logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

" बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग" प्रशासन से गुहार " बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग " पटना जिला के बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के डीबर पंचायत के घरों में घुसा गंगा नदी का पानी गंगा नदी का उफान इतना तेज है कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है प्रशासन से अनुरोध है कि इसका जायजा कर बाढ़ पीड़ित लोगों को उचित लाभ दिया जाए ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों में रह सके।

23 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
23 hrs ago

" बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग" प्रशासन से गुहार " बाढ़ का कहर जारी , घरों में दुबकने पर मजबूर लोग " पटना जिला के बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के डीबर पंचायत के घरों में घुसा गंगा नदी का पानी गंगा नदी का उफान इतना तेज है कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है प्रशासन से अनुरोध है कि इसका जायजा कर बाढ़ पीड़ित लोगों को उचित लाभ दिया जाए ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों में रह सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट बताते चले कि विद्यापति प्रखंड के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष के साथ राजनीतिक दल के साथ शेरपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश राय, पूर्व मुखिया बलवंत चौधरी , समाजसेवी तथा राजनीतिक दल के नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिला तथा सरकार की ओर मिलने वाली सुविधाओं का भी भरोसा के साथ दिलासा दिलाया।
    1
    "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण"
"प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण"
अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
बताते चले कि विद्यापति प्रखंड के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष के साथ राजनीतिक दल के साथ शेरपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश राय, पूर्व मुखिया बलवंत चौधरी , समाजसेवी तथा राजनीतिक दल के नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा 
सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिला तथा सरकार की ओर मिलने वाली सुविधाओं का भी भरोसा के साथ दिलासा दिलाया।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा! मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में क्या छिपा है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में चेकिंग के दौरान जब उसके दो सूटकेस खोले गए, तो पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली से जयनगर जा रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास AC कोच में RPF और GRP की जांच के दौरान दोनों सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, युवती पर दिल्ली से बिहार शराब पहुंचाने का संदेह है। मामले में युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। नेहा कुमारी (25) - समस्तीपुर, इशान कुमार (31) - करनाल, हरियाणा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
    1
    समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा!



मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में क्या छिपा है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में चेकिंग के दौरान जब उसके दो सूटकेस खोले गए, तो पुलिस भी हैरान रह गई।

दिल्ली से जयनगर जा रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास AC कोच में RPF और GRP की जांच के दौरान दोनों सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, युवती पर दिल्ली से बिहार शराब पहुंचाने का संदेह है। मामले में युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

नेहा कुमारी (25) - समस्तीपुर, इशान कुमार (31) - करनाल, हरियाणा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    20 hrs ago
  • समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन
    1
    समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन
समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर, 05.09.2026 आज समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। निवेदक: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समस्तीपुर !
    2
    समस्तीपुर, 05.09.2026

आज समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री  मोहम्मद अली अशरफ फातमी  बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक  अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की।

जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

निवेदक: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समस्तीपुर !
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    6 hrs ago
  • एस आर कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस एस आर कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक कमलकान्त चौधरी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व और जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने का भी काम करते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने और नियमित रूप से मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।
    1
    एस आर कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
एस आर कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक कमलकान्त चौधरी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व और जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने का भी काम करते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने और नियमित रूप से मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    10 hrs ago
  • साथियों नमस्कार मै नीतीश कुमार, प्रखण्ड खानपुर, ,ग्राम आमसौर वार्ड न0 02 से एक तेजी से छोटा सा कृष्ण जी , नित्यांश कुमार , उम्र 9 महीने का छोटा बच्चा तेजी से वायरल चल रहा है,
    1
    साथियों नमस्कार मै नीतीश कुमार, प्रखण्ड खानपुर, ,ग्राम आमसौर वार्ड न0 02 से एक तेजी से छोटा सा कृष्ण जी , नित्यांश कुमार , उम्र 9 महीने का छोटा बच्चा तेजी से वायरल चल रहा है,
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    नाथू डोअर•
    19 hrs ago
  • सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
    1
    सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, 

समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग" विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग"
    1
    विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग" 

विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग"
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.