे सूर्या टीवी के पास सोनू झा की रिपोर्ट 75499079571